Cosmoprof India को मुम्बई में 28 से 30 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा
मुम्बई, भारत, 4 फरवरी, 2021 /PRNewswire/ -- Cosmoprof India, जो कि भारतीय प्रायद्वीप के सौंदर्य बाज़ार के लिए समर्पित Cosmoprof इवेंट है, यह 28 से 30 अक्टूबर 2021 तक मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में कंपनियों और ऑपरेटरों का स्वागत करने के लिए लौट रहा है। Informa Markets in India और BolognaFiere Group द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी, देश में सौंदर्य और प्रसाधन के क्षेत्र में आर्थिक विकास में रूचि रखने वाले हितधारकों के लिए एक प्लेटफार्म है। यह शो एक नया अवसर प्रस्तुत करता है; तैयार उत्पादों, विशेषकर कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज, ब्यूटी सैलून, हेयर, नेल और एसेसरीज के ब्रांडों के लिए और इसके साथ सप्लाई चेन के लिए भी, जिनमें कच्चे माल और संघटकों, कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और प्राइवेट लेबल्स, एप्लिकेटर्स, प्राइमरी और सेकेंडरी पैकेजिंग से जुड़ी अग्रणी कंपनियां शामिल हैं। Cosmoprof ब्रांड की प्रतिष्ठा उच्च प्रतिष्ठित कंपनियों और खरीदारों को आकर्षित करने में मदद करती है, जैसा कि 2019 संस्करण के प्रभावशाली परिणामों से प्रदर्शित होता है, जिसमें 23 देशों से 237 प्रदर्शनीकर्ताओं और 48 देशों से 7,429 ऑपरेटरों ने भाग लिया था।
इस संबंध में Gianpiero Calzolari, प्रेसिडेंट, BolognaFiere ने कहा कि, "भारतीय बाज़ार की जटिलता और महत्त्व को अंतर्राष्ट्रीय Cosmoprof स्वरूप में सबसे उपयुक्त प्रकार से दर्शाया जाता है," - "Cosmoprof India पूरे उद्योग जगत का एक अवलोकन प्रस्तुत करता है, जिसमें सप्लाई चेन से लेकर तैयार उत्पादों के ब्रांड तक शामिल हैं, और इस सेक्टर में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी कंपनियों के बीच आपसी संपर्कों को सुगम बनाते हुए नई जानकारियों का प्रसार किया जाता है। भारत में एक अग्रणी भूमिका निभाते हुए हमें गर्व है: जबरदस्त प्रदर्शन करने वाला 2021 संस्करण आयोजित करना हमारा लक्ष्य है, जिसमें हमारे समुदाय के लोगों के लिए कॉस्मेटिक सेक्टर हेतु एक सबसे संभावनाशील बाज़ार में नए अवसरों की पेशकश की जाएगी।"
Cosmoprof India 2021 की घोषणा के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, Informa Markets in India ने कहा कि, "भारत में इस वर्ष अक्टूबर 2021 के महीने में हम Cosmoprof India के दूसरे संस्करण में एक बार फिर से स्वागत करने के लिए तैयार हैं। COVID-19 महामारी ने दुनिया भर में प्रदर्शनियों के आयोजकों, तथा सौंदर्य और प्रसाधन उद्योग जगत के लिए लगातार परिवर्तनशील स्थितियां उत्पन्न की हैं। हमारा विश्वास है कि वर्ष की आखिरी तिमाही में इस शो का आयोजन, सौंदर्य और प्रसाधन उद्योग के नए सिरे से उभार को उल्लेखनीय रूप से प्रभावित करेगा। इससे मार्केटप्लेस में सामान्य स्थितियां और आत्मविश्वास बहाल होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा, खासकर भारत में टीकों के आगमन, यात्रा प्रतिबंधों में रियायतें आदि की हाल की खबरों को देखते हुए, और प्रदर्शनीकर्ताओं और विजिटरों को भागीदारी के लिए ज्यादा बेहतर और सुरक्षित स्थितियां प्रदान की जा सकेंगी। हम वही असाधारण अनुभव और कारोबारी लाभ प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, जो हमारे हितधारक हमेशा ही इस अत्यन्त प्रतिष्ठित और चर्चित Cosmoprof India से उम्मीद करते हैं, और जो कि घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य उद्योग क्षेत्र के लिए एक सम्पूर्ण 360° प्लेटफार्म है।"
अधिक जानकारी के लिए कृपया https://cosmoprofindia.com/ देखें
BolognaFiere Group (www.bolognafiere.it) के बारे में
BolognaFiere Group कॉस्मेटिक्स, फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर में विश्व में एक अग्रणी शो आयोजक हैं और इनका प्रदर्शनी केंद्र विश्व में सबसे आधुनिक में शामिल है। BolognaFiere Group इटली व विदेशों में 80 से अधिक कार्यक्रमों के प्रदर्शनी पोर्टफोलियो के साथ, तीन प्रदर्शनी केंद्रों (बोलोग्ना, मोडेना और फेरारा) का प्रबंधन करता है। BolognaFiere Group में अनेक कंपनियां शामिल हैं, जो इवेंट सेवाओं की विस्तृत रेंज पेश करती हैं और कंपनियों को वे सभी विशेषज्ञ सेवाएं और प्रोमोशनल गतिविधियां प्रदान करती हैं जो इनकी प्रदर्शनियों में सफलतापूर्वक भागीदारी के लिए आवश्यक हैं।
