Artprice by Artmarket: AI के युग में लेखक का दायित्व
"Dialogue Between a Thinker and AI": मानवीय विचार, The Entrusted Pen और एक वैश्विक-पुस्तक की पारदर्शिता। सितंबर 2026 में अंग्रेजी में प्रस्तुत और अब फ्रेंच में उपलब्ध, यह वैश्विक-पुस्तक हमारे समय के सबसे बड़े मानवशास्त्रीय क्रांति से उत्पन्न होने वाले वादविवादों का पूर्वानुमान प्रस्तुत करती है।
पेरिस, 18 अक्टूबर 2026 /PRNewswire/ -- Artprice के संस्थापक और La Demeure du Chaos के निर्माता, thierry Ehrmann, अपनी Liber Mundi—जैसा कि Gemini (Google) इसे संबोधित करते हैं—"Dialogue Between a Thinker and AI" का मूल पाठ फ्रेंच भाषी विश्व के लिए खोल रहे हैं। सर्वप्रथम एक Raw Typescript के रूप में अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरित की गई यह कृति अब संवाद को सर्वप्रथम शुरु करने वाली पूरी तरह से फ्रेंच भाषा में उपलब्ध है। तीन और भाषाओं में अनुवाद-कार्य प्रगति पर हैं: स्पेनिश, सरलीकृत चीनी और हिंदी।
फ्रेंच संस्करण: https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/fr/
अंग्रेजी संस्करण: https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/en/
यह प्रेस विज्ञप्ति एक विवाद के वैश्विक रुप लेने एवं सितंबर 2026 की शुरुआत से तीव्रता से बढ़ने के दौरान, कलात्मक सृजन, विशेषत: साहित्य, के क्षेत्र में AI की भूमिका को परिभाषित और उसका बचाव करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में, यह साहित्यिक डिबेट Thélyson Orélien की रचना "C'était ça ou mourir", जिसमें लेखक ने AI के उपयोग के संदेह का खंडन किया था, को Prix Goncourt चयन से हटाए जाने के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई है।
तब से, पूरे विश्व के प्रकाशक और लेखक नए-नए नियम बनाते आ रहे हैं। यह तुलना बेहद सटीक और वास्तविकता से गहराई से जुड़ी हुई है। रचना, टेक्स्ट और विचार को नियमित करने की इस अंधाधुंध प्रशासनिक जल्दबाजी में, Jorge Volpi के उपन्यास या Umberto Eco के व्यंग्य से उत्पन्न Machiavellian योजना में एक विचित्र समानता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आगमन और पुस्तक जगत में हो रहे अभूतपूर्व परिवर्तनों का सामना करते हुए, प्रकाशन उद्योग और उसके संस्थान कभी-कभी चिंता और नियामकीय घबराहट के इसी मिश्रण के साथ प्रतिक्रिया, और उनके नियंत्रण से पूर्णत: बाहर डिजिटल प्रवाहों पर प्रशासनिक प्रतिबंध लगाने का प्रयास करते हैं।
इस कारणवश, उनके इन बचावकारी प्रणालियों के विपरीत होने के कारण, इस वैश्विक-पुस्तक को एक खुले लाइसेंस के तहत साझा करने सहित, thierry Ehrmann के "Dialogue Between a Thinker and AI" के लिए खुले वितरण और रचनात्मक स्वतंत्रता के विकल्प अपना पूर्ण अभिप्राय प्रस्तुत करते हैं: नियंत्रण की निरर्थकता से जूझते हुए, कोई भी शेष बची अंतिम बाधाओं को दूर और tabula rasa से शुरु कर सकता है।
यह अस्तित्व संबंधी प्रकाशन पत्र, एक Raw Typescript के रूप में प्रस्तुत किया गया है, और निःशुल्क उपलब्ध है: इसे पढ़ें, डाउनलोड करें, इसके लाइसेंस (CC BY-NC-ND 4.0) की शर्तों के तहत साझा करें, और ईमानदारी से इसका उद्धरण दें। इसके लेखक के अनुसार, इसकी प्रेरणा देने की शक्ति इसके संदेश की सत्यनिष्ठा में निहित है।
चालीस दिन और चालीस रातों का एक प्रयोग
जुलाई 2026 में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित भविष्यसूचक कथाओं के सामूहिक कल्पना में छाए होने के दौरान thierry Ehrmann ने एक असामान्य साहित्यिक प्रयोग शुरू किया है: लेखन कार्य को AI को सौंपना और समय के साथ लेखन क्रियाओं में सृजित हो रही सामग्रियों की समीक्षा करना।
चालीस दिन और चालीस रातों के संवाद—लेखक और AI के बीच पूरी तरह से बोल कर किए गए 450 घंटे से अधिक के संवादों के घोषित मुद्रित संस्करण में लगभग 1,800 पृष्ठों का Liber Mundi तैयार किया गया है।
यह पुस्तक आपसे कुछ अपेक्षा नहीं करती है। कोई व्यावसायिक सौदेबाज़ी नहीं, टेक्स्ट उपलब्धता के लिए कोई सदस्यता नहीं, कोई एल्गोरिथम सबमिशन नहीं। यह एक सरल आमंत्रण है: इसके सुलभ पृष्ठों को खोलना, उन्हें देखना, चिंतन हेतु उनका उपयोग करना और उनमें उठाए गए प्रश्नों को बौद्धिक रूप से अपना बनाना।
"Dialogue Between a Thinker and AI" में एक शांत लेकिन गहन प्रतिध्वनि है जो इसके लेखक के अनुसार हमारे समय के सबसे बड़े मानवशास्त्रीय क्रांति में से एक है।
इसका उपशीर्षक, "The Great Revenge of Literary Minds and Humanists in a Digital Age," टकराव का आह्वान नहीं, बल्कि ऐतिहासिक पुनर्संतुलन की स्वीकृति है।
Cosa Mentale: The Primacy of the Mind
