दक्षिण एशिया में 4G नेटवर्क विस्तार परियोजना के लिए Tejas Networks का चयन किया गया
बेंगलुरु, भारत, 17 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- Tejas Networks (BSE: 540595) (NSE: TEJASNET) ने आज घोषित किया है कि कंपनी को दक्षिण एशिया में एक मोबाइल नेटवर्क के लिए अपने अत्याधुनिक 4G RAN (रेडियो एक्सेस नेटवर्क) समाधानों की सप्लाई के लिए एक परचेज़ ऑर्डर प्राप्त हुआ है। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय वायरलेस ग्राहक आधार के विस्तार की दिशा में यह विकास एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस ऑर्डर के तहत, Tejas के 4G मल्टीबैंड रेडियो उत्पादों को मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क में कई स्थानों पर परिनियोजित किया जाएगा।
Tejas Networks के मुख्य रणनीति और व्यवसाय अधिकारी, Sanjay Malik, ने कहा, "हमें अपने अंतरराष्ट्रीय वायरलेस व्यवसाय का विस्तार करने और अपने 4G/5G मोबिलिटी स्टैक को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में हुई प्रगति की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। भारत और पूरे विश्व में अन्य 4G/5G मोबाइल नेटवर्कों में इस सफलता को दोहराते हुए हम ग्राहक के नेटवर्क में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।"
Tejas Networks के पास 4G और 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रस्तुतियों और एक एकीकृत 4G/5G के मुख्य समाधान सहित एक बहुमुखी वायरलेस उत्पाद सेट है। मल्टी-बैंड और मल्टी-मोड संचालन का समर्थन करते और विविध वास्तविक विश्व के परिवेशों में किफ़ायती परिनियोजन को संभव बनाते हुए कंपनी की रेडियो इकाइयों को लचीलेपन और स्केलेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अतिरिक्त, Tejas का पुरस्कार विजेता TJ1400 UltraFlex बेसबैंड उत्पाद एक कॉम्पैक्ट चेसिस में वायरलेस, ब्रॉडबैंड, ट्रांसपोर्ट और IP नेटवर्क टेक्नोलॉजियों का अभूतपूर्व एकीकरण प्रदान करता है, जिससे मोबाइल और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ऑपरेटरों के लिए नेटवर्क निर्माण की लागत में काफी कमी आती है।
Tejas Networks के मुख्य टेक्नोलॉजी अधिकारी, Dr. Kumar N. Sivarajan, ने कहा, "Tejas को अपने नए वायरलेस OEM के रूप में शामिल करके, हमारे दक्षिण एशियाई ग्राहक को अब विविध नेटवर्क आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम और विक्रेताओं की अधिक विविधता से लाभ पहुंचाने वाला एक विश्वसनीय और प्रमाणित टेक्नोलॉजी पार्टनर मिल गया है। हम उनके नेटवर्क प्रदर्शन और उपयोगकर्ता अनुभव के उद्देश्यों को सर्वोत्तम रूप से पूरा करने के लिए नवप्रवर्तनशील और विशिष्ट समाधानों के साथ उनको सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
Tejas Networks Limited का परिचय
75 से अधिक देशों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं, उपयोगिता कंपनियों, रक्षा और सरकारी संस्थाओं के लिए, Tejas Networks Limited उच्च-प्रदर्शन वाले वायर्ड और वायरलेस नेटवर्किंग उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करती है। Tejas Networks Limited, Tata Group का एक भाग है, जिसमें बहुसंख्यक शेयर धारक के रूप में Panatone Finvest Ltd. Ltd. (Tata Sons Pvt. के सहायक कंपनी) भी शामिल है।
अधिक जानकारी के लिए, Tejas Networks Ltd. की वेबसाइट http://www.tejasnetworks.com पर जाएं।
सेफ हार्बर
इस विज्ञप्ति में कई जोखिम और अनिश्चितताओं सहित हमारी भविष्य की विकास संभावनाओं से संबंधित कुछ भविष्योन्मुखी वक्तव्य भी हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम इन भविष्योन्मुखी वक्तव्यों में वर्णित परिणामों से काफी भिन्न हो सकते हैं। ये जोखिम या अनिश्चितताएं हमारी अपेक्षाओं से संबंधित (परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं) हैं, जिनमें हमारी रणनीति और विकास एवं विस्तार योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने की हमारी क्षमता, तकनीकी परिवर्तन, बाजार जोखिमों के प्रति हमारी संवेदनशीलता, हमारी व्यावसायिक गतिविधियों या निवेशों को प्रभावित करने वाली भारत की सामान्य आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां, और कंपनी के कार्य करने वाले उद्योग पर लागू होने वाले कानूनों और विनियमों में परिवर्तन शामिल हैं। कंपनी समय-समय पर स्वयं या कंपनी की ओर से किए गए किसी भी भविष्योन्मुखी वक्तव्यों को अपडेट करने का दायित्व नहीं लेती है।
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2805565/Tejas_Networks_Logo.jpg
Share this article