BolognaFiere Cosmoprof (www.cosmoprof.com) के बारे में
BolognaFiere Cosmoprof, BolognaFiere Group के भाग के रूप में Cosmoprof Worldwide Bologna का आयोजक ग्रुप है। 1967 में स्थापित Cosmoprof Worldwide Bologna, ब्यूटी पेशेवरों के लिए विश्व में एक सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन स्थल है, जिसे बोलोग्ना, इटली में आयोजित किया जाता है। 2019 संस्करण हेतु Cosmoprof में विदेशी पेशेवरों में 10% की बढ़ोत्तरी के साथ विश्व के 150 देशों से 265.000 से अधिक प्रतिभागी और 70 देशों से 3,033 प्रदर्शनीकर्ता रजिस्टर्ड किए गए थे। Cosmoprof प्लेटफार्म पूरी दुनिया में विस्तृत है जिसके कार्यक्रम बोलोग्ना, लास वेगास, मुम्बई और हांगकांग, चीन (Cosmoprof Worldwide Bologna, Cosmoprof North America, Cosmoprof India, और Cosmoprof Asia के साथ) में आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में नेटवर्क की पांचवीं प्रदर्शनीः थाईलैण्ड में Cosmoprof CBE ASEAN की घोषणा की गई है, जो दक्षिण-पूर्वी एशिया में कॉस्मेटिक उद्योग पर केंद्रित होगी। Cosmoprof प्लेटफार्म, जर्मन ग्रुप हेल्थ एंड ब्यूटी के अधिग्रहण के साथ यूरोप में ब्यूटी फेयर-Feira Internacional De Beleza Profissional के साथ गठबंधन द्वारा दक्षिण अमेरिका में, और एशिया में अपनी उपस्थिति को और प्रभावशाली बनाएगा।
Informa Markets के बारे में
Informa Markets उद्योगों और विशिष्ट बाज़ारों के लिए व्यापार, नवप्रवर्तन और वृद्धि हेतु प्लेटफार्म निर्मित करती है। हमारे पोर्टफोलियो में, हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट, फैशन और एपैरेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड और बेवरेज, और हेल्थ व न्यूट्रीशन व अन्य बाज़ार क्षेत्रों से संबंधित 550 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय B2B इवेंट्स और ब्रांड शामिल हैं। Informa Markets दुनिया भर में ग्राहकों व साझेदारों को प्रत्यक्ष संपर्क वाली प्रदर्शनियों, विशिष्ट डिजिटल सामग्री, और कार्यवाही योग्य डाटा समाधानों के माध्यम से जुड़ने, अनुभव करने, और कारोबार करने के अवसर उपलब्ध कराते हैं। दुनिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक के रूप में Informa Markets विशिष्ट बाज़ारों की बड़ी विविधतापूर्ण रेंज को जीवंत बनाते हैं, अवसर उत्पन्न करते हैं और उनको साल में 365 दिन वृद्धि करने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com देखें
Informa Markets और भारत में इसके व्यवसाय के बारे में:
Informa Markets का स्वामित्व Informa PLC के पास है, जो कि एक अग्रणी B2B सूचना सेवा समूह और विश्व में सबसे बड़ी B2B इवेंट्स आयोजक कंपनी है। Informa Markets in India (भूतपूर्व UBM India) भारत में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक है जो घरेलू स्तर पर तथा पूरी दुनिया में स्पेशलिस्ट बाज़ारों और ग्राहक समुदायों को प्रदर्शनियों, डिजिटल सामग्री और सेवाओं, और कॉन्फ्रेन्सों और सेमिनारों के माध्यम से व्यापार, नवप्रवर्तन, तथा वृद्धि में मदद करने के लिए समर्पित है। प्रत्येक वर्ष ग्रुप 25 से अधिक बड़े पैमाने की प्रदर्शनियां, 40 कॉन्फ्रेन्स, तथा औद्योगिक पुरस्कार और प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करते हुए अनेक उद्योग क्षेत्रों में व्यापार सक्षम बनाता हैं। भारत में Informa Markets के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं।
अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com/en/regions/asia/India.html देखें
मीडिया संपर्क:
एशिया: Informa Markets India Pvt. Ltd.
Ms. Roshni Mitra
P: +91.7506183888
[email protected]
Ms. Mili Lalwani
P: +91. 9833279461
[email protected]
WORLDWIDE: BolognaFiere Cosmoprof Spa
Mr. Paolo Landi
P: +39.02.45.47.08.320
[email protected]
Ms. Arianna Rizzi
P: +39.02.45.47.08.253
[email protected]
हमारा अनुसरण करें: www.cosmoprofindia.com l Facebook l LinkedIn l Instagram
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1341683/BolognaFiere_Informa_Markets_Logo.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1341684/Cosmoprof_India.jpg
Share this article