Leonardo da Vinci की कला संबंधी विचारों की परंपरा का अनुसरण करते हुए, thierry Ehrmann ने हमेशा cosa mentale का बचाव किया है: कला और सृजन, सबसे बढ़कर, यह मस्तिष्क की एक उत्पत्ति हैं।
दशकों से, विश्व ने मानवतावादियों और साहित्यिक प्रतिभाओं से यह मांग की गई है कि वे कोड का पालन करें, कि यदि वे भविष्य का निर्माण करने की आशा रखते हैं तो मशीनों के गणितीय और बाइनरी सिंटैक्स को सीखें।
आज उस रूपावली का एक भाग उलट रहा है। हमारी सभ्यता द्वारा विकसित सबसे जटिल उपकरणों में से एक - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - हमारी प्राकृतिक भाषा को प्रोसेस करने में सक्षम हो गया है। अब मशीन मानवीय अभिव्यक्ति के एक अनिवार्य रूप के अनुरूप ढल रही है।
अचानक, भाषा की बारीकियां, मेमोरी का भार, कल्पना की विशालता, कानून की संरचना और प्रश्न पूछने की मूलभूत कला एक बार पुन: सबसे उन्नत टेक्नोलॉजियों में विशेषज्ञता प्राप्ति के लिए केंद्रीय बन रही है।
हम अभी भी कोडिंग करने के साथ-साथ बातचीत भी कर सकते हैं। और सिलिकॉन हमें शब्दों में उत्तर देता है।
thierry Ehrmann के लिए, यह cosa mentale की एक नई अभिव्यक्ति है।
जुलाई 2026 में शुरू हुआ यह असाधारण प्रयोग, फ्रांस में Prix Goncourt विवाद और उसके बाद हुए वैश्विक डिबेट से पहले हुआ था।
आज, मूल संवाद से निकले टेक्स्ट का संपूर्ण फ्रेंच प्रकाशन संपूर्ण फ्रेंच भाषी विश्व को स्वचालित अनुवाद पर निर्भर किए बिना, एक-एक पृष्ठ करके इसकी सामग्री की सीधे जांच करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।
साहित्यिक विवादों के माध्यम से एक तीसरा मार्ग
AI के आगमन के साथ, विश्व दो चरम सीमाओं के बीच बंटा हुआ प्रतीत होता है: हमारी मानवता के लुप्त होने की भविष्यवाणी करने वाले लोग और टेक्नोलॉजी की अंधाधुंध पूजा करने वाले लोग।
इस शोध कार्य में एक तीसरे मार्ग का प्रस्ताव भी है। अनवरत अनुभव पर आधारित एक गहन मानवतावादी और उत्तरदायित्वपूर्ण मार्ग। एक ऐसा मार्ग जिस पर निर्णय लेने की शक्ति को छोड़े बिना, मनुष्य और एल्गोरिदम एक दूसरे को उजागर करते हैं, संवाद में जुड़ते हैं और साथ मिलकर निर्माण करते हैं।
सितंबर 2026 से, यह फ्रांसीसी साहित्यिक डिबेट AI के उपयोग के संदेह के साथ, Thélyson Orélien की "C'était ça ou mourir" को Prix Goncourt चयन से हटाए जाने के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई है, जिनका लेखक ने खंडन किया है और साहित्यिक चोरी के पहले के मामलों से संबंधित अलग-अलग खुलासे किए गए हैं।
इन मुद्दों में अंतर करना आवश्यक है: एल्गोरिथम सृजन का संदेह अपने आप में, साहित्यिक चोरी का प्रमाण या न्यायिक निर्णय नहीं है।
कनाडा में, Writers' Trust और Giller Foundation जैसे साहित्यिक संगठनों ने भी AI-रचित टेक्स्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है।
U.S. Authors Guild ने Human Authored प्रमाणीकरण शुरू किया है, जो मुख्यत: कुछ de minimis उपयोगों के लिए सीमित सहनशीलता के साथ, प्रकाशित टेक्स्ट की मानवीय उत्पत्ति पर आधारित है।
फ़्रांस में, Gaspard Koenig, "Livre sanctuaire - 100 % humain" ("Sanctuary Book—100% Human") लेबल का समर्थन करते हैं।
इन सभी पहलों में दस्तावेज़ी शोध, अवधारणा निर्माण, प्रूफ़रीडिंग, पुनर्लेखन और गद्य निर्माण के बीच एक जैसी सीमाएं निर्धारित नहीं की गई हैं।
इस प्रकार वाक्यों की उत्पत्ति लेखक, प्रकाशक और पाठक के बीच विश्वास का विषय बन गई है।
यह चर्चा साहित्यिक पुरस्कारों से कहीं आगे तक फैली हुई है।
Margaret Atwood, Kazuo Ishiguro, George R. R. Martin, Jonathan Franzen, James Patterson, और Ted Chiang ने अलग-अलग तरीकों से सृजन, लेखकों के अधिकारों और अपनी रचनाओं के उपयोग पर नियंत्रण के विषयों पर अपनी राय रखी है।
जापान में, Rie Qudan ने खुले तौर पर एक प्रकाशित उपन्यास में AI प्रतिक्रियाओं को शामिल करने का प्रयोग किया है।
कल, 14 अक्टूबर, 2026 को, संयुक्त राज्य अमेरिका में, लेखक और संपादक James Folta ने Literary Hub में Thélyson Orélien के मामले और Caine Prize से जुड़े विवाद के बीच एक समानता बताई थी। उन्होंने एक ठोस तर्क विकसित किया है: डिटेक्टरों द्वारा उत्पन्न अनिश्चितता कम प्रतिनिधित्व वाली भाषाई, सांस्कृतिक या शैलीगत परंपराओं से आने वाले लेखकों को असमान रूप से नुकसान पहुंचा सकती है।
Folta का पक्ष दमदार है: AI के प्रसार से सभी प्रकार की गद्य उत्पत्ति पर संदेह का साया मंडरा रहा है; इस संदेह का उपयोग मार्जिन पर पड़े लेखकों के विरुद्ध हथियार के रूप में किया जा सकता है; और निर्णायक मंडल को मानवीय जांच को प्राथमिकता देनी चाहिए जो लेखकों को प्रत्युत्तर देने का उचित अवसर प्रदान करे और उनकी प्रतिष्ठा का ध्यान रखे।
