Amadeus Travel Dreams 2026 के अनुसार, भारतीय यात्रा निर्णयों को मानसिक स्वास्थ्य और स्थिरता प्रभावित करती हैं
भारतीय यात्रियों में से 93% का कहना है कि होटल चुनने में स्थिरता संबंधी प्रमाण-पत्रों का प्रभाव पड़ता है - यह किसी भी बाजार का सबसे अधिक आंकड़ा है।
मैड्रिड और बेंगलुरु, भारत, 17 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- परिवर्तनकारी टेक्नोलॉजी प्रदाता, Amadeus की नई जानकारियों से पता चला है कि भारतीय यात्रियों द्वारा आधुनिक यात्रा को केवल अवकाश गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। एक नया शोध पत्र, Travel Dreams 2026: From data to delight, के अध्ययन से पता चलता है कि इस वर्ष कई भारतीय यात्री स्वास्थ्य को प्राथमिकता, स्वयं के नए संस्करणों की खोज और यात्रा के माध्यम से अधिक स्वतंत्रता प्राप्त कर रहे हैं।
इस परियोजना के अंतर्गत सर्वेक्षण किए गए भारतीय यात्रियों में से लगभग 35% की इच्छा है कि वे यात्रा से 'शांत नर्वस सिस्टम' के साथ लौटें, जबकि 38% एक आदर्श गंतव्य को ऐसे स्थान के रूप में वर्णित करते हैं जहां उन्हें डिजिटल डिटॉक्स करने की प्रेरणा मिलती है क्योंकि उनके आसपास की दुनिया अधिक रोचक होती है।
Jan Tissera, अध्यक्ष यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व, भारत और उपमहाद्वीप, वैश्विक खाते तथा गंतव्य, आथित्य, कहते हैं, "Travel Dreams 2026 का भारतीय आतिथ्य क्षेत्र पर स्पष्ट प्रभाव है, विशेषत: क्योंकि यात्री मानसिक पुनर्स्थापन और स्वास्थ्य के लिए यात्रा का तेजी से उपयोग करते हैं।
उत्तेजना बढ़ाने वाले होटलों के बजाय संज्ञानात्मक भार को कम करने के लिए अनुभव डिज़ाइन करने वाले होटल इस बात से बेहतर ढंग से मेल खाते हैं कि यात्री अब यात्रा का उपयोग आत्म-नियमन, स्वतंत्रता और पुनर्प्राप्ति के एक रूप की तरह किस प्रकार से कर रहे हैं।"
व्यक्तिगत सुविधाओं को शामिल करते हुए बिना एक भी कमरा जोड़े, राजस्व के नए स्रोत खुल सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान Travel Dreams 2026 शोध में और भी अधिक परिलक्षित होता है, जो दर्शाता है कि भारतीय अतिथि सकारात्मक परिणाम पैदा करने वाली सुविधाओं के लिए प्रीमियम का भुगतान करने को भी तैयार हैं। उदाहरण के लिए, 90% भारतीय अतिथि कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने जैसे बेहतर वायु-संचार विकल्पों के लिए अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं और इस सुविधा के लिए कमरे के मूल्य का औसतन 13.1% भुगतान करने को इच्छुक हैं।
साथ ही, 91% भारतीय यात्री एक विशेष रूप से तैयार किए गए मिनी-बार या चुनिंदा स्नैक्स और पेय पदार्थों के लिए भुगतान करने को तैयार हैं जिसके लिए वे कमरे की कीमत का औसतन 12.7% भुगतान करने के लिए भी तत्पर हैं। होटल का चयन करते समय, 93% भारतीय यात्रियों का कहना है कि एक शानदार होटल रेस्तरां या रूम सर्विस मेनू उनके ठहरने के स्थान के चुनाव को प्रभावित करेगा।
लगभग 89% भारतीय यात्री कहते हैं कि वे अपनी यात्राओं को व्यक्तिगत बनाना चाहते हैं, और Travel Dreams 2026 के परिणाम सुझाते हैं कि यदि कमरे की विशेषताओं जैसे आधुनिक रिटेल अवसरों को रणनीतिक रूप से प्रस्तुत किया जाता है, तो वे महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ प्रदान कर सकते हैं।
मन की शांति की तलाश यात्रा पर जाने से काफी पहले शुरू हो जाती है, क्योंकि 94% भारतीय यात्री होटल का चयन करते समय आसान ऑनलाइन बुकिंग और एक मजबूत डिजिटल उपस्थिति की खोज करते हैं।
घर्षण को कम करने के लिए AI महत्वपूर्ण है– लेकिन इसे मानवीय स्पर्श की जगह नहीं लेनी चाहिए
वैश्विक आतिथ्य सत्कार में AI का कार्यान्वयन तेजी से बढ़ रहा है - Travel Dreams 2026 के शोधकर्ताओं द्वारा पूछे गए 500 होटल व्यवसायियों में से केवल एक ने ही 2026 में इस क्षेत्र में निवेश करने की योजना नहीं बनाई है। प्रति होटल, पूरे विश्व में 2026 में AI के लिए निर्धारित औसत खर्च 320,000 डॉलर है, जिसमें होटल व्यवसायी राजस्व संबंधी जानकारी, पूर्वानुमान, स्वचालन और चैटबॉट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर लगभग 56% होटल व्यवसायी वर्तमान में AI-संचालित गतिशील मूल्य निर्धारण और राजस्व मैनेजमेंट सिस्टमों का उपयोग करते हैं, जबकि 50% कमरों की बुकिंग का पूर्वानुमान लगाने और श्रम शेड्यूलिंग के लिए इस तकनीक का उपयोग करते हैं।
