मुम्बई, May 18, 2016 /PRNewswire/ --
Fintech Storm India Summit - 12-13 मई 2016, मुम्बई, Hotel St.Regis
St.Regis, मुम्बई में 12-13 मई को आयोजित Fintech Storm India Summit में 200+ हितधारकों ने भाग लिया जिनमें RBI, बैंकों, तकनीकी फर्मों, स्टार्टअप्स, VC और Blockchain के उत्साही शामिल थे। इस सम्मेलन की मेजबानी Genius Incubator Ltd., UK, द्वारा की गई जिसकी CEO Ms. Arifa Khan हैं। यह सम्मेलन एक वार्षिक श्रृंखला के तहत भारतीय बैंकिंग, भुगतान तथा फिनटेक क्षेत्र में फर्म के रणनीतिक प्रयासों का अंग है। Ms Khan का मानना है कि Blockchain अगला बड़ा अवसर है और यह उनके नए उपक्रम में संस्थागत निवेशकों के लिए खुला है, जो भारत में बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्राविधानों को परिष्कृत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय blockchain क्षमताएं विकसित करने के लिए है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160517/10146299 )
सम्मेलन का उद्घाटन Mr. A.P. Hot, CEO, NPCI द्वारा किया गया। NPCI ने घरेलू भुगतान कार्ड Rupay जारी करके जन धन योजना में एक प्रमुख भूमिका निभाई है, जिसने लांच के बाद 3 वर्षों के अंदर बाज़ार में 35% हिस्सेदारी हासिल कर ली है, और भुगतानों को अधिक तेज तथा आसान बनाने के लिए हाल ही में Unified Payments Interface (UPI) लांच करने की भी घोषणा की है।
A.P.Hota ने सम्मेलन में घोषणा की कि NPCI, Fintech Storm के साथ साझेदार के रूप में सहयोग करके भारतीय बैंकों के लिए Blockchain रिसर्च पर कार्य करेगी।
Payment Banks Reliance Jio और Fino Paytech ने सम्मेलन में भागीदारी की। RBI ने tap&go पर लाइसेंसिंग के मामले में एक अधिक चुस्त तरीका अपनाया है और नए Fintech नवप्रवर्तनों के प्रति उदारता दिखाई है।
RBI के अनेक अधिकारियों ने दोनों दिन भागीदारी की और Blockchain Symposium की सराहना की।
H. Srikrishnan, CEO, Reliance Jio Payments Bank ने सम्मेलन में Narayan Madhavan को एक साक्षात्कार देते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि "नए पेमेन्ट बैंक ग्राहकों की सहूलियत और बेहतरीन अनुभव देने को लक्ष्य बना रहे हैं, लेकिन बैकएंड अन्य बैंकों के सहयोग से संचालित होगा। जैसे Apple music ने म्यूजिक सुनना आसान बनाया है-कम्पोजरों, निर्माताओं से सहयोग और अनुबंधों, लाइसेंस के मामले में उदारता के माध्यम से, उसी तरह से वित्तीय सेवाओं तक पहुंच सुलभ बनाने की ज़रूरत है।"
Arifa Khan ने Blockchain के कारण आ रहे वैश्विक परिवर्तनों के बारे में सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि, "मानवता के इतिहास में ऐसी भव्य संभावनाओं वाली तकनीकें दुर्लभ थीं, और यह हमारा सौभाग्य है कि हम स्मार्टफोन, IOT, Blockchain के संभावनाओं से भरे दौर में जी रहे हैं। बैंकिंग और फाइनेंस का स्वरूप एकदम बदल जाने वाला है। Wall Street इसकी अनदेखी नहीं करना चाहेगा और अपना अहम स्थान बनाने के लिए वह सर्वोत्तम प्रयास कर रहा है।"
Ms Arifa Khan ने दिल्ली में आयोजित Europe-India Conclave - 17 दिसम्बर 2015 में Blockchain विशेषज्ञ के रूप में भागीदारी की थी, जिसकी अध्यक्षता Shri Nitin Gadkari ने की थी। Ms Khan सड़क परिवहन, जहाजरानी मंत्रालय को ECB के बारे में परामर्श भी देती हैं।
संदेहों से भरी दुनिया में Blockchain ने मध्यस्थों की आवश्यकता के बिना विविध पक्षों के बीच लेनदेन हेतु भरोसा कायम किया है। वितरित लेजर विकेंद्रित, छेड़छाड़ से सुरक्षित, अपरिवर्तनीय और सहमति आधारित डेटाबेस है। पूरी अर्थव्यवस्था में इसके अनेक उपयोग हैं- p2p भुगतान, धनप्रेषण, नोटरी और स्टाम्पिंग, स्वामित्व प्रमाणपत्र, ई-स्वास्थ्यसेवा, शेयर बाज़ार, परीक्षण और प्रमाणन, ई-वोटिंग आदि। Ms Khan ने Blockchain को भारतीय जनसामान्य तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने की अपनी योजना का खुलासा किया। "नियामकीय मंजूरी, फिनटेक प्लेटफॉर्मों को विस्तार देने के लिए आवश्यक है, इसलिए हम इस बारे में पहले नियामकों को समझा रहे हैं। इस क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन लाने के लिए हम बैंकों, नीति निर्माताओं, नियामकों, NPCI, नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स और निवेशकों को एकजुट करेंगे। यह निश्चित ही रोमांचक दौर है!" Ms. Khan ने बताया।
Narayanan Madhavan ने मंच पर Ms Arifa Khan से पूछा कि VC समुदाय को Blockchain में क्यों रूचि लेनी चाहिए और इसकी व्यापक स्वीकार्यता हेतु क्या कमियां हो सकती हैं। Ms Khan ने Blockchain की तकनकी रुकावटों तथा वर्तमान प्रायोगिक चरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 'Blockchain क्रांतिकारी है'!
