Art Here 2026 के लिए आवेदन करने का अंतिम अवसर, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून तक बढ़ाई गई
अबू धाबी, UAE, 27 मई, 2026 /PRNewswire/ -- Louvre Abu Dhabi ने अपने प्रमुख समकालीन कला पहल, Art Here 2026 और Richard Mille Art Prize के छठे संस्करण के लिए प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इससे GCC और भारत के समकालीन कलाकारों को Louvre Abu Dhabi में आयोजित होने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी में अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
साझाकृत मानव अनुभवों और सांस्कृतिक संबंधों की खोज में संग्रहालय के प्रयासों को जारी रखते हुए, आदान-प्रदान, सह-अस्तित्व और साझा मानवीय मूल्यों में निहित दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाते हुए इस वर्ष के संस्करण का GCC के साथ-साथ भारत तक विस्तार हुआ है।
Louvre Abu Dhabi के विज्ञान, प्रबन्धकीय और संग्रह-प्रबंधन के निदेशक, Dr. Guilhem André ने कहा, "Art Here को हमेशा से कलाकारों, स्थानों और साझा इतिहासों के बीच संबंधों द्वारा आकारित एक प्लेटफ़ार्म के रूप में परिकल्पित किया गया है। GCC के साथ-साथ भारत को भी शामिल करने के लिए 2026 संस्करण का विस्तार करना उस दृष्टिकोण का एक स्वाभाविक विकास प्रतीत होता है। खाड़ी देशों और भारत के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंध हैं, जिनकी जड़ें हिंद महासागर क्षेत्र में सदियों से चले आ रहे आदान-प्रदान, आवागमन और सह-अस्तित्व में निहित हैं।"
प्रतिष्ठित संग्रहालय अग्रणी, Kamini Sawhney, द्वारा क्यूरेट किया गया, GCC (नागरिक और निवासी) और भारत (नागरिक) के कलाकारों को अतिव्यापी इतिहास, संस्कृतियों और पारिस्थितिकी से समकालीन दुनिया के आकार निर्माण की जानकारी प्रदान करने वाले Confluences के विषय से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
इस विषय पर विचार करते हुए, Art Here 2026 की अतिथि क्यूरेटर, Kamini Sawhneym ने कहा, "Confluences इस समझ पर आधारित है कि रिश्ते सदियों से गति, अनुकूलन और संवादों के आधार पर आकार लेने वाले जटिल, सुसंस्कृत और गहराई से परस्पर जुड़े हुए हैं। सौंदर्य की दृष्टि से, यह विषय कलाकारों को महत्वाकांक्षी, स्थल-विशिष्ट कृतियों में इन बहुस्तरीय मिलन और अंतर्संबंधों को प्रतिबिंबित करने के लिए आमंत्रित करता है, जबकि बौद्धिक रूप से यह स्वीकार करता है कि ये संबंध निराकार नहीं हैं, बल्कि UAE, व्यापक GCC और भारत के बीच व्यापार, प्रवासन, भाषा, संस्कृति और पहचान में आज भी देखे जाने वाले समृद्ध आदान-प्रदान में अंतर्निहित हैं।"
एक प्रतिष्ठित जूरी प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगी और नवंबर 2026 में खुलने वाली Art Here 2026 प्रदर्शनी को सौंपने के लिए चुनिंदा कलाकृतियों का चयन करेगी।
इसके बाद, 2026 Richard Mille Art Prize में चयनित कलाकारों में से एक को US $60,000 का भव्य पुरस्कार दिया जाएगा। संग्रहालय के संस्कृतियों को जोड़ने और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उजागर करने के लक्ष्य के अनुरूप, इस पुरस्कार का उद्देश्य समकालीन कलाकारों का समर्थन और उन्हें प्रदर्शित करना है। Richard Mille Art Prize के विजेता की घोषणा दिसंबर 2026 में की जाएगी।
समकालीन कला के भविष्य को आकार देने वाले इस गतिशील, अंतर-सांस्कृतिक संवाद का भाग बनने के लिए कलाकारों को अब आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
अधिक जानकारी और आवेदन जमा करने के लिए, Louvre Abu Dhabi की वेबसाइट पर जाएं।
Louvre Abu Dhabi का परिचय
अबू धाबी और फ्रांस की सरकारों के बीच एक विशिष्ट समझौते के तहत निर्मित, Louvre Abu Dhabi को Jean Nouvel द्वारा डिज़ाइन और नवंबर 2017 में सादियात द्वीप पर खोला गया था। यह संग्रहालय पारंपरिक इस्लामी वास्तुकला से प्रेरित है और लोगों को एक साथ लाने के लिए इसका विशाल गुंबद प्रकाश की वर्षा जैसा प्रभाव पैदा करते हुए एक अनूठा सामाजिक स्थान बनाता है।
Louvre Abu Dhabi मानव जाति की सार्वभौमिक रचनात्मकता का समारोह मनाता है और मानवता को एक नए दृष्टिकोण से देखने के लिए दर्शकों को आमंत्रित करता है। अपने नवप्रवर्तनशील क्यूरेटोरियल दृष्टिकोण के माध्यम से, संग्रहालय विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है: सभ्यताओं, भूगोल और समय की सीमाओं को पार करने वाली मानव रचनात्मकता की कहानियों के माध्यम से।
इस क्षेत्र में संग्रहालय का बढ़ता संग्रह बेजोड़ है जिसमें प्रागैतिहासिक औजारों, कलाकृतियों, धार्मिक ग्रंथों, प्रतिष्ठित चित्रों और समकालीन कलाकृतियों सहित हजारों वर्षों के मानव इतिहास को शामिल किया गया है। स्थायी संग्रह में 19 फ्रांसीसी सहयोगी संस्थानों, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालयों से बारी-बारी से ऋण पर प्राप्त होने वाली वस्तुएं भी शामिल हैं।
