Automation Expo पूरे भारत के मशीन निर्माताओं, OEMs, सिस्टम इंटीग्रेटरों और स्वचालन अग्रणीयों को एक साथ लाता है, जिससे यह Elmo की नवीनतम तकनीकों को प्रदर्शित करने और विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते मैन्यूफ़ैक्चरिंग बाजारों में से एक में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए आदर्श स्थान बन जाता है।
इस प्रदर्शनी में, Elmo आधिकारिक तौर पर अपने टाइटेनियम लाइन के असाधारण पॉवर घनत्व, उन्नत प्रदर्शन, प्रमाणित कार्यात्मक सुरक्षा और मांग वाली औद्योगिक एप्लीकेशनों के लिए उद्योग-अग्रणी सघनता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए सर्वो ड्राइव और मोशन कंट्रोलर का अनावरण करेगा। आगंतुक लाइव प्रदर्शनों का भी अनुभव करेंगे जिनमें पूर्णत: Elmo तकनीक द्वारा संचालित मल्टी-एक्सिस सिंक्रोनाइज़ेशन और सटीक मशीन ऑटोमेशन सहित संपूर्ण EtherCAT-आधारित मोशन कंट्रोल समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे।
भारत में अपनी विकास रणनीति के तहत, ग्राहक सहायता का विस्तार, अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति को मजबूत, और पूरे देश के ग्राहकों को विश्व स्तरीय मोशन कंट्रोल समाधान प्रदान कर सकने के लिए Elmo सक्रिय रूप से अनुभवी मूल्यवर्धित वितरण भागीदारों की तलाश कर रहा है।
Elmo Motion Control के मार्केटिंग उपाध्यक्ष, Ronen Sadan, ने कहा, "उन्नत मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजियों के लिए अपार अवसर पैदा करने वाला, भारत विश्व के सबसे गतिशील मैन्यूफ़ैक्चरिंग बाजारों में से एक बना हुआ है। नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और ग्राहक सफलता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को साझा करने वाले भारतीय मशीन निर्माताओं के समक्ष हमारी टाइटेनियम लाइन को आधिकारिक तौर पर प्रस्तुत करने और उन योग्य मूल्यवर्धित वितरण भागीदारों से जुड़ने के लिए Automation Expo एक पूर्णत: उपयुक्त मंच है। हम दीर्घकालिक भागीदारी बनाने के लिए तत्पर हैं जो पूरे भारत में और भी अधिक ग्राहकों तक Elmo के उच्च-प्रदर्शन समाधानों को पहुंचाने में सहायता करेगी।"
हॉल 6 में बूथ M3-12 पर स्थित Elmo बूथ पर आने वाले आगंतुकों को मोशन कंट्रोल विशेषज्ञों से मिलने, लाइव मशीन का प्रदर्शन देखने, एप्लीकेशन संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा करने और पूरे भारत में वितरण के लिए भागीदारी के अवसरों का पता लगाने के अवसर मिलेंगे।
Automation Expo के दौरान Elmo टीम के साथ व्यक्तिगत मीटिंग शेड्यूल करने के लिए, www.elmomc.com/media/events पर जाएं।
Elmo Motion Control का परिचय
पिछले 37 वर्षों से मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी में अग्रणी Elmo के कई मिलियन सर्वो ड्राइव पूरे विश्व में 24/7 काम कर रहे हैं। Elmo द्वारा अत्याधुनिक सर्वो ड्राइव, नेटवर्क-आधारित बहु-अक्षीय गति नियंत्रकों और एकीकृत सर्वो मोटर्स के डिज़ाइन से लेकर वितरण तक संपूर्ण गति नियंत्रण समाधान प्रदान किए जाते हैं। सभी समाधानों को Elmo के स्वामित्व वाले, उन्नत और उपयोग में आसान सॉफ्टवेयर टूल का उपयोग करके सेमीकंडक्टर, लेजर, रोबोट, जीवन विज्ञान, औद्योगिक स्वचालन, एजीवी, इत्यादि जैसे किसी भी उद्योग की किसी भी मशीन के लिए अनुकूलित और कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। कंपनी में 350 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं; इसका मुख्यालय इज़राइल में है तथा संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी, इटली, कोरिया, सिंगापुर में कार्यालयों के साथ-साथ पोलैंड में इसकी अतिरिक्त मैन्यूफ़ैक्चरिंग इकाई भी है। Elmo का एक विश्वव्यापी वितरण नेटवर्क है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ गति नियंत्रण को विकसित करके, Elmo स्मार्ट मशीनों को और भी अधिक स्मार्ट बनाता है। 2022 तक, Elmo एक Bosch Rexroth कंपनी थी।
अधिक जानकारी के लिए, www.elmomc.com पर जाएं।
कॉपीराइट 2026। ब्रांड के सभी नाम उनके संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं तथा वे ट्रेडमार्क हो भी सकते हैं और नहीं भी।
मीडिया संपर्क
Robert Dugan, Elmo Motion Control में मार्केटिंग मैनेजर
फ़ोन: +972-(3)-929-2300 (एक्सटेंशन 368)
E: [email protected]
Share this article