बैंगलोर, December 24, 2015 /PRNewswire/ --
Babajob, जो कि असंगठित सेक्टर में भारत का अग्रणी जॉब पोर्टल है, द्वारा हर्षा एस. एन. की वरिष्ठ वाइस-प्रेसिडेंट, इंजीनियरिंग, गिरिधरन नटराजन, की हैड ऑफ प्रोडक्ट तथा अक्षत कंसल की वाइस-प्रेसिडेंट, इंजीनियरिंग के तौर पर नियुक्तियों की घोषणा की गई। हर्षा और अक्षत द्वारा तकनीकी विकास सोल्यूशंस, जबकि गिरि द्वारा उत्पाद एजेन्डा के कार्यक्षेत्र में लीडरशिप कार्य संभाला जाएगा।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151015/769417-a)
इस संबंध में बोलते हुए, भरणी सेत्लूर, मुख्य कारोबारी अधिकारी, Babajob ने कहा कि, "हम एक बहुत ही उत्साहजनक कार्यक्षेत्र में कार्यरत हैं जहां पर तकनीक और इकोसिस्टम एक मोड़ पर खड़े हैं, जिसके साथ संपूर्ण तकनीकी स्पेक्ट्रम के क्षेत्र में एक बिलियन लोगों को सरल किन्तु प्रभावी संपर्क को प्रदान करने की खास चुनौती जुड़ी है। इस कार्य को सफल बनाने में हर्षा, गिरि और अक्षत द्वारा कंपनी में पदभार संभालने से मैं बहुत ही उत्साहित हूं।"
हर्षा को मोबिलिटी, एनालिटिक्स, सोशल और क्लाऊड क्षेत्रों में शक्तिशाली सोल्यूशंस प्रदान करने का 15 वर्ष का अनुभव है। Babajob में वरिष्ठ वीपी, इंजीनियरिंग की नई भूमिका के अंतर्गत वह कंपनी में तकनीक वर्टिकल की अगुवाई करने के लिए अपने गहन अनुभव को प्रयोग करेंगे। अपनी इस नवीनतम नियुक्ति से पहले, हर्षा Sourcebits में सहायक वाइस-प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे Nokia मेसेजिंग प्लेटफार्म पर वरिष्ठ आर्किटेक्ट के रूप में काम कर चुके हैं, तथा उन्हें ग्लोबल Nokia/ Symbian इनोवेटर ऑफ दि ईयर (2008) के रूप में पुरस्कृत किया जा
चुका है।
गिरिधरन, जो कि IIIM बैंगलोर से अध्ययन कर चुके हैं, वे उत्पाद और इनोवेशन का काम-काज की देखभाल करेंगे। Babajob से पहले वे Simplilearn में हैड ऑफ प्रोडक्ट के रूप में कार्यरत थे। उनकी विशेषता ऑनलाइन विज्ञापनों, टेलीफोनी, सर्च, शिक्षा और नेटवर्क सुरक्षा के क्षेत्र में उभरते बाजारों के लिए उत्पाद का सृजन करने में है।
इसी दौरान अक्षत कंसल को वाइस प्रेसिडेंट, इंजीनियरिंग के पद पर नियुक्त किया गया है। वह समग्र अवसंरचना, DevOps और स्केलिंग ऑप्रेशन्स को परिभाषित और निष्पादित करने के लिए उत्तरदायी हैं। अपने पिछले असाइनमेंट में, अक्षत एक स्टार्ट अप के लिए DevOps लीडर के तौर पर कार्यरत थे और उनके द्वारा उत्पाद की कार्यनीति और निष्पादित करने, उत्पाद स्केल, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक अनुभव में सुधार करने में सहायता की जा रही थी। स्केल के लिए सिस्टम्स की डिजाइनिंग, एन्टरप्राइज़ स्केल पर प्राईवेट और पब्लिक क्लाउड्स और डेटा सेंटर ऑटोमेशन के क्षेत्र मे उनके गहन अनुभव को देखते हुए, वे इस क्षेत्र की अगुवाई करते हुए कार्यनीति और ग्राऊंड स्तर निष्पादन के दोनो क्षेत्रों में सहायता करना जारी रखेंगे।
Babajob के बारे में :
Babajob.com असंगठित क्षेत्र में सबसे बड़ा ऑनलाइन जॉब मार्केटप्लेस है। कंपनी द्वारा औपचारिक सेक्टर जिसमें सेल्स, प्रबन्धन, वित्त, IT, BPO और शिक्षण के क्षेत्र में प्रवेश स्तरीय पदों के साथ साथ डिलीवरी एग्जीक्यूटिव्स, कार्यालय कर्मचारी, चालक, रसोइयों, मेड्स, सुरक्षा गार्ड्स, ब्यूटिशियन, रिसेप्शनिस्ट आदि के लिए जॉब्स प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल की गई है। अतिरिक्त सेवा के रूप में, प्रशिक्षण साझेदारों के माध्यम से व्यक्तिगत विकास और पेशेवर विकास अवसरों को भी प्रदान किया जाता है।
इसकी शुरूआत सीन ब्लैग्सवेड्ट -मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Babajob.com, उनके सौतेले पिता ईरा वीइस तथा Microsoft के सहयोगी विभोर गोयल द्वारा 2004 में की गई थी।
एक सोशल एंटरप्राइस के रूप में Babajob.com द्वारा तकनीक, इनोवेटिव व्यवस्थाओं तथा इसके मालिकाना तकनीकी अल्गोरिथम के आधार पर अनौपचारिक जॉब बाजार में रेडिकल कार्यकुशलता का सृजन करके निर्धनता को दूर करने के लिए स्केलेबल, रेप्लीकेबल, लाभदायक सोल्यूशन प्रदान किए जाते हैं ताकि सही नियोक्ता के साथ सही प्रतिभा को जोड़ा जा सके।
Babajob.com में 450 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं जिसके साथ उद्देश्यपूर्ण विस्तारित किया जा रहा कार्यबल शामिल है ताकि कंपनी द्वारा निरन्तर विकास के मार्ग पर चलते हुए विकास और बाजार में गहन प्रवेश में सहायता की जा सके। Babajob.com में SEEK, विनोद खोसला Impact, Gray Ghost Ventures और USAID द्वारा निवेश किया गया है।
मीडिया संपर्क:
Jithin Krishnan
[email protected]
+91-98206 85639
Babajob Services Pvt Ltd
Share this article