ISBM President Pramod Kumar ने कहा कि - "Blockchain कॉर्पोरेट प्रशिक्षण संभावनाओं वाला एक नया शैक्षिक क्षेत्र विकसित करेगा। भारत, Blockchain में प्रशिक्षित प्रतिभाओं का केंद्र बन सकता है। हम Fintech Storm के साथ मिलकर संभावनाओं की खोज करेंगे।"
Ms Khan के साथ Blockchain Workshop का सह-आयोजन करने वाले फ्रांसीसी शिक्षाविद Marc Pilkington ने कहा कि फ्रांस और भारत को एक मंच पर आते देखना उनके लिए रोमांचक बात है और रिसर्च पार्टनर के रूप में मौका दिए जाने के लिए उन्होंने Fintech Storm का आभार व्यक्त किया।
FINO Paytech के Shailesh Pandey ने अंतिम उपयोक्ताओं तक दक्षतापूर्वक डिलीवरी पर बात करते हुए कहा कि, "UPI के माध्यम से बैंकों के बीच हासिल की जा सकने वाली पारस्परिकता, उसी तरह से धन हस्तांतरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है जैसे कि डेटा और वॉयस ट्रैफिक के मामले में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ हुआ। DBS का Digibank मोबाइल-ओनली बैंक का उदाहरण है जो E-KYC का लाभ उठा रहा है।"
भारत के पांच सबसे बड़े बैंकों SBI, ICICI, HDFC, Axis, Kotak का आज कुल लेनदेनों में 92% का हिस्सा है।
Mint के Mr.Tamal Bandhopadhyaya ने Mr. A.P. Hota और Subhrangshu Neogi, Religare का साक्षात्कार लिया। वित्तीय समावेशन तथा ग्राहकों को सशक्त बनाने के विषय पर बात करते हुए भारतीय भुगतान उद्योग की प्रमुख हस्ती Mr A.P.Hota ने कहा कि "मूल वित्तीय सेवाएं जैसे कि बचत, भुगतान, कर्ज, आमदनी, बीमा और निवेश को टियर 2 और 3 शहरों में स्पष्ट नहीं समझा जाता है। ग्राहक की पूरी निर्णय प्रक्रिया तब्दील हो रही है और मोबाइल तथा सोशल इसका अभिन्न अंग बन गए हैं। UPI , Real Time Collect को संभव बनाता है जो पिछले प्रोटोकॉल्स जैसे कि IMPS, NEFT द्वारा संभव नहीं था। UPI के उपयोग वाले अनेक उदाहरण हैं जैसे कि भूस्वामी द्वारा किराएदारों से धन हेतु अनुरोध किया जाना, अभिभावकों द्वारा बच्चों को जेबखर्च भेजना, प्रवासी श्रमिकों द्वारा अपने घर पैसे भेजना आदि।"
Imrana Khera - USAID, Arun Diaz, Avishkaar द्वारा वित्तीय समावेशन और IDG के TCM Sundaram द्वारा 2-साइडों वाले बाजाऱ स्थलों के बारे में, Venky Hariharan - ISPRIT द्वारा भारत में सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के बारे में अन्य उल्लेखनीय बातें की गईं।
Ms Khan ने घोषणा की कि Europe-India Conclave नवम्बर 2016 में नई दिल्ली में और लंदन सम्मेलन 14 जुलाई 2016 को आयोजित किया जाएगा। Blockchain Symposium में भागीदारों की सकारात्मक रूचि बनी है, जिनमें RBI भी शामिल है। सम्मेलन ने NPCI, बैंकों, FI, RBI तथा उद्योग जगत से मशवरे मांगे हैं। NPCI इस नवविकसित क्षेत्र में Fintech Storm के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
सम्मेलन को सहयोगी साझेदारोः NPCI, Network18, PR Newswire, Money Control, Majestic MRSS, Nasscom 10000 Startups, 91Springboard, Indian Startups, e-cell IIT Mumbai, Innov8, 91 Springboard, Banking Frontiers द्वारा समर्थन दिया गया।
Genius Incubator Ltd. के बारे में
Genius Incubator Ltd, UK एक परामर्शदाता फर्म है जो कंपनियों तथा भारत सरकार को पूंजी उगाही के बारे में परामर्श देती है तथा इसका अपना "Fintech Storm" ब्रांड भी है, जो कि फिनटेक के प्रभावों के बारे में राउंडटेबल्स और बहसों के लिए प्लेटफॉर्म है।
हमारा यहां अनुसरण करें:
http://fintechstormindia.com
http://FintechStorm.com
http://Facebook.com/fintechstorm
http://meetup.com/mobile-payments
http://meetup.com/destinationindia
Twitter: @fintechstorm
मीडिया संपर्क:
Ms Arifa Khan, Managing Director
+44-7920030807 ,+91-9619703635
Genius Incubator Ltd.
[email protected]
[email protected]
Share this article