जनरेटिव इंजन ऑप्टिमाइजेशन (GEO) और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) को सही तरीके से लागू करना 2026 में होटल व्यवसायियों के लिए मांग सृजन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई है। भारतीय यात्रियों में से 87% पूरी तरह से AI सर्च के सारांशों पर निर्भर हैं, ऐसे में जनरेटिव सर्च में दृश्यता अब लक्षित दर्शकों तक पहुंचने के लिए आवश्यक है।
"टेक्नोलॉजी यात्रियों के स्वास्थ्य को चुपचाप बढ़ावा देने वाला एक माध्यम है। हमारी AI और उन्नत इंजीनियरिंग नवाचार यात्रा के दौरान आने वाली बाधाओं को कम, जरूरतों का पूर्वानुमान, विकल्पों को सरल और शांति तथा आराम के लिए जगह बनाते हैं। पर्दे के पीछे की जटिलताओं को सहजता से मैनेज करके, होटल कर्मचारियों को AI अपनी ऊर्जा सबसे अधिक महत्व रखने वाली चीजों पर केंद्रित करने में सक्षम बनाती है - ग्राहकों को ऐसी प्रभावी और जिम्मेदार सेवाएं प्रदान करना जो व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक अतिथि के लिए बेहद उपयुक्त हों। मजबूत सतत विकास प्रथाओं के साथ मिलकर, ये समाधान होटलों को भारतीय यात्रियों द्वारा तेजी से मांगे जा रहे आरामदायक प्रवास प्रदान करने में सहायता करते हैं।" Mani Ganeshan, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमुख, APAC इंजीनियरिंग और Amadeus Labs India।
Travel Dreams 2026 के शोध से यह स्पष्ट हो जाता है: यात्री आज भी मानवीय स्पर्श को महत्व देते हैं - वे चाहते हैं कि लोग उनका स्वागत, सहायता और देखभाल करें। परिणाम बताते हैं कि AI पृष्ठभूमि में चुपचाप काम करने से निम्न सबसे अधिक प्रभावी हो सकते है: कमरों को पसंद के अनुसार ढालना, प्रतीक्षा तथा अनिश्चितता को कम करना और कर्मचारियों को तेजी से प्रतिक्रिया देने में सहायता करना, ताकि पूरा प्रवास सहज महसूस हो।
स्थिरता को एक प्रमुख विशिष्टता के रूप में दर्शाया गया है - और इससे कमरों के मूल्यों में वृद्धि हो सकती है।
स्थिरता अब 'अच्छी बात' से हटकर एक मुख्य अपेक्षा बन गई है, जिसमें 93% भारतीय यात्रियों के अनुसार स्थिरता संबंधी प्रमाण-पत्र उनके होटल के चयन को प्रभावित करते हैं - यह किसी भी अन्य बाजार में सबसे अधिक आंकड़ा है और वैश्विक स्तर पर औसत 75% से अधिक है। पर्यावरण संरक्षण को महत्व देने वाले भारतीय यात्रियों में से कई लोग बेहतर पर्यावरणीय प्रथाओं वाले होटल में एक रात रुकने के लिए औसतन 15.5% अधिक कीमत चुकाने को भी तैयार हैं।
Travel Dreams 2026 में शोध किए गए सभी वैश्विक होटल व्यवसायियों ने कहा कि वे 2026 में स्थिरता संबंधी पहलों पर खर्च करने की सक्रियता से योजना बना रहे हैं, जिसमें कुल व्यावसायिक व्यय का औसतन लगभग 7% खर्च किया जाएगा। वैश्विक होटल व्यवसायियों में से एक तिहाई से अधिक (35%) ने यह भी कहा कि स्थिरता एक प्रमुख कारक है जिसके द्वारा वे किसी संपत्ति को अलग पहचान देते हैं।
Travel Dreams 2026 का पूरा संस्करण: From data to delight की रिपोर्ट यहां से डाउनलोड करें: https://amadeus.com/en/newsroom/press-releases/travel-dreams-ai-mental-wellbeing-sustainability
संपादकों के लिए टिप्पणियाँ:
क्रियाविधि
Amadeus ने रणनीतिक अंतर्दृष्टि एजेंसी Opinium Research को 2025 की चौथी तिमाही के दौरान ऑस्ट्रेलिया, चीन, जर्मनी, भारत, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के 6,000 अवकाश और व्यावसायिक यात्रियों से प्रश्न पूछने के लिए नियुक्त किया था।
ऑस्ट्रेलिया (50), फ्रांस (50), भारत (50), मैक्सिको (50), दक्षिण अफ्रीका (50), थाईलैंड (50), UAE (50), UK (50), और USA (100) से कुल 500 होटल व्यवसायी (1) - जो महाप्रबंधक और उससे ऊपर के पद पर हैं - से भी राय प्राप्त की गई है।
इसके अतिरिक्त, Amadeus ने Amora Hotels & Resorts, Grand Beach Hotel Miami Beach, Minor Hotels, The Ascott Limited, The Leela Palaces, Hotels & Resorts, RCD Hotels, और Village Hotels, के प्रतिनिधियों के साक्षातकार के साथ-साथ Department of Tourism & Culture – Abu Dhabi, Tourism Malaysia, Türkiye Tourism Promotion & Development Agency, और Visit Los Cabos के प्रतिनिधियों का भी साक्षात्कार भी लिया गया।
Amadeus के बारे में अधिक जानने के लिए www.amadeus.com पर जाएं।
Share this article