भारतीय उपमहाद्वीप के लिए Norwegian Football Federation के कमर्शियल प्रतिनिधि के रूप में Druid Sport को नियुक्त किया गया
मुंबई, भारत, 4 फरवरी, 2026 /PRNewswire/ -- भारतीय उपमहाद्वीप के लिए Norwegian Football Federation (NFF) ने अंतर्राष्ट्रीय खेल मार्केटिंग एजेंसी, Druid Sport, को आधिकारिक कमर्शियल प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है, जो NFF की वैश्विक कमर्शियल रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस नए समझौते के तहत, नॉर्वे की राष्ट्रीय टीमों के लिए Druid Sport क्षेत्रीय प्रायोजन अधिकारों के विकास और व्यावसायीकरण में सहयोग करेगा, जिससे भारत और पूरे उपमहाद्वीप के ब्रांडों को वैश्विक सुपरस्टार स्ट्राइकर Erling Haaland और टीम के कप्तान Martin Ødegaard सहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी प्रस्तुत करने वाले यूरोप के सबसे अधिक प्रगतिशील और उच्च क्षमता वाले फुटबॉल देशों में से एक के साथ जुड़ने के अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति दीवानगी और डिजिटल खपत में तेजी से वृद्धि के साथ, कमर्शियल क्षमता काफी अधिक है।
नॉर्वे की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रोफाइल को पुरुष राष्ट्रीय टीम के शानदार क्वालीफाइंग अभियान से और मजबूती मिली है, जिससे टीम ने आठ जीत दर्ज कीं और इटली पर 4-1 की शानदार जीत के साथ नॉर्वे ने 28 वर्षों में पहली बार FIFA World Cup के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय उपमहाद्वीप में फुटबॉल के प्रति बढ़ती दीवानगी और डिजिटल उपयोगिता के साथ मिलकर, यह गति नए सिरे से प्रासंगिक हो चुके अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के साथ जुड़ने के इच्छुक ब्रांडों के लिए एक आकर्षक कमर्शियल मंच प्रस्तुत करती है।
विश्व के सबसे बड़े और सबसे युवा खेल दर्शकों में से एक के साथ, भारतीय उपमहाद्वीप NFF पार्टनरों को एकीकृत अभियान सक्रिय करने, उभरते फुटबॉल समुदायों को शामिल करने और विशिष्ट वर्ग के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इर्द-गिर्द जुड़ाव के माध्यम से दीर्घकालिक ब्रांड इक्विटी बनाने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करता है।
Druid Sport एक बुटीक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स मार्केटिंग एजेंसी है, जिसका प्रमुख अधिकारधारकों के लिए क्रॉस-मार्केट पार्टनरशिप प्रदान करने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। पूरे एशिया में पहले से ही सक्रिय यह एजेंसी, भारतीय उपमहाद्वीप में NFF की क्षेत्रीय कमर्शियल रणनीति की देखरेख करेगी, जिसे पार्टनरों की सेवा करने, नए कार्यक्रमों को शुरू करने और टिकाऊ कमर्शियल विकास को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई बढ़ती जमीनी उपस्थिति द्वारा सपोर्ट किया जाएगा।
Druid Sport के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Diarmuid Crowley, ने कहा: "नॉर्वेजियन फुटबॉल में नई गति और बढ़ती वैश्विक रुचि के परिप्रेक्ष्य में हम Norwegian Football Federation के साथ भागीदारी करने पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। हमारा उद्देश्य नॉर्वे की राष्ट्रीय टीमों को भारत और पूरे उपमहाद्वीप में कई मिलियन प्रशंसकों के निकट लाने के साथ-साथ अग्रणी ब्रांडों के लिए यूरोप के सबसे रोमांचक फुटबॉल देशों में से एक के साथ सहयोग करने के सार्थक, दीर्घकालिक अवसर पैदा करना है। Ødegaard और Haaland जैसे खिलाड़ियों की वैश्विक प्रोफाइल के समर्थन से, और अब प्रमुख एशियाई बाजारों में हमारे संचालन के विस्तार के साथ, Druid Sport महत्वपूर्ण कमर्शियल मूल्य को सांझा करने और इस क्षेत्र में दर्शकों के साथ नॉर्वे के संबंध को गहरा करने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है।"
NFF के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी, Runar Pahr Andresen, ने टिप्पणी की: "वैश्विक फुटबॉल के लिए भारतीय cउपमहाद्वीप सबसे अधिक रोमांचक विकसित बाजारों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। इस क्षेत्र का विशाल आकार, उत्साह और कमर्शियल क्षमता के साथ Druid Sport की विशेषज्ञता, इस सहयोग को हमारी अंतरराष्ट्रीय रणनीति का एक महत्वपूर्ण तत्व बनाती है। हम अपनी कमर्शियल उपस्थिति का विस्तार करने, मजबूत ब्रांड भागीदारी बनाने और पूरे क्षेत्र में प्रशंसकों के साथ नॉर्वे के जुड़ाव को गहरा करने के लिए उत्साहित हैं।"
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2875968/Druid_Sport_NFF_National_Team.jpg
Share this article