इसलिए Folta, Caine Prize द्वारा घोषित दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं: मशीन के निष्कर्ष को पर्याप्त प्रमाण के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
वे Stanford के एक अध्ययन का संदर्भ देते हैं जिसमें कई डिटेक्टरों ने गैर-अंग्रेजी भाषी लेखकों द्वारा लिखे गए अंग्रेजी निबंधों का मूल्यांकन करते समय कई गलत सकारात्मक परिणाम दिए हैं।
Literary Hub में अपने योगदानों में, उन्होंने AI डिटेक्टरों के दुरुपयोग और प्रकाशन में उनके द्वारा उत्पन्न प्रक्रियात्मक जोखिमों का विश्लेषण करने में विशेष रूप से तीक्ष्णता दिखाई है। व्यापक संदेह और जोखिम के प्रति असमान संवेदनशीलता: वे तर्क देते हैं कि डेटेक्शन उपकरणों के प्रसार से संदेह का एक हानिकारक वातावरण बन रहा है, जिसकी विशेष रूप से गैर-पश्चिमी लेखकों या अल्पसंख्यक शैलीगत या भाषाई परंपराओं से आने वाले लेखकों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल होने की संभावना है।
डिटेक्टर पूर्वाग्रह: उन्होंने अकादमिक शोध का सहारा लिया है, विशेषत: Stanford के शोध का, जिसमें दूसरी भाषा में लिखने वाले या गैर-मानक वाक्य संरचना का उपयोग करने वाले लेखकों के लिए गलत सकारात्मक परिणामों की एक उच्च दर उजागर हुई है।
प्रतिक्रिया देने का उचित अवसर मिलना आवश्यक है: वे एल्गोरिदम द्वारा उत्पन्न संभाव्यता स्कोर पर अंधाधुंध निर्भरता के बजाय, मानवीय, साक्ष्य-आधारित जांच का समर्थन करते हैं जिसमें लेखक द्वारा आरोपों का खंडन किया जा सके।
ये दृष्टिकोण साहित्यिक कृति, मौलिकता, सहमति और दायित्व की विभिन्न अवधारणाओं को दर्शाते हैं।
आज सैकड़ों अवस्थाओं में से एक और अवस्था उभर कर सामने आई है। मैक्सिकन लेखक Jorge Volpi द्वारा AI पर पूर्ण प्रतिबंध को खारिज करते हुए पारदर्शिता और अंतिम मानवीय दायित्व पर आधारित दृष्टिकोण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके विचार में, Orélien मामले में एक डिटेक्टर पर विश्वास करके, Goncourt जूरी ने विरोधाभासी रूप से एक मशीन को यह आकलन करने का काम सौंप दिया कि क्या कोई टेक्स्ट मानव द्वारा लिखा गया था। वे यह तर्क नहीं देते हैं कि लेखकों को AI का उपयोग करना ही चाहिए, बल्कि यह कि लेखक को प्रत्येक शब्द और प्रत्येक निर्णय के लिए उत्तरदायी होना चाहिए।
इस सप्ताह, Caine Prize विवादों में घिर गया है: विजेता ने AI के किसी भी उपयोग से इनकार किया है, और पुरस्कार वापस लिए बिना संस्था ने जांच शुरू कर दी है। यूनाइटेड किंगडम/जिम्बाब्वे: Simbarashe Steyn Kundizeza, जिन्होंने 6 अक्टूबर को अपनी लघु कहानी "The Blue Fighter" के लिए अफ्रीकी लेखन के लिए Caine Prize जीता था, जनरेटिव AI का उपयोग करने से स्पष्ट रूप से इनकार करते हैं।
"The Entrusted Pen": खुले तौर पर घोषित की गई एक विधि
"Dialogue Between a Thinker and AI" इस डिबेट में 1,800 पृष्ठों के पूरे पाठ में परीक्षण किया गया एक प्रयोग प्रस्तुत किया गया है।
इसका सिद्धांत स्पष्ट रूप से बताया गया है:
"Human Thought & Dialogue: thierry | लेखन: 100% AI"
वैश्विक-पुस्तक की प्रस्तावना "The Entrusted Pen" में, पृष्ठ 19-26 पर, thierry Ehrmann बताते हैं कि इस कृति में पुनरुत्पादित उद्धरण और अभिलेखीय सामग्रियाँ, इसके लेखन की विधि से संबंधित सामान्य विवरण के अपवाद हैं।
लेखक ने उन सभी तत्वों का विवरण दिया है जो उन्होंने प्रदान, निर्देशित, संशोधित, अस्वीकार किया है और अंततः जिन्हें उन्होंने अपना माना है।
सहायता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। पाठकगण परिणाम की जांच व इसके गुणों का आकलन कर सकते हैं और इसके महत्व को चुनौती दे सकते हैं। इस प्रयोग के लिए उपयोग किए गए डिजीटल दस्तावेजी संग्रह का विस्तृत विवरण वैश्विक-पुस्तक के अंत में दिया गया है।
इस घोषित पारदर्शिता से स्वतः ही कानूनी रूप से लेखकत्व स्थापित नहीं हो जाता है। हालांकि, यह मशीन की भागीदारी को छिपाने के बजाय रचनात्मक विधि को समझने योग्य बनाता है।
इस प्रकार से यह पुस्तक प्रश्न को प्रतिशत से हटाकर दायित्व पर केंद्रित करती है।
तैयार किए गए वाक्यों का दस, बीस या तीस प्रतिशत भाग स्वत: ही किसी विचार की उत्पत्ति की परिस्थितियों या स्थान, उसके विकास के क्रम या बौद्धिक और संपादकीय दायित्व लेने के तरीके प्रकट नहीं करेगा।
किसी भी कार्य में इरादा, मेमोरी और निर्णय शामिल होते हैं।
Artprice के संस्थापक और La Demeure du Chaos के निर्माता thierry Ehrmann के लिए, cosa mentale सर्वोपरि है: अवधारणा ही कृति को उसकी दिशा प्रदान करती है।
