मुम्बई, May 27, 2016 /PRNewswire/ --
20 मई, 2016 को, MoneyOnMobile और Enfold ने MoneyOnMobile के अद्वितीय ग्राहक आधार में शामिल 170 मिलियन लोगों को डिजिटल लॉकर सुविधा देने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160526/10147080 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20150330/10119359-a )
MoneyOnMobile भारत में मोबाइल फोन के माध्यम से वित्तीय सेवाओं की अग्रणी प्रदाता कंपनी है। यह अपने सिस्टमों के माध्यम से वर्तमान में US$ 1 बिलियन से अधिक राशि हर साल प्रोसेस करती है और देश भर में अपने 310,000 चैनल पार्टनरों और रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से 170 मिलियन से अधिक भारतीयों को सेवाएं प्रदान करती है।
Enfold विश्व में व्हाइट-लेबल डिजिटल लॉकर उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी है जो दूरसंचार, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों पर विशेष रूप से केंद्रित है। इसके मजबूत निवेशक आधार में मुम्बई, भारत का शापूरजी पालोनजी ग्रुप भी शामिल है।
यह डिजिटल लॉकर सेवा, भारत में स्थित Microsoft के Azure डेटा सेंटरों पर होस्ट की जाएगी।
यह अभूतपूर्व अनुबंध है - इसमें भारत की 12% से अधिक जनसंख्या कवर है और विश्व में अब तक डिजिटल लॉकरों की सबसे बड़ी व्यवस्था है। यह बहुत बड़ी संख्या में लोगों को उनके महत्त्वपूर्ण निजी दस्तावेज - आधार कार्ड, पैन कार्ड, विविध प्रमाणपत्र, फोटो, वीडियो - कोई भी मनचाही डिजिटल फाइलें सुरक्षित ढंग से सहेजने की सुविधा देते हैं, जिनमें उनके द्वारा हर बार MoneOnMobile सेवा पर उपयोग की जाने वाली लेनदेन की पर्चियां भी शामिल हैं। लॉकरों में दस्तावेजों को ईमेल, फैक्स, अपलोड तथा स्मार्टफोन कैमरों से फोटो खींचकर अपलोड करते हुए जोड़ा जा सकता है।
MoneyOnMobile के सह-संस्थापक और अध्यक्ष Ranjeet Oak ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "यह समझौता, भारत के लोगों को हमारे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का बहुत बड़ा विस्तार है। हमारा डिजिटल लॉकर, हमारे ग्राहकों के लिए बड़ी सहूलियत है, क्योंकि यह उन्हें न केवल हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न वित्तीय सेवाओं की रसीदें रखने और प्रबंधित करने की सुविधा देता है बल्कि अन्य कोई डिजिटल फाइल भी, जो वे सहेजना चाहें। हमारे लाखों ग्राहकों को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान में लाने के लिए हम यथासंभव जल्दी ही नेशनल डिजिटल लॉकर प्रोवाइडर के रूप में पैनल में शामिल किए जाने के लिए आवेदन करने वाले हैं।"
Enfold India Pvt. Ltd. के K. Digvijay Singh ने इस संबंध में कहा कि, "Enfold को इस समझौते की आधारभूत तकनीक उपलब्ध कराते हुए प्रसन्नता है। हमारे डिजिटल लॉकरों को लाखों-करोड़ों लोगों हेतु विश्वसनीय बनाने के लिए हम Microsoft को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उन्होंने हमें उपयुक्त संसाधन उपलब्ध कराए, और जिससे हम MoneyOnMobile को वह गति, विस्तार और आकार प्रदान कर सके जो इस तरह की भव्य पेशकश हेतु सक्षम बनाने के लिए आवश्यक थे।" उन्होंने यह भी बताया कि, "सभी लॉकरों में उच्च कार्यक्षम विशेषताएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिसमें मांग बढ़ने के साथ और खूबियां जोड़ी जाएंगी।"
Microsoft की Azure टीम के Mark Ozur, पार्टनर आर्किटेक्ट और जनरल मैनेजर ने इस संबंध में कहा कि, "Enfold का MoneyOnMobile से अनुबंध, Microsoft Cloud द्वारा भारतीय बाज़ार में जोड़े जाने वाले मूल्य को दर्शाता है।,". "Azure को तकनीकी प्लेटफार्म के रूप में अपनाकर Enfold ने अपने व्यापारिक विस्तार के साथ लाखों-करोड़ों उपयोक्ताओं तक पहुंचने की क्षमता हासिल कर ली है। हम संयुक्त रूप से मिलकर ऐसी नई क्षमताएं खोजेंगे जो डिजिटल लॉकर पेशकश को असीम ऊंचाईयों तक पहुंचा सकें।"
My Mobile Payments Ltd के विषय में:
My Mobile Payments Limited (MMPL) भारत की एक अग्रणी मोबाइल भुगतान समाधान कंपनी है, जो अपने MoneyOnMobile और MOM wallet ब्रांड के माध्यम से हर किसी को मोबाइल से भुगतान के लिए त्वरित, सरल और दक्ष समाधान सेवा उपलब्ध कराती है। MOM Wallet का उपयोग करके उपभोक्ता चीज़ों की खरीदारी, टॉप-अप, उपयोगी सेवाओं के भुगतान, DTH रिचार्ज व अन्य सेवाओं के लिए भी बस एक बटन क्लिक करके भुगतान कर सकते हैं।
MoneyOnMobile के माध्यम से ग्राहक MMPL के 2,75,000 रिटेलरों के मजबूत नेटवर्क में से किसी के माध्यम से सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। MOM Wallet भारत का सबसे बड़ा मोबाइल भुगतान प्लेटफार्म है जिसने देश में उपभोक्ताओं को दूसरी मोबाइल क्रांति का उपहार दिया है। MOM डोरस्टेप सेवाएं और मोबाइल एप सेवाएं उपलब्ध कराते हैं जो हर व्यक्ति को झंझटरहित भुगतान करने की क्षमता प्रदान करने के लिए हैं।
My Mobile Payments Ltd. को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 2015 में "Top 100 Red Herring Global" लिस्ट में शामिल किया जाना तथा लगातार दो वर्षों तक (2014 और 2015) "Red Herring Top 100 Asia" लिस्ट में शामिल किया जाना शामिल है, तथा इसके अलावा 2014 और 2015 में Emerging Payments "Best Wallet of the Year" पुरस्कार भी हासिल किया है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.money-on-mobile.com
मीडिया संपर्क:
Vipul Bondal
[email protected]
+91-99203 84555
Veriitte Consulting
Share this article