मुंबई, April 13, 2017 /PRNewswire/ --
मुंबई के डेवेलपर 'Crystal Group' ने किफायती आवास क्षेत्र के डेवेलपर 'Xrbia Developers' के सहयोग से 6000 घरों और 2.5 मिलियन वर्ग फीट क्षेत्र वाली एक क्रांतिकारी सिटी सेंटर परियोजना लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके पहले चरण में 700,000 वर्ग फीट में 2000 घर बनाए जाएंगे।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/489409/Mukesh_Doshi_Rahul_Nahar_Crystal_Group_Xrbia_Developers_Ltd.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/470753/XRBIA_Logo.jpg )
यह प्रोजेक्ट, मुम्बई के सिटी सेंटर के रियल एस्टेट बाज़ार में वाजिब कीमतों पर पेशकश करने के लिए है। अपार्टमेन्ट्स की कीमतें 1BHK के लिए रु. 40 लाख और 2BHK के लिए रु. 80 लाख से शुरू हैं। 1BHK में 180 से 230 वर्ग फीट का कॉर्पेट एरिया और 2BHK में 305 वर्ग फीट कार्पेट एरिया होगा। यह प्रोजेक्ट 40 महीनों में पूरा होगा।
Aryamaan Developers Pvt. Ltd. द्वारा विकसित प्रोजेक्ट 'Chembur Central' मुम्बई के एक सबसे हरे-भरे उपनगर में स्थित है जो BKC से दस मिनट, नवी मुंबई से पन्द्रह मिनट, और CST और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बीस मिनट की दूरी पर स्थित है और यह उन लोगों के लिए आदर्श है जो सिटी सेंटर तक सुविधाजनक पहुंचना चाहते हैं।
इस प्रोजेक्ट की लोकेशन आने वाले दिनों में और महत्त्वपूर्ण हो जाने वाली है क्योंकि यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 7 नए मेट्रो स्टेशनों में से मेट्रो 4 से केवल एक मिनट की दूरी पर स्थित है। फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल और R सिटी मॉल दोनों ही इस प्रोजेक्ट से पन्द्रह मिनट की दूरी पर स्थित हैं।
Chembur Central में 50 अत्याधुनिक उत्कृष्ट सुविधाएं होंगी और एक भव्य स्विमिंग पूल भी यहां स्थित होगा। मल्टी-लेवल क्लब हाउस, स्क्वैश कोर्ट, 600 मीटर वॉकिंग ट्रैक, एक स्पेश्यलिटी रेस्टोरेन्ट, कॉफी डेक, शॉपिंग, स्पा तथा एम्फीथिएटर व अन्य अनेक सुविधाएं यहां की अन्य प्रमुख खूबियां हैं। इस प्रोजेक्ट का कांसेप्ट और मास्टर प्लान जाने-माने आर्किटेक्ट Hafeez Contractor द्वारा बनाया गया है।
"एक अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टैंट रिपोर्ट में कहा गया है कि "यह लोकेशन, मुंबई के सबसे वांछनीय आवासीय स्थानों में से एक है, जिसमें 15-18% तक वार्षिक मूल्यवृद्धि होगी और निवेशकों के लिए यह महत्त्वपूर्ण हॉटस्पॉट बना रहेगा।"
युवा पेशेवरों और संपन्न लोगों को लक्षित इस प्रोजेक्ट में उन लोगों के लिए बेहतरीन घर बनाए जाएंगे जो सहूलियत और किफायत को महत्त्व देते हैं। स्थान संबंधी अधिक दक्षता की सामाजिक ज़रूरत पूरी करने के लिए Xrbia के प्रयासों और निर्धारित समयसीमा में उच्चकोटि के प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए Crystal Group की प्रतिष्ठा को देखते हुए, उम्मीद है कि दोनों साथ मिलकर सिटी-सेंटर्स में कॉम्पैक्ट घरों के बढ़ते रुझान में अगुवाई करेंगे।
"Crystal Group के चेयरमैन Mr. Mukesh Doshi ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "Chembur Central ऐसी चुनिंदा सेंटर सिटी परियोजनाओं में से एक है जो मुंबई के सभी प्रमुख ढांचागत भागों तक संपर्क सुविधा की वजह से आदर्श लोकेशन है। हमें उम्मीद है कि हम यह आकर्षक संपत्ति अपने घर के इच्छुक लोगों को उपलब्ध करा पाएंगे। Crystal group समय पर परियोजनाएं पूरी करने तथा गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और हम अपने इन मूल्यों का पालन करने के लिए अडिग हैं।"
Xrbia Developers के चेयरमैन Mr. Rahul Nahar ने कहा कि, "मुम्बई में कॉम्पैक्ट हाउसिंग पेश करते हुए हमें अत्यधिक प्रसन्नता है और पूरा भरोसा है कि यह मुम्बई के रियल एस्टेट सेक्टर में एक निर्णायक कदम साबित होगा।"
Crystal Group के विषय में:
Crystal Group 80 के दशक की शुरुआत से कारोबार में है। तब से कंपनी ने आकर्षक प्रगति की है और रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी खास प्रतिष्ठित पहचान बनाई है। यह न केवल शहर की गगनचुंबी इमारतों के बीच अपना खास मुकाम बनाने वाली महत्त्वपूर्ण इमारतों के लिए विख्यात है, बल्कि अपनी क्वॉलिटी के लिए भी खासा नाम कमाया है। निर्माण और रियल एस्टेट के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति के साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभाने के लिए भी ग्रुप को गर्व है। उच्चकोटि की विकास योजनाओं में Crystal Group को विशेषज्ञता प्राप्त है और विकास क्षेत्र तथा रियल एस्टेट क्षेत्र की गहरी जानकारी है।
Xrbia Developers Ltd के विषय में:
Xrbia को अधिक स्मार्ट, अधिक दक्ष और धारणीय शहरों की भारत की अपेक्षाओं की समझ है, जो इसके नागरिकों को उच्चकोटि की जीवनशैली प्रदान करते हों। उत्कृष्ट जीवनयापन अनुभव को प्राथमिकता देते हुए Xrbia ब्रांड अपने निवासियों को सम्पूर्ण शहरी ढांचागत सेवाएं प्रदान करता है। 2030 तक 100 भविष्योन्मुखी शहर तैयार करने के लक्ष्य और सोच के साथ Xrbia एक नए प्रगति पथ पर अग्रसर है जो देश में गुणवत्ता और आधुनिक शहरी विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। यह ब्रांड, निर्माण से प्रचालन तक समस्त कार्यों में उच्चकोटि की