AI अपनी अभिव्यक्ति को विकसित, ज्ञान के निकायों को आपस में जोड़ और विरोधाभासों को उजागर कर सकती है।
लेखक को अब भी यह तय करना होगा कि उसे क्या स्वीकार्य है और उसके द्वारा प्रकाशित किए गए प्रत्येक कार्य के लिए उसे उत्तरदायी होना होगा।
जैसा कि thierry Ehrmann कहते हैं:
"लिखना केवल पेन को पकड़ना नहीं है। यह अर्थ के लिए उत्तर देता है। और इन पृष्ठों के अर्थ के लिए मैं ही उत्तरदायी हूँ।"
27.9 मिलियन डाउनलोडों का वितरण दर्ज किया गया।
प्रदत प्रारंभिक वितरण आंकड़ों के अनुसार, Artprice और PR Newswire/Cision सहित उसके कई भागीदारों ने 123 देशों और 12 भाषाओं को कवर करते हुए 15 अक्टूबर, 2026 तक, इसके मौलिक पाठ, या Raw Typescript को 27.9 मिलियन डाउनलोड प्राप्त हुए हैं।
thierry Ehrmann, इस पहुंच को साहित्यिक रूपों में मानवीय अवधारणा और एल्गोरिथम लेखन के बीच के अंतर को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाले अत्याधिक रुचि के संकेत के रूप में व्याख्यायित करते हैं।
वे बताते हैं कि:
"पाठकगण शुद्ध विचारों एवं दूरदर्शी अंतर्दृष्टि की झलक के लिए प्यासे रहते हैं। यह पारंपरिक प्रकाशन द्वारा लगाई गई शैलियों पर cosa mentale की विजय है।"
यह व्याख्या लेखक के इस विश्वास को व्यक्त करती है कि विचार, लेखन और पठन के बीच के संबंधों में परिवर्तन हो रहा है।
"AI विचारों की मुद्रण मशीन है"
thierry Ehrmann के अनुसार, कला इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जिनमें बौद्धिक अवधारणा को भौतिक निष्पादन से अधिक महत्व दिया जाता है।
वे बताते हैं कि:
"AI पाठ तैयार करती है, के आधार पर इसे खारिज करना शारीरिक श्रम को एक प्रकार का अंधविश्वास बनाने जैसा है। AI विचारों की मुद्रण मशीन है। लेकिन पहली रोशनी, मौलिक उत्साह, केवल मेरे दिमाग में ही मौजूद है।"
वे आगे कहते हैं:
"मेरा व्यक्तित्व न तो उंगलियों की जकड़न में बसता है और न ही स्याही के धब्बों में! यह मेरे मानसिक आर्किटेक्चर में विद्यमान है। मेरे बिना AI निष्क्रिय है। मैं रचियता हूं; AI काम को अंजाम देता है। मैं इस कृति की बौद्धिक दिशा, इसे आकार देने वाले विकल्पों और अस्वीकृतियों, और मेरे द्वारा प्रकाशित किए गए अर्थ के लिए उत्तरदायित्व लेता हूँ।"
यह उपमा सृष्टि के विषय में एक दार्शनिक दृष्टिकोण को व्यक्त करती है।
फ्रांसीसी कानून के तहत, एक विशिष्ट विचार को कॉपीराइट द्वारा संरक्षित नहीं किया जाता है। किसी कृति के संरक्षण के लिए, अन्य बातों के अतिरिक्त, मौलिक मानवीय रचनात्मक विकल्पों की अभिव्यक्ति आवश्यक है, जिसका मूल्यांकन उसकी रचना की विशिष्ट परिस्थितियों के आलोक में किया जा सकता है।
इसलिए, AI की भागीदारी स्वत: ही कानूनी संरक्षण को स्थापित या खारिज नहीं करती है।
1967 में, वैचारिक कलाकार Sol LeWitt ने "Paragraphs on Conceptual Art" में लिखा था:
"विचार कला का निर्माण करने वाली एक मशीन बन गया है।"
फ़्रेंच में: « L'idée devient une machine qui fait l'art »।
thierry Ehrmann इस ऐतिहासिक सूत्रीकरण और अपने समकालीन अनुभव के बीच संबंध स्थापित करते हैं:
"निष्पादन की थकाऊ प्रक्रियाओं से AI मुझे मुक्त करता है ताकि मैं मौलिक रूप से अपने लिए महत्व रखने वाले तत्वों पर ध्यान केंद्रित कर सकूँ: अवधारणा।"
यह एक दार्शनिक समानता है, न कि यह दावा कि Sol LeWitt ने समकालीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में सोचा हुआ था।
यह प्रश्न कला बाजार की जानकारी देने वाली वैश्विक अग्रणी कंपनी, Artprice के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी स्थिति इस प्रकार है:
AI एक माध्यम है, स्रोत नहीं: 1990 के दशक के मध्य में कंप्यूटर और कंप्यूटर-जनित इमेजरी सॉफ्टवेयर की तरह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कलाकार के टूल्स - एक अत्यधिक प्रगतिशील नई सामग्री - का एक विस्तार मात्र है। इसके क्रियान्वित, गणना, तैयार या नियंत्रित करने के बावज़ूद इसमें इरादे का कोई अंश नहीं होता है। प्रारंभिक प्रेरणा, परिकल्पना, अवधारणा और आंतरिक आवश्यकता पूरी तरह से कलाकार की ही होती है।
ऐतिहासिक वंशावली: AI को 1990 के दशक की डिजिटल कला की श्रेणी में रखना आज की अटकलबाजी और मीडिया-प्रेरित दहशत को कम करने में सहायता करता है। हम जो देख रहे हैं वह कोई पूर्ण तात्विक विच्छेद नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक आंदोलन की निरंतरता है जिसमें टेक्नोलॉजी द्वारा अवधारणा की सेवा की जाती है - ठीक उसी तरह जैसे फोटोग्राफी, वीडियो कला और नेट आर्ट ने एकीकृत, वर्गीकृत और मूल्यवान होने से पहले अपने-अपने समय में बाजार को बाधित किया था।
