गुड़गांव, भारत, July 22, 2016 /PRNewswire/ --
याद रखें उस दिन को जिसका हैरी पॉटर के सभी प्रशंसकों को है बेसब्री से इंतजारः 31 जुलाई 2016
हैरी पॉटर एंड दि कर्स्ड चाइल्ड भाग 1 और भाग 2 की रिलीज में केवल 2 हफ्ते बाकी रह जाने के साथ, देश में हैरी पॉटर का बेसब्री से फिर से इंतजार शुरू हो गया है। प्रत्येक भारतीय महानगर के बुकस्टोर्स में इस किताब को लांच करने के लिए चल रही तैयारियों से लेकर प्रशंसकों हेतु कार्यक्रमों, बुकस्टोर्स तथा अन्य लोकप्रिय स्थानों पर पार्टियों व दूसरी गतिविधियों के साथ यह ऐसा अनुभव बनने वाला है जिसका कोई जोड़ नहीं है। Hachette India ने जे.के. राउलिंग की जादूगरी की दुनिया के भारतीय प्रशंसकों को तोहफा देने के लिए एक रोमांचक प्रतियोगिता रखी है, जिसमें दो भाग्यशाली प्रशंसकों में से प्रत्येक को हैरी पॉटर एंड दि कर्स्ड चाइल्ड भाग 1 और भाग 2 की लेखिका द्वारा हस्ताक्षरित एक-एक प्रति दी जाएगी। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई, 2016 को 2:00 बजे अपरान्ह शुरू होगी और 5 अगस्त, 2016 को समाप्त होगी। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए Hachette India on Facebook देखें।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160721/10150969-b )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160721/10150969-a )
जे.के. राउलिंग, जॉन टिफनी और जैक थोर्न की मूल नई कहानी पर आधारित, जैक थोर्न द्वारा एक नया नाटक हैरी पॉटर एंड दि कर्स्ड चाइल्ड मंच पर पेश की जाने वाली हैरी पॉटर की प्रथम आधिकारिक कहानी है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर लंदन के पैलेस थिएटर में 30 जुलाई, 2016 को होगा। 31 जुलाई को भारत भर में 11:30 बजे पूर्वान्ह (भारतीय समय) से स्क्रिप्ट बुक की बिक्री शुरू हो जाएगी।
इस रिलीज के विषय में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Thomas Abraham, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, Hachette India, ने कहा कि, 'एक बार फिर से प्रकाशन की दुनिया में जबरदस्त हलचल मचने वाली है क्योंकि यह जादू वहीं से शुरू होने वाला है जहां यह 7वीं किताब के बाद थमा था। लंदन समीक्षाओं के पश्चात प्रशंसकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएं साफ बताती हैं कि यहां फिर से हैरी पॉटर की क्लॉसिक वापसी होने वाली है।'
आठवीं कहानी वहीं से शुरू होती है जहां सातवीं किताब समाप्त हुई थी। हैरी पॉटर के लिए मुश्किलें कभी कम नहीं होतीं और इस बार भी उसके लिए मामला आसान नहीं है क्योंकि वह मिनिस्ट्री ऑफ मैजिक का एक अत्यन्त परिश्रम करने वाला कर्मचारी, एक पति, और स्कूल जाने वाले तीन बच्चों का पिता है। जहां हैरी का सामना एक संघर्षपूर्ण अतीत से होता है वहीं उसके सबसे छोटे बेटे एल्बुस को एक पारिवारिक विरासत का भार ढोना पड़ता है जिसे उसने कभी नहीं चाहा था। अतीत और वर्तमान के तालमेल में पिता और पुत्र दोनों ही इस कड़ी सच्चाई का सामना करते हैं कि कभी-कभी अंधेरे, अनपेक्षित जगहों से निकलकर बाहर आ जाते हैं।
जे.के. राउलिंग की हैरी पॉटर सीरीज की सात बेस्टसेलिंग पुस्तकें जो 1997 और 2007 के बीच प्रकाशित हुईं, इनकी दुनिया भर में 450 मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं हैं, 200 से अधिक क्षेत्रों में वितरित की गई हैं, 79 भाषाओं में अनुवादित की गई हैं और इन पर आठ ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण हुआ है।
पुस्तक के विषय में:
जे.के. राउलिंग, जॉन टिफनी और जैक थोर्न की मूल नई कहानी पर आधारित, जैक थोर्न द्वारा एक नया नाटक हैरी पॉटर एंड दि कर्स्ड चाइल्ड, हैरी पॉटर सीरीज में आठवीं कहानी है और मंच पर पेश की जाने वाली हैरी पॉटर की प्रथम आधिकारिक कहानी है।
ISBN: 9780751565355 | विषय: बच्चे और YA फिक्शन - फैंटेसी | बाइंडिंग: HB | फार्मेट: रॉयल | इम्प्रिन्ट: लिटिल, ब्राउन
पृष्ठ संख्या: 352 | अधिकार: केवल भारतीय उपमहाद्वीप में बिक्री के लिए।
Hachette India के विषय में:
Hachette India, Hachette UK की भारतीय शाखा है और इसने 2009 में अपना स्थानीय प्रकाशन कार्यक्रम शुरू किया।
मीडिया संपर्क:
Avanija Sundaramurti
[email protected]
+91-124-4195000
Head-Marketing and Consumer Insight
Hachette Book Publishing India
Share this article