ECOVACS ने केवल ₹64,999 मूल्य पर भारतीय घरों के लिए डिज़ाइन किया गया 25,000 Pa सक्शन और 100% एज कवरेज वाला DEEBOT N50 Pro ऑल-इन-वन लॉन्च किया
प्रत्येक भारतीय घर के लिए हाइपर सक्शन के साथ 100% कॉर्नर कन्वर्जेंस पाएं
मुंबई, भारत, 6 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- ECOVACS, एक क्रांतिकारी ZeroTangle 3.0 तकनीक से लैस DEEBOT N50 PRO OMNI के साथ, भारतीय घरों में सफाई के तरीके को पूरी तरह से बदल रहा है। भारतीय घरों की वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह उन्नत रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, लगातार जमी धूल और बालों के उलझने से लेकर फर्नीचर से भरे घरों की व्यवस्था तक, रखरखाव को न्यूनतम रखते हुए असाधारण सफाई प्रस्तुत करता है। आधुनिक जीवनशैली में सहजता से समाहित होने वाला, N50 PRO OMNI प्रीमियम नवाचार, इंटेलिजेंट स्वचालन और बेजोड़ सुविधा का संयोजन है, जिससे यह सहज, दैनिक स्वच्छता के इच्छुक परिवारों के लिए उपयुक्त समाधान बन जाता है।
रोबोटिक सफाई में एक नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए, DEEBOT N50 PRO OMNI में 25,000Pa पर अपने वर्ग में उच्चतम सक्शन पावर के साथ-साथ उन्नत ZeroTangle 3.0 तकनीक भी है। इस सिस्टम में ARClean एंटी-टैंगल साइड ब्रश और एक सटीकता से डिज़ाइन किया गया Triple-V संरचित मुख्य ब्रश शामिल है, जो बालों के उलझने को प्रभावी ढंग से रोकता है* और परीक्षित स्थितियों के तहत उलझने की लगभग 0% दर प्राप्त करता है। उच्च दक्षता वाली मोटर और अनुकूलित वायु प्रवाह डिज़ाइन से संचालित, यह कठोर फर्श और कालीनों दोनों पर गहराई से मलबे को निकालता और निर्बाध प्रदर्शन तथा पूर्णत: हैंड्स-फ्री सफाई प्रदान करता है।
*ECOVACS Labsस द्वारा परीक्षित: 25 सेंटीमीटर से कम लंबाई वाले सूखे बालों पर N50 PRO OMNI का उपयोग करने पर बाल बिल्कुल नहीं उलझतें हैं। हमारे झाड़ू लगाने, घुमाने, कंघी करने और सक्शन प्रोसेस के परिणामस्वरूप 100% उलझन-रहित परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे ब्रश रोल के चारों ओर कोई बाल नहीं लिपटते हैं। प्रत्येक घर के परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। |
उलझन-रहित सफाई का अनुभव करें
ZeroTangle 3.0 सिस्टम सभी प्रकार के बालों और रोएँ को आसानी से हटाता है। ARClean एंटी-टैंगल साइड ब्रश और Triple-V एंटी-टैंगल मेन ब्रश को मिलाकर, वैक्यूम 100% उलझन-मुक्त दर प्राप्त करने के लिए कुशलतापूर्वक काम करता है, जिससे बाल और पालतू पशुओं के रोएँ अतीत की चिंता बन जाते हैं।
प्रत्येक कोने की बेजोड़ सफाई क्षमता
TruEdge 2.0 और 25,000Pa सक्शन के साथ, N50 PRO OMNI सटीक एज क्लीनिंग और गहन कार्पेट तथा फ्लोर क्लीनिंग प्रदान करता है। इसका उन्नत LDS LiDAR नेविगेशन तंग लेआउट, फर्नीचर और दीवार की चौखटों को आसानी से पार कर लेता है। लगातार परिवर्तनीय मोप एक्सटेंडर पूर्ण परिणाम प्राप्ति हेतु सभी कोनों और किनारों तक मोप की कवरेज सुनिश्चित करता है।
OZMO Turbo 2.0 मॉपिंग सिस्टम सफाई के लिए पानी की निरंतर आपूर्ति बनाए रखते हुए सूखे कॉफी से लेकर चिपचिपी सोया सॉस तक जिद्दी दागों को घोलकर हटा देता है। बेहतर कार्पेट केयर क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकता है, कार्पेट पर चलने पर मॉप हेड को स्वचालित रूप से ऊपर उठाता है और विभिन्न प्रकार के फ़र्शों के लिए मोड को समायोजित करता है। स्पॉट क्लीनिंग मोड 1.5 मीटर x 1.5 मीटर के सटीक क्षेत्रों को लक्षित करता है, जबकि समायोज्य सक्शन, पानी का प्रवाह और मैप कस्टमाइज़ेशन वैक्यूम को किसी भी घर के लेआउट के अनुकूल बनाना सुनिश्चित करता हैं।
OMNI स्टेशन के साथ हैंड्स-फ्री सफाई
स्वचालित स्व-सफाई, ऑटो-एम्प्टी, 45°C गर्म हवा से सुखाना, 75°C गर्म पानी से पोंछा लगाना, ऑटो-क्लीनिंग लिक्विड डिस्पेंसिंग और इंटेलिजेंट ऑफ-पीक चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ OMNI स्टेशन हैंड्स-फ्री अनुभव को बेहतर बनाता है। ये सभी क्षमताएं मिलकर सफाई के लिए आवश्यक समय और प्रयास को कम करती हैं, जिससे एक सर्वसमावेशी और रखरखाव-मुक्त समाधान मिलता है।
संपूर्ण कवरेज के लिए इंटेलिजेंट नेविगेशन
TrueMapping 2.0 और TrueDetect से लैस, N50 PRO OMNI 8 मिनट में 96 वर्ग मीटर तक का मानचित्रण करता है, कुशल सफाई मार्गों की योजना बनाता है, मिलीमीटर सटीकता के साथ बाधाओं से बचता है, और 20 मिमी तक की दहलीज पर चढ़ता है, जिससे असमान फर्श पर निर्बाध सफाई सुनिश्चित होती है।
बेहतर जीवनशैली के लिए एक इंटेलिजेंट चयन।
"सफाई करना कोई बोझिल काम नहीं होना चाहिए। DEEBOT N50 PRO OMNI न्यूनतम प्रयास के साथ उलझन मुक्त, किनारे-से-किनारे-तक की सफाई प्रदान करता है," ECOVACS के एक प्रवक्ता ने कहा। "मूल्यानुसार इसकी बेजोड़ उन्नत विशेषताएं और इंटेलिजेंट डिज़ाइन इसे एक स्मार्ट विकल्प बनाती हैं।"
अब यह ECOVACS वेबसाइट और Amazon India पर INR ₹64,999 में सूचीबद्ध और उपलब्ध है; समय बचाने, घरेलू काम को कम करने और लगातार साफ फर्श बनाए रखने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए DEEBOT N50 Pro Omni असाधारण दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करता है।
यदि आप पूरी तरह से हैंड्स-फ्री और उच्च-प्रदर्शन वाली सफाई के साथ अपनी जीवनशैली को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं, तो इस मूल्य वर्ग में DEEBOT N50 Pro Omni सर्वोत्तम विकल्प है।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2925983/1920x1080.jpg
Share this article