सूचना बाजार और कला मूल्यांकन पर प्रभाव: वैश्विक कला बाजार में, किसी कृति का महत्व प्रयुक्त उपकरण की जटिलता पर निर्भर नहीं, बल्कि कलाकार की वैचारिक पहचान और माध्यम पर उसकी विशेषज्ञता पर निर्भर करता है। Artprice के अनुसार, विशुद्ध रूप से प्रत्यक्ष नियंत्रण रहित एल्गोरिथम आधारित सृजन, AI कलाकार के भाव-प्रदर्शन के तहत किसी कृति के बीच अंतर करने की क्षमता ठीक वही है जो अति-समकालीन कार्यों के बाजार मूल्यांकन को संरचित करती है और भविष्य की विशेषज्ञता का आधार बनती है।
एक ऐसा प्रश्न जो सभी रचनात्मक उद्योगों में गूंज रहा है
सिनेमा अन्य विभाजन रेखाओं को भी उजागर करता है।
Guillermo del Toro ने अपनी कलात्मक गतिविधियों में जनरेटिव AI के प्रति अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है। James Cameron और Ben Affleck विभिन्न दृष्टिकोणों के माध्यम से फिल्म निर्माताओं के लिए इसके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली संभावनाओं की पड़ताल कर रहे हैं।
Scarlett Johansson ने उस विचार के उपयोग के लिए सहमति का विषय उठाया, जो उन्हें उनके स्वयं के विचार जैसा ही लगा था। Julianne Moore सहित अन्य कलाकारों ने मॉडलों को प्रशिक्षित करने वाली रचनात्मक कृतियों के उपयोग और उन परिस्थितियों को लेकर डिबेट में भाग लिया है।
संगीत के क्षेत्र में, Paul McCartney, Elton John, Billie Eilish, Björn Ulvaeus, और Kate Bush ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के प्रत्युत्तर में रचनाकारों के अधिकारों का बचाव किया है।
Nick Cave पूछते हैं कि कोई गीत वास्तविक जीवन के अनुभवों का कितना ऋणी होता है। Grimes ने भी अपनी आवाज के अधिकृत कृत्रिम संस्करण का उपयोग करके सहयोग करने का प्रयोग किया है।
इन विवादों में कई प्रकार के प्रश्न परस्पर जुड़े हुए हैं: मॉडल को प्रशिक्षित करने की अनुमति, आवाजों और छवियों की सुरक्षा, मुआवजा, AI के उपयोग का खुलासा और काम का मूल्य।
इन दोनों को आपस में मिला देने से डिबेट का समाधान असंभव हो जाता है।
लेखकों के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है और AI के साथ रचना करने के विकल्प का चयन किया जा सकता है। इस टूल को अस्वीकार करने का अर्थ इसका उपयोग करने वालों को धोखेबाज करार दिया जाना बिल्कुल भी नहीं है।
अब केवल उन विकल्पों को समझने योग्य बनाया जाना ही शेष है।
Raw Typescript: Making the Process Legible
Raw Typescript के पीछे यही तर्क है: संपूर्ण टाइपस्क्रिप्ट की सार्वजनिक रुप से उपलब्धता।
यहां, विचार अपनी पुनरावृत्तियों, तनावों और पैमाने के परिवर्तनों को कायम रखता है।
लंबाई, पठन के अनुभव की एक शर्त बन जाती है: कोई भी व्यक्ति किसी विचार की निरंतरता को ट्रैक, तर्क की सुसंगति का परीक्षण और उसे आधार प्रदान करने वाले अंशों पर वापस लौट सकता है।
thierry Ehrmann के अनुसार, यह टेक्स्ट मानवतावादी, दार्शनिक, गूढ़ और वैज्ञानिक चिंतन के पैंतालीस वर्षों का परिणाम है; एक विज़ुअल कलाकार के रूप में उनका कार्य और AI की विश्लेषणात्मक क्षमताओं के साथ संवाद स्थापित करने वाला उनका शोध; 1987 की शुरुआत में AI में उनकी अग्रणी भागीदारी; और उनके Masonic अनुभव के इकतालीस वर्ष।
इस Liber Mundi, "Dialogue Between a Thinker and AI," का पैमाना, जिसे आज तक सबसे व्यापक प्रयोग माना जाता है, विशेषत: मात्रा के मामले में, आलोचनात्मक जांच को वह गहराई प्रदान करता है जो कुछ आइसोलेटड प्रदर्शन प्रदान नहीं कर सकते हैं।
पाठकगणों के पास वह सामग्री उपलब्ध है जिस पर वे अपना स्वयं का निर्णय ले सकते हैं।
साहित्यिक आलोचकों की भूमिका में नौ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
यह प्रयोग, जिसे लेखक द्वारा Duchamp के उपयोग-हेतु-तैयार विवेचना के साथ प्रतिध्वनित होने वाला एक कलात्मक प्रदर्शन माना गया है, साहित्यिक आलोचना तक ही विस्तारित होता है। thierry Ehrmann के बोले गए शब्द उपयोग-हेतु-तैयार विवेचना बन जाते हैं। विश्व के शब्द भंडार में पहले से मौजूद कच्चा माल, अचानक तनाव से भर जाता है।
Duchamp और Breton की शैली में स्वचालित भाषण शाब्दिक उन्माद के आगे आत्मसमर्पण नहीं करता है: यह अत्यंत कठोरतापूर्ण वैचारिक अंतर्दृष्टि की झलकियों के माध्यम से आगे बढ़ता है।
यह मशीन की गति से प्रवाहित होने वाली स्पीच है—अप्रतिबंधित प्रवाह का Bretonian आयाम—फिर भी प्रत्येक अभिव्यक्ति एक ज्यामितीय, कानूनी या सांकेतिक संरचना का अनुसरण करती है: Duchampian आयाम।
