मुम्बई, April 15, 2016 /PRNewswire/ --
जर्मनी का Red Dot Design Award, उत्पाद डिज़ाइन पुरस्कारों के क्षेत्र में ऑस्कर माना जाता है। यह पुरस्कार जीतने की आकांक्षा के साथ दुनिया भर से हजारों जाने-माने डिज़ाइनर और कंपनियां, इसमें स्पर्धा करते हैं।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160412/10143835 )
2013 की सफलता के बाद, 2016 में एक बार फिर से Corvi के 9 उत्पादों को "Red Dot Design Award" से सम्मानित किया गया। इसमें Corvi द्वारा निर्मित विविध प्रकार के LED डाउनलाइट् और LED ट्यूब् शामिल हैं।
डिज़ाइन के विविध क्षेत्रों के अनुभवी सदस्यों वाले एक निर्णायक मंडल ने उत्पादों का परीक्षण कार्यक्षमता, सौंदर्य, प्रदर्शनक्षमता और नवप्रवर्तन के आधारों पर किया। इस साल निर्णायकों में मैन्युअल अलवरेज़ फ्युनटेस जिम्मी चू, क्रिस बंगले - BMW ग्रुप के चीफ डिज़ाइनर तथा अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल थे।
Corvi LED Light के प्रमुख डिज़ाइनर, संस्थापक तथा निदेशक विमल सोनी का मानना है कि यह प्रयास न केवल LED लाइटों के क्षेत्र में बल्कि उत्पाद डिज़ाइन के क्षेत्र में भी भारत को दुनिया के नक्शे पर अधिक मज़बूती से स्थापित करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' अभियान के अनुरूप, चीन से सहायता लेने के बजाय Corvi अपने सभी उत्पाद न केवल भारत में डिज़ाइन और विकसित करती है, बल्कि इनका उत्पादन भी यहीं करती है।
श्री सोनी ने अपने अभियान के अगले कदम के तौर पर इंटेलिजेंट लाइट का आगामी लॉन्च के बारे में सूचित किया, जो महंगे कंट्रोल गियर के बिना काम करेगी और किसी अतिरिक्त वायरिंग के बिना स्थापित की जा सकेगी। ये लाइटें अपने पर्यावरण के अनुसार कार्य करते हुए बिजली की बचत करेंगी और किसी भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके इन्हें आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
भारत में बिजली की कमी की बरकरार चुनौती को देखते हुए, 5 साल की वारंटी वाली ऐसी LED लाइट की स्वदेशी रेंज जो 90% तक बिजली की बचत कराती है और जिसकी कीमत इतनी कम है कि कम आय वाले लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं, एक वरदान मानी जा सकती है। श्री सोनी के अनुसार, यह देश की महानतम सेवा है और इस सेवा से मिलने वाली संतुष्टि ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
Corvi LED Light के विषय में:
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में आयोजित लाइट एंड बिल्डिंग इवेंट में लॉन्च होने के बाद, 2012 से Corvi ने अपनी नवप्रवर्तक क्षमताओं के बलबूते आधारभूत स्तर पर योगदान किया है। अपनी पूरी रेंज में 120 लूमेन्स प्रति वॉट, इनबिल्ट ड्राइवर, हीटसिंक-लेस और डिमेबिलिटी की खूबियां पेश करने वाली यह पहली कंपनी है। इसने विश्वस्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं जिनमें जर्मनी में iF डिज़ाइन पुरस्कार, अमेरिका में IDA डिज़ाइन पुरस्कार तथा जापान का गुड डिज़ाइन पुरस्कार शामिल हैं।
अधिक जानने के लिए, देखें: corvi.com
मीडिया संपर्क:
Asif Amrohi
[email protected]
+91-9920260260
Corvi LED Light
Share this article