उत्तर प्रदेश सरकार ने Bright Smiles, Bright Futures® प्रोग्राम के माध्यम से 60 लाख छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए Colgate को सम्मानित किया
Colgate ने इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की इच्छा व्यक्त की
मुंबई, भारत, 5 अगस्त, 2025 /PRNewswire/ -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Colgate India को उसके प्रमुख कार्यक्रम, Colgate Bright Smiles, Bright Futures® (BSBF) के माध्यम से मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल, Smt. Anandiben Patel द्वारा अयोध्या में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव में प्रदान किया गया।
यह सम्मान एक प्रमुख उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया - जिसके अंतर्गत अगस्त 2025 तक, BSBF कार्यक्रम ने उत्तर प्रदेश के 39 जिलों और 16,000 से अधिक स्कूलों में 60 लाख से अधिक छात्रों को मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की है। यह समाज में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के प्रति Colgate की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
Shilpashree Muniswamappa, निदेशक - संचार एवं ESG, Colgate-Palmolive (India) Limited ने कहा, "उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल द्वारा यह सम्मान प्राप्त कर हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो राज्य में मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।" इससे हमारा यह विश्वास और मजबूत होता है कि कम उम्र में अपनाई गई साधरण सी आदतें एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। हम उत्तर प्रदेश राज्य में 2 करोड़ से अधिक बच्चों तक पहुंचने और एक स्थायी प्रभाव पैदा करने के लिए स्कूलों, समुदायों, दंत चिकित्सकों और सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखनेके लिए उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर बच्चा एक स्वस्थ, आत्मविश्वास भरी मुस्कान का हकदार है।"
इस सफलता के आधार पर, Colgate ने अयोध्या में 2,300 केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा पर व्यापक प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई है, जिसका प्रभाव 2.4 लाख बच्चों पर पड़ेगा, इसके अतिरिक्त, Colgate द्वारा जिले में 5000 छात्रों को शैक्षणिक पुस्तकें भी प्रदान की जा रही हैं।
जैसे-जैसे Colgate BSBF® कार्यक्रम को मज़बूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत Colgate द्वारा सभी को एक स्वस्थ, उज्जवल भारत की दिशा में इस महत्वपूर्ण आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिन में दो बार ब्रश करने की एक साधारण सी लेकिन प्रभावी आदत से होती है।
Colgate-Palmolive (India) Limited के बारे में
Colgate-Palmolive एक देखभाल करने वाली, नवोन्मेषी विकास कंपनी है जो सभी लोगों और पर्यावरण के लिए एक स्वस्थ भविष्य की कल्पना कर रही है। Colgate-Palmolive (India) Limited देश में मौखिक देखभाल के क्षेत्र में अग्रणी है, जो अपने शेयरधारकों के लिए स्थायी, लाभदायक विकास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही अपने लोगों के लिए एक ऐसा कार्यस्थल तैयार करना चाहता है जहां सभी लोग एक साथ मिलकर काम करें। भारतीय बाजार में मौखिक देखभाल और व्यक्तिगत देखभाल में विज्ञान-आधारित नवाचारों पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ, कंपनी को स्थिरता और सामुदायिक कल्याण को आगे बढ़ाने में अपने नेतृत्व और अभिनव प्रयासों के लिए मान्यता प्राप्त है। अपनी हालिया उपलब्धियों में, कंपनी ने प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने, अपने विनिर्माण संयंत्रों में जल और ऊर्जा का संरक्षण करने, वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने, और Colgate Bright Smiles, Bright Futures® कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
Colgate के वैश्विक व्यापार और यह किस प्रकार एक मुस्कुराते हुए भविष्य का निर्माण कर रहा है, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.colgatepalmolive.co.in पर जाएं।
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2743402/Oral_Health_Awareness.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2396024/5384985/Colgate_Palmolive_India_Logo.jpg

Share this article