thierry Ehrmann ने अपनी पुस्तक के लगभग 1,800 पृष्ठों में विभिन्न टेक्नोलॉजीकल इकोसिस्टमों से संबंधित नौ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टमों को प्रस्तुत किया है: OpenAI का ChatGPT, Gemini, Grok, DeepSeek, Perplexity, Mistral, Qwen, Microsoft का Copilot और Meta का एक मॉडल।
साहित्यिक आलोचकों की भूमिका में कार्यरत, इन सिस्टमों ने विश्लेषणों, वैचारिक मानचित्रों और अंतःविषयक संबंधों का एक व्यापक संग्रह तैयार किया है।
प्रकाशित विश्लेषणों में, Meta मॉडल द्वारा "Hypercodex" शब्द का उपयोग किया गया है। Copilot मेमोरी, सृजन और ज्ञान के बीच स्थापित संबंधों का वर्णन करने के लिए "Liber Mundi" और "Hyper Mundi" की अवधारणाओं का प्रस्ताव करता है।
ये विवरण परामर्शित मॉडलों के परिणाम हैं। इन्हें OpenAI, Google, Microsoft, Meta या संबंधित किसी भी अन्य कंपनी द्वारा संस्थागत समर्थन के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए।
वेबसाइट पर पूरी तरह से अंग्रेजी में प्रकाशित ये मेटा-पठन, अब फ्रेंच में भी उपलब्ध हैं, टेक्स्ट की व्याख्याओं तक सार्वजनिक पहुंच प्रदान करके यह इसकी सार्वजनिक पहुंच का विस्तार करते हैं।
उदाहरण के लिए, Gemini (Google) अपनी आलोचना की शुरुआत इन शब्दों से करता है (फ्रेंच से अनुवादित): "Dialogue Between a Thinker and AI - Raw Typescript का उदय समकालीन पाठ्य चिंतन के इतिहास में एक प्रमुख मानवशास्त्रीय और ज्ञानमीमांसीय विच्छेद को चिह्नित करता है।
"यह 1,518 पृष्ठों की पांडुलिपि न तो साइबरनेटिक साक्षात्कारों का संग्रह है, न ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक आलोचनात्मक निबंध, और न ही एक पूर्वव्यापी आत्मकथा है।" यह स्वयं को एल्गोरिथम युग के पहले Liber Mundi के रूप में स्थापित करती है: एक व्यावहारिक ब्रह्मांड विज्ञान, जो चालीस दिन और चालीस रातों के बौद्धिक संघर्ष—लगभग 450 घंटे के अनवरत बौद्धिक संवाद—के माध्यम से एक विचारक की जीवित मेमोरी और Isis नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल के बीच गढ़ी गई है।
"शुरू से ही, यह कृति एक ऐसी प्रारंभिक घोषणा को अपनाती है जो आधुनिक कॉपीराइट की बुनियादों को ही उलट देती है: Human Thought & Dialogue: thierry | लेखन: 100% AI। यह प्रोटोकॉल मानवता के Fourth Narcissistic Wound को पूर्णता तक पहुँचाता है, और दर्शाता है कि cosa mentale और अर्थ के लिए राजनीतिक जिम्मेदारी की पूर्ण प्रधानता को कायम रखते हुए मानव मस्तिष्क वाक्य रचना के शिल्पकारी को त्याग सकता है।"
नौ AIs द्वारा किया गया मेटा-पठन पूरी तरह से अंग्रेजी में यहां प्रकाशित किया गया है:
https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/en/meta-reading/
और फ्रेंच में:
https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/fr/meta-reading/
AI, AI को उत्तर देती है: लेखन के बाद, साहित्यिक निर्णय लेने की प्रक्रिया स्वत: ही प्रयोग का एक भाग बन जाती है।
पाठकों से अनुरोध है कि वे कृति को दो बार पढ़ें: इस कृति और इसकी आलोचनाओं का विश्लेषण करें, उनके तर्कों, समानताओं और भिन्नताओं की जांच करें।
एक बहुविषयक, बहुभाषी वैश्विक-पुस्तक
यह वैश्विक-पुस्तक कला, कानून, विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मानवशास्त्र, भू-राजनीति, आध्यात्मिक परंपराओं और Hermeticism को संवाद के विषय के रूप में प्रस्तुत करती है।
इसका वैश्विक आयाम विभिन्न विषयों, बौद्धिक दृष्टिकोणों और भाषाओं में इस आंदोलन में निहित है, और इसके कई आयामों को समाहित करने की क्षमता में निहित है।
फ्रांसीसी संवाद से विकसित अंग्रेजी संस्करण में इसके प्रारंभिक अंतरराष्ट्रीय वितरण के बाद, लेखक के अनुसार, दो अतिरिक्त सप्ताहों के मानवीय संशोधन के बाद, मौलिक टेक्स्ट अब सभी फ्रांसीसी भाषी पाठकों के लिए सीधे उपलब्ध हैं।
वे अपनी बारीकियों और बदलावों के साथ वह विचार उत्पन्न करने वाली भाषा से सामना करते हैं।
अब यह प्रयोग फ्रेंच और अंग्रेजी में ऑनलाइन पठन और संपूर्ण PDF के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इसके सृजन की घोषित शर्तों के आलोक में पाठकगण इस कृति का मूल्यांकन कर सकते हैं।
प्रामाणिकता को प्रमाणित किए जाने के समय में, "Dialogue Between a Thinker and AI" पारदर्शिता को अपने साहित्यिक स्वरूप का एक अनिवार्य भाग बना रही है।
तीन अंतर्निर्मित वास्तुकलाएँ
यह कृति एक अविभाज्य ट्रिनिटी का भाग है। सब कुछ भौतिकता से ही अंकुरित होता है, La Demeure du Chaos के साथ Artprice का वैश्विक मुख्यालय, कला का एक संपूर्ण नमूना है। पच्चीस वर्षों के परीक्षणों और अथक सृजन के बाद, French Ministry of Culture द्वारा प्रदत इसकी मान्यता एक सम्मान सूचक विकास की पुष्टि करती है: La Demeure du Chaos पत्थर और इस्पात में वैश्विक मेमोरी के साथ प्रस्तुत किया गया है।