Louvre Abu Dhabi वैश्वीकृत दुनिया में नए विचारों के लिए एक परीक्षण स्थल है और सांस्कृतिक अग्रणियों की नई पीढ़ियों का समर्थन करता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियां, प्रोग्रामिंग और बाल संग्रहालय समावेशी मंच हैं जो समुदायों को जोड़ते हैं और सभी के लिए आनंद प्रदान करते हैं।
RICHARD MILLE का परिचय
2001 में ब्रांड की स्थापना के समय से ही, Richard Mille का घड़ी बनाने का दृष्टिकोण हमेशा घड़ी को केवल समय मापने के उपकरण के रूप में उसकी सीमित भूमिका से मुक्त करने, डिज़ाइन, कला और वास्तुकला के केंद्र में रखकर उसकी दृश्य क्षमता को बढ़ाने और विस्तारित करने पर केंद्रित रहा है। आज, 20 वर्ष बाद, Richard Mille वॉच कलेक्शन में अब अस्सी से अधिक मॉडल शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक को उसी जुनून, अटूट सिद्धांतों और दूरदर्शी सौंदर्यशास्त्र के साथ डिज़ाइन और निर्मित किया गया है जिसने Richard Mille की पहली रचना का मार्गदर्शन किया था।
Richard Mille की घड़ियाँ टेक्नोलॉजी के चमत्कार हैं, जिन्हें विशेष रूप से उत्तम स्विस घड़ी निर्माण की गहरी सराहना और प्रेम रखने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, और जो घड़ी के केस के आयतन और स्वचालन दोनों द्वारा परिभाषित त्रि-आयामी स्थान की पूरी संभावनाओं को उजागर करती हैं। केवल कुछ सेंटीमीटर में फैले इन अत्यंत सीमित क्षेत्र में, घड़ी निर्माण संबंधी रचनात्मकता के लिए एक खाली कैनवास का काम होता है।
घड़ी बनाने की कला को कलात्मक गतिविधियों से जोड़ने की यह प्रवृत्ति कंपनी के कला जगत से घनिष्ठ संबंधों में भी परिलक्षित होती है। समकालीन कला और कलाकारों के समर्थन में ब्रांड की साझेदारियों में Palais de Tokyo in Paris, समकालीन कला Biennale Desert X का प्रायोजन; कोरियोग्राफर Benjamin Millepied, संगीतकार Thomas Roussel के साथ सहयोग और 1950 के दशक में Pablo Picasso के समर्थन से स्थापित प्रकाशन गृह Éditions Cercle d'Art का अधिग्रहण शामिल है।
संस्कृति और पर्यटन विभाग – अबू धाबी का परिचय
अबू धाबी का संस्कृति और पर्यटन विभाग - अबू धाबी (DCT Abu Dhabi) के संस्कृति और पर्यटन क्षेत्रों और रचनात्मक उद्योगों के सतत विकास को बढ़ावा देने, आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने और अबू धाबी की व्यापक वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता करता है। अबू धाबी का DCT Abu Dhabi अमीरात को एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में स्थापित करने, अमीरात की क्षमता के साझा दृष्टिकोण के इर्द-गिर्द इकोसिस्टम को एकजुट करने, प्रयासों तथा निवेश का समन्वय करने, नवप्रवर्तनशील समाधान प्रदान करने और संस्कृति तथा पर्यटन उद्योगों का समर्थन करने के लिए सर्वोत्तम उपकरणों, नीतियों और प्रणालियों का उपयोग करने का प्रयास करने वाले संगठनों के साथ साझेदारी में काम करता है।
DCT Abu Dhabi का दृष्टिकोण अमीरात के लोगों, विरासत और परिदृश्य द्वारा परिभाषित किया गया है। हम अबू धाबी की प्रामाणिकता, नवाचार और अद्वितीय अनुभवों के स्थान के रूप में स्थिति को बढ़ाने के लिए काम करते हैं, जो इसकी जीवंत आतिथ्य परंपराओं, अग्रणी पहलों और रचनात्मक सोच से प्रदर्शित होता है।
Saadiyat Cultural District का परिचय
Louvre Abu Dhabi, Berklee Abu Dhabi, Manarat Al Saadiyat, Abrahamic Family House और जल्द ही खुलने वाला Zayed National Museum, teamLab Phenomena Abu Dhabi, Guggenheim Abu Dhabi और Natural History Museum Abu Dhabi, Saadiyat Cultural District सांस्कृतिक संस्थानों की गणना सबसे बड़े केंद्रों में की जाती है।
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से उपजा, परंपराओं का समारोह मनाने और समान संस्कृति को बढ़ावा देने वाला Saadiyat Cultural District एक वैश्विक प्लेटफ़ार्म है। यह सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो क्षेत्र की विरासत का समर्थन करते हुए एक विविध वैश्विक सांस्कृतिक परिदृश्य को बढ़ावा देने वाले संग्रहालयों, संग्रहों और कथाओं को प्रदर्शित करता है।
Saadiyat Cultural District, विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने के प्रति अबू धाबी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह District दुनिया को विविध संस्कृतियों के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है, संवाद और आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, और इस क्षेत्र और वैश्विक दक्षिण का समर्थन करने वाला एक वैश्विक सांस्कृतिक स्थान प्रदान करता है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2986368/Louvre_Abu_Dhabi.jpg
Share this article