Cosmoprof India का विशेष इवेंट, सौंदर्य उद्योग के लिए एक खास Signature B2B शो, 22-23 फरवरी 2021 को मुम्बई में आयोजित किया जाएगा
मुम्बई, भारत, 25 नवंबर, 2020 /PRNewswire/ -- Cosmoprof India, जो कि ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स बाज़ार के लिए Cosmoprof नेटवर्क का कार्यक्रम है, ने सौंदर्य उद्योग के लिए एक खास Signature Event - नामक b2b ट्रेड शो आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें फिजिकल और वर्चुअल दोनों सेवाएं शामिल हैं। BolognaFiere और Informa Markets द्वारा इस इवेंट को 22-23 फरवरी 2021 को होटल सहारा स्टार, मुम्बई में आयोजित किया जाएगा जिसमें उद्योग जगत की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी होगी।
यह 'फिजिटल' इवेंट उत्पादों को लांच करने, ब्रांडों और सप्लायरों से जुड़ने, और भारत में स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सौंदर्य उद्योग के भविष्य को आकार देने वाले विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म होगा। तैयार उत्पादों से लेकर सप्लाई चेन तक सौंदर्य उद्योग के सभी सेक्टरों का इसमें प्रतिनिधित्व होगा-कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज, ब्यूटी सैलोन, हेयर सैलोन, नेल और एसेसरीज, नेचुरल और आर्गनिक, कच्चा माल और इन्ग्रेडिएंट्स, मशीनरी और उपकरण, पैकेजिंग, कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और प्राइवेट लेबल।
यह Signature Event खरीदारों, आयातकों, वितररकों, उत्पाद निर्माताओं, डिपार्टमेन्ट स्टोर्स, रिटेलर्स और ई-टेलर्स, ड्रग चेन्स और कांसेप्ट स्टोर्स के लिए उल्लेखनीय कारोबारी अवसर होगा। प्रदर्शनी में शामिल कंपनियों के साथ, शो के दौरान जुड़ने के लिए उन्हें विशेष डिजिटल टूल्स दिए जाएंगे। सहारा स्टार होटल न पहुंच पाने वाले अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को शो फ्लोर ज्वॉइन करने वाले प्रदर्शनीकर्ताओं और बाज़ार विशेषज्ञों से आपसी संपर्क के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। Cosmoprof India MyMatch लाइव आपसी संपर्क और मीटिंगों तक पहुंच प्रदान करेगा जबकि Connect से ऑन-साइट स्पीड डेट बिजनेस मीटिंगों की सुविधा मिलेगी।
इवेंट के दौरान Cosmotalks में विश्व में सौंदर्य क्षेत्र में अग्रणियों द्वारा महत्त्वपूर्ण घोषणाओं और जानकारियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के सत्रों के साथ फ्रंट रो सीट प्रदान की जाएगी। Cosmo Onstage में डायनेमिक प्रोडक्ट शोकेस और लाइव डेमो के साथ इस कार्यक्रम को संपूर्ण बनाया जाएगा।
भारतीय बाज़ार में नई चीज़ों की जानकारी समेटते हुए सभी प्रदर्शनीकर्ताओं के नवीनतायुक्त उत्पादों को Cosmotrends रिपोर्टः नए रूझानों के एक महत्त्वपूर्ण विश्लेषण, में प्रकाशित किया जाएगा जो कि पत्रकारों और खरीदारों को उपलब्ध कराई जाएगी।
भारत में सौंदर्य बाज़ार में असीम संभावनाएं हैं, जहां पिछले पांच वर्षों में खपत में 60% से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे यह बहुराष्ट्रीय और स्वदेशी ब्रांडों के लिए प्रतिस्पर्धा और अवसरों का मुख्य क्षेत्र बन गया है। Cosmoprof India के अगले संस्करण की प्रतीक्षा में, Signature event में ऑपरेटरों और कंपनियों को नए बाज़ार रूझानों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, जहां सभी हितधारक अंततः मुम्बई में एकत्रित होंगे। अधिक जानकारी के लिए https://cosmoprofindia.com/signature-event देखें
BolognaFiere Group (www.bolognafiere.it) के बारे में
BolognaFiere Group कॉस्मेटिक्स, फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर में विश्व में एक अग्रणी शो आयोजक हैं और इनका प्रदर्शनी केंद्र विश्व में सबसे आधुनिक में शामिल है। BolognaFiere Group इटली व विदेशों में 80 से अधिक कार्यक्रमों के प्रदर्शनी पोर्टफोलियो के साथ, तीन प्रदर्शनी केंद्रों (बोलोग्ना, मोडेना और फेरारा) का प्रबंधन करता है। BolognaFiere Group में अनेक कंपनियां शामिल हैं, जो इवेंट सेवाओं की विस्तृत रेंज पेश करती हैं और कंपनियों को वे सभी विशेषज्ञ सेवाएं और प्रोमोशनल गतिविधियां प्रदान करती हैं जो इनकी प्रदर्शनियों में सफलतापूर्वक भागीदारी के लिए आवश्यक हैं।
