बेंगलुरू, February 10, 2016 /PRNewswire/ --
Babajob जो कि भारत का सबसे बड़ा रोज़गार मार्केटप्लेस है, जो एन्ट्री-लेवल सेक्टर में नौकरियाँ दिलाने में सहायता करता है, ने राज्य में रोज़गार का माहौल बेहतर बनाने के लिए संयुक्त प्रयास के तौर पर कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160209/10139774 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151015/769417-a )
पूरे कर्नाटक में नौकरी खोजने वाले लाखों लोगों को बेहतर नौकरियाँ तथा बेहतर जीवन पाने में सफल बनाने में Babajob को सक्षम बनाना ही इस MoU का उद्देश्य है, जो कि Invest Karnataka के अनुरूप मिशन है।
बंगलौर स्थित Babajob के भरनी सेतलूर, चीफ बिजनेस ऑफिसर और अक्षय चतुर्वेदी, हेड ऑफ आउटरीच एवं पार्टनरशिप्स ने इस वैश्विक निवेशक सम्मेलन में मा. मुख्यमंत्री सिद्धिरमैया से मुलाकात की, जिन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक कार्मिकशक्ति को IVR विधि से जोड़ने में कुशलता तथा निचले स्तर के लाखों लोगों तक पहुंचने के नवीनतायुक्त तरीके में सफलता हेतु Babajob की सराहना की। उन्होंने उल्लेख किया कि इस सेक्टर में सकारात्मक प्रभाव राज्य की सम्पूर्ण वृद्धि के लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्य में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, विशेषकर बेंगलुरू में, जहां IT सेक्टर में तेज़ी से उछाल आया है। मंगलुरू, हुबली, उडुपी, बेलागवी और मैसूर जैसे शहरों में भी बेहतर संभावनाएं दिखी हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को फलने-फूलने में मदद के उद्देश्य से Babajob तथा इसकी सेवाओं के बारे में जानकारी कर्नाटक सरकार के समस्त रोजगार संबंधी जनसंपर्क विवरणों में शामिल की जाएगी।
कार्यक्रम में, राज्य के उद्योग मंत्री R.V. Deshpande ने Babajob टीम से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्नाटक में नौकरी खोजने वाले सभी लोगों तक पहुँचने में सहयोग का वायदा किया।
Invest Karnataka 2016 ने बड़ी सफलताओं का रास्ता खोला है। यहां बड़ी संख्या में कंपनियों, उद्योगपतियों, विदेशी प्रतिनिधियों और राजनीतिज्ञों ने संकेत दिया कि देश में संभावित कारोबारी अवसरों और आर्थिक वृद्धि के लाभ उठाने की दिशा में राज्य की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह राज्य में अपनी तरह का प्रथम प्रयास था, जिसमें लगभग 3.08 रु. ट्रिलियन के निवेश प्रस्तावित किए गए और इनमें से 1.33 रु. ट्रिलियन के निवेश 121 MoU के रूप में हैं।
Babajob के विषय में:
Babajob नियुक्तियां देने और पाने के तौर-तरीके बदल रहा है। एक डिजिटल प्लेटफार्म द्वारा नियोक्ताओं और उम्मीदवारों को निर्बाध रूप से जोड़ते हुए यह नौकरियों को हर किसी की पहुंच में ला रहा है और नियुक्तियोँ को अधिक तेज़ व आसान बना रहा है। कार्य हेतु महत्त्वाकांक्षी लोगों (जैसे कि ड्राइवर, डिलीवरी प्रतिनिधि, नर्स, ब्यूटीशियन, एन्ट्री-लेवल सेल्स, BPO प्रतिनिधि व अन्य) को बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इसे स्थापित किया गया था। Babajob केवल नौकरियां सृजित नहीं करता; बल्कि यह लोगों के जीवन में बदलाव लाता है और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराता है। यह परिवारों तथा कंपनियों को उनकी कार्मिकशक्ति को आधुनिक रूप देने में मदद करता है।
भारत भर में Babajob का तीव्र विस्तार लोगों को उनके सपनों की नौकरी के करीब लाता है और नियोक्ताओं को सही उम्मीदवार खोजने में मदद करता है।
2016 तक, भारत में Babajob पर 50 लाख उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं और इसने SEEK, Gray Ghost Ventures, Khosla Impact और USAID से $12m का वित्तपोषण प्राप्त किया है।
मीडिया संपर्क:
Akshay Chaturvedi
[email protected]
+91-9711732858
Head of Outreach & Partnerships
Babajob Services Private Limited
Share this article