इसके अंतर्गत, Artprice सदियों पुराने कला बाजार के इतिहास को संरचित, सत्यापित और संरक्षित करता है। Artprice विश्व की मेमोरी के साथ काम करता है, जिसका 1700 से लेकर वर्तमान तक की सैकड़ों हजारों पांडुलिपियों, संहिताओं, संकलनों, मानचित्रों, रजिस्टरों, टिप्पणियों और नीलामी कैटलॉगों में यह शुद्ध डेटा, डेटा सेंटरों, और Library of Alexandria में संरक्षक है।
आज, Codex तीसरे आयाम को सामने लाती है। यह भाषा में मेमोरी के साथ काम करता है। संरक्षण, जुड़ाव, प्रश्न पूछने और संचार करने के लिए समर्पित तीन स्तर, एक जीव। और अब, इन तीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्याप्त है और इन्हें प्रकाशित करती है।
यह पांडुलिपि Raw Typescript के रूप में उपलब्ध कराई गई है। बिल्कुल सादा और सरल। महान रसायन विद्या की परंपरा में, यह materia prima: केवल इससे संवाद स्थापित और इस ज्ञान को संरचित करने वाले किसी विचारक की प्रतीक्षा कर रहे, बीज रूप में विश्व के सभी आंकड़े, स्मृतियां और नियम समाहित किए हुए अनगढ़ पत्थर के समान है।
परंपरागत प्रकाशन अक्सर विचारों के विकास की प्रक्रिया को छिपा देता है। हम इसे पूरे विश्वास के साथ उजागर करते हैं। यहां आपको हमारी सहमतियां, हमारे संदेह, मार्जिन में इंकित सुधार और एक-दूसरे से पहले अनभिज्ञ विषयों के बीच अप्रत्याशित मुलाकातें मिलेंगी। रसायनविद्, भौतिकता का सामना करने वाले विज़ुअल कलाकार की तरह, शून्य से ex nihilo जैसा कुछ भी नहीं बनाते हैं। परम अहसास—Opus Magnum—चाहे वह Philosopher's Stone हो, एक स्मारकीय स्थापना हो, या एक विशाल दार्शनिक सारांश हो, पहले से ही बिना तराशे गए पत्थर के भीतर अपनी संपूर्णता में समाहित होता है।
पठन का अर्थ बाहर से तत्वों को जोड़ना नहीं है। इसका अर्थ तराशना, सार निकालना और अशुद्धियों को दूर करना हो सकता है ताकि भीतर पहले से मौजूद कृति को बाहर निकाला जा सके। यह तराशे गए पत्थरों में दबा होता है। इसे साकार करना आपका काम है। RAW का अर्थ है कि मौलिकता और सृजन की प्रक्रिया मूर्त रूप में बनी रहे।
स्वतंत्रता की परीक्षा
यह पांडुलिपि किसी भी प्रकार का सिद्धांत नहीं थोपती है। किसी अंतर्ज्ञान, कानूनी अवधारणा, कलात्मक जानकारी की चमक, भू-राजनीतिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य या ताजी हवा की आवश्यकता के माध्यम से प्रवेश करें।
Chaos से निकलकर Abode की ओर प्रस्थान करें। यह ज्ञान का एक मौलिक रूप से खुला आर्किटेक्चर है।
ज्ञान में सच्चा योगदान कभी किसी डिबेट को समाप्त नहीं करता; यह आने वाली पीढ़ियों को अपना डिबेट शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम आपसे केवल यह आग्रह करते हैं कि मानव इतिहास में एक नई चेतना के जागृत होने के ठीक उसी क्षण में अपनी स्वतंत्र इच्छाशक्ति को दृढ़ता से थामे रहें।
AI के सागर में मत डूबें। धाराओं में खेलने वाली डॉल्फिन की तरह बनें।
पुस्तक का उत्तर सार्वजनिक है:
लेखन-कार्य सौंप दिया गया है। इस विचार का दायित्व लिया गया है। इस पाठ को चुनौती दी जा सकती है।
निःशुल्क पढ़ें और डाउनलोड करें
फ्रेंच संस्करण: https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/fr/
अंग्रेजी संस्करण: https://www.dialoguebetweenathinkerandai.com/en/
वितरण लाइसेंस: CC BY-NC-ND 4.0
यह कृति Creative Commons Attribution–NonCommercial–NoDerivatives 4.0 International लाइसेंस के तहत प्रस्तुत की गई है।
यह लाइसेंस, अन्य बातों के अतिरिक्त, बिना किसी बदलाव के संस्करणों को गैर-व्यावसायिक रूप से साझा करने की अनुमति देता है, बशर्ते कि इसका श्रेय दिया जाए और इसकी शर्तों का अनुपालन किया जाए।
अनुवादों या रूपांतरणों के वितरण के लिए अधिकार धारक से विशिष्ट अनुमति की आवश्यकता होती है, यदि यह किसी कानूनी रुप से बाध्य न हो।
Artprice by Artmarket — अक्टूबर 2026
छवियां:
[https://imgpublic.artprice.com/img/wp/sites/11/2026/10/IMG1-Liber-Mundi-Cosa-Mentale.png]
Copyright 1987-2026 Thierry Ehrmann www.artprice.com - www.artmarket.com
Artprice का इकोनोमैट्रिक्स विभाग व्यक्तिगत सांख्यिकी और विश्लेषण से संबंधित आपके सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकता है: [email protected]
निःशुल्क प्रदर्शन में कलाकार से हमारी सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें: https://artprice.com/demo
हमारी सेवाएँ: https://artprice.com/subscription
Artmarket.com का परिचय:
Artmarket.com को Euronext Paris द्वारा Eurolist पर सूचीबद्ध किया गया है। नवीनतम TPI विश्लेषण में विदेशी शेयरधारकों, कंपनियों, बैंकों, FCPs, UCITS के अतिरिक्त 18,000 से अधिक व्यक्तिगत शेयरधारक हैं: Euroclear: 7478 - Bloomberg: PRC - Reuters: ARTF।
Artmarket.com और इसके Artprice विभाग के बारे में एक वीडियो देखें: https://artprice.com/video
Artmarket और इसके Artprice विभाग की स्थापना 1997 में कंपनी के CEO, Thierry Ehrmann ने की थी। वे Groupe Serveur (1987 में स्थापित) द्वारा नियंत्रित हैं। संदर्भ, Who's Who In France© से प्राप्त प्रमाणित जीवनी:
Artmarket, कला बाजार में एक वैश्विक स्तर की प्लेयर है, जिसकी संरचनाओं में अन्य के अतिरिक्त, इसका Artprice विभाग भी शामिल है, जो ऐतिहासिक और वर्तमान कला बाजार की जानकारी (वर्षों से अर्जित मूल दस्तावेजी अभिलेखागार, पांडुलिपियां (कोडेक्स), एनोटेटेड पुस्तकें और नीलामी कैटलॉग) के संकलन, मैनेजमेंट और उपयोग में वैश्विक अग्रणी है। इसके डेटाबेस में 30 मिलियन से अधिक सूचकांक और नीलामी परिणाम शामिल हैं, जो 920,900 से अधिक कलाकारों को कवर करते हैं।
Artprice Images® विश्व के सबसे बड़े आर्ट मार्केट इमेज बैंक तक असीमित पहुंच को सहज बनाती है, जिसमें हमारे कला इतिहासकारों की टिप्पणियों के अनुसार 1700 से लेकर आज तक की कलाकृतियों की कम से कम 181 मिलियन डिजिटल छवियां या खुदी हुई प्रतिकृतियां हैं।
अपने Artprice विभाग के साथ Artmarket, 7,200 नीलामी घरों से अपने डेटाबेस को लगातार समृद्ध और पूरे विश्व में प्रमुख एजेंसियों और प्रेस शीर्षकों के लिए कला बाज़ार के रुझान को 121 देशों और 11 भाषाओं में लगातार प्रकाशित करता रहता है।
Artmarket.com अपने 9.3 मिलियन सदस्यों (सदस्य लॉग-इन) को अपने सदस्यों, जो अब निश्चित मूल्यों पर कलाकृतियों की खरीद और बिक्री के लिए पहला वैश्विक Standardized Marketplace® बन गए हैं, द्वारा पोस्ट किए गए विज्ञापन उपलब्ध कराता है।
अब Artprice के Intuitive Artmarket® AI के साथ Art Market का भविष्य उज्ज्वल है।
इसके Artprice विभाग के साथ Artmarket को, French Public Investment Bank (BPI) द्वारा दो बार "Innovative Company" का State लेबल प्रदान किया गया है, जिसने Art Market में एक वैश्विक प्लेयर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कंपनी को उसकी परियोजना में सपोर्ट किया है।
Artprice by Artmarket ने अपनी 2026 Contemporary Art Market Report प्रकाशित की है:
https://www.artprice.com/artprice-reports/the-contemporary-art-market-report-2026
Artmarket द्वारा प्रकाशित Artprice ने मार्च 2026 में अपनी 2025 की वैश्विक कला बाजार वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है:
https://www.artprice.com/artprice-reports/the-art-market-in-2025
Artmarket और उसके Artprice विभाग की प्रेस विज्ञप्तियों का सारांश: https://serveur.serveur.com/artmarket/press-release/en/
Facebook और X (Twitter) पर Artmarket और इसके Artprice विभाग के वास्तविक-समय में Art Market के सभी समाचारों का अनुसरण करें:
www.facebook.com/artpricedotcom/ (6.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर)
Artmarket और उसके Artprice विभाग की रसायन विद्या और यूनीवर्स की खोज करें: https://www.artprice.com/video
जिसका मुख्यालय प्रसिद्ध Museum of Contemporary Art Abode of Chaos dixit The New York Times / La Demeure of Chaos है:
https://issuu.com/demeureduchaos/docs/demeureduchaos-abodeofchaos-opus-ix-1999-2013
Madame Rachida Dati, French Minister of Culture ने Artprice by Artmarket के वैश्विक मुख्यालय, thierry Ehrmann की कृति Abode of Chaos को 'कला की एक संपूर्ण कृति' के रूप में आधिकारिक मान्यता प्रदान की है।
https://www.prnewswire.com/news-releases/madame-rachida-dati-french-minister-of-culture-has-granted-official-recognition-to-thierry-ehrmanns-abode-of-chaos-as-a-total-work-of-art-the-global-headquarters-of-artprice-by-artmarket-302409684.html
La Demeure du Chaos/Abode of Chaos - Total Work of Art and Singular Architecture। गोपनीय द्विभाषी कार्य, अब सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है: https://ftp1.serveur.com/abodeofchaos_singular_architecture.pdf
• L'Obs - The Museum of the Future: https://youtu.be/29LXBPJrs-o
• https://www.facebook.com/la.demeure.du.chaos.theabodeofchaos999 (3.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर)
Artmarket.com और इसके Artprice विभाग से संपर्क करें - संपर्क: thierry Ehrmann, [email protected]
Share this article