BolognaFiere Cosmoprof (www.cosmoprof.com) के बारे में
BolognaFiere Cosmoprof, BolognaFiere Group के भाग के रूप में Cosmoprof Worldwide Bologna का आयोजक ग्रुप है। 1967 में स्थापित Cosmoprof Worldwide Bologna, ब्यूटी पेशेवरों के लिए विश्व में एक सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन स्थल है, जिसे बोलोग्ना, इटली में आयोजित किया जाता है। 2019 संस्करण हेतु Cosmoprof में विदेशी पेशेवरों में 10% की बढ़ोत्तरी के साथ विश्व के 150 देशों से 265.000 से अधिक प्रतिभागी और 70 देशों से 3,033 प्रदर्शनीकर्ता रजिस्टर्ड किए गए थे। Cosmoprof प्लेटफार्म पूरी दुनिया में विस्तृत है जिसके कार्यक्रम बोलोग्ना, लास वेगास, मुम्बई और हांगकांग, चीन (Cosmoprof Worldwide Bologna, Cosmoprof North America, Cosmoprof India, और Cosmoprof Asia के साथ) में आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में नेटवर्क की पांचवीं प्रदर्शनीः थाईलैण्ड में Cosmoprof CBE ASEAN की घोषणा की गई है, जो दक्षिण-पूर्वी एशिया में कॉस्मेटिक उद्योग पर केंद्रित होगी। Cosmoprof प्लेटफार्म, जर्मन ग्रुप हेल्थ एंड ब्यूटी के अधिग्रहण के साथ यूरोप में ब्यूटी फेयर -Feira Internacional De Beleza Profissional के साथ गठबंधन द्वारा दक्षिण अमेरिका में, और एशिया में अपनी उपस्थिति को और प्रभावशाली बनाएगा।
Informa Markets के बारे में
Informa Markets उद्योगों और विशिष्ट बाज़ारों के लिए व्यापार, नवप्रवर्तन और वृद्धि हेतु प्लेटफार्म निर्मित करती है। हमारे पोर्टफोलियो में, हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट, फैशन और एपैरेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड और बेवरेज, और हेल्थ व न्यूट्रीशन व अन्य बाज़ार क्षेत्रों से संबंधित 550 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय B2B इवेंट्स और ब्रांड शामिल हैं। हम दुनिया भर में ग्राहकों व साझेदारों को प्रत्यक्ष संपर्क वाली प्रदर्शनियों, विशिष्ट डिजिटल सामग्री, और कार्यवाही योग्य डाटा समाधानों के माध्यम से जुड़ने, अनुभव करने, और कारोबार करने के अवसर उपलब्ध कराते हैं। दुनिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक के रूप में हम विशिष्ट बाज़ारों की बड़ी विविधतापूर्ण रेंज को जीवंत बनाते हैं, अवसर उत्पन्न करते हैं और उनको साल में 365 दिन वृद्धि करने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com देखें
Informa Markets और भारत में हमारे व्यवसाय के बारे में
Informa Markets का स्वामित्व Informa PLC के पास है, जो कि एक अग्रणी B2B सूचना सेवा समूह और विश्व में सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आयोजक कंपनी है। Informa Markets in India (भूतपूर्व UBM India) भारत में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक है जो घरेलू स्तर पर तथा पूरी दुनिया में स्पेशलिस्ट बाज़ारों और ग्राहक समुदायों को प्रदर्शनियों, डिजिटल सामग्री और सेवाओं, और कॉन्फ्रेन्सों और सेमिनारों के माध्यम से व्यापार, नवप्रवर्तन, तथा वृद्धि में मदद करने के लिए समर्पित है। प्रत्येक वर्ष हम 25 से अधिक बड़े पैमाने की प्रदर्शनियां, 40 कॉन्फ्रेन्स, तथा औद्योगिक पुरस्कार और प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करते हुए अनेक उद्योग क्षेत्रों में व्यापार सक्षम बनाते हैं। भारत में Informa Markets के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com/en/regions/asia/India.html देखें।
मीडिया संपर्क
एशिया: Informa Markets India Pvt. Ltd
Ms. Roshni Mitra
फोन: +91-7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
फोन: +91-9833279461
[email protected]
विश्वस्तर: BolognaFiere Cosmoprof Spa
Mr. Paolo Landi
फोन: +39-02-45-47-08-320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
फोन: +39-02-45-47-08-253
[email protected]
हमारा अनुसरण करें: www.cosmoprofindia.com l Facebook l LinkedIn l Instagram
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1341683/BolognaFiere_Informa_Markets_Logo.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1341684/Cosmoprof_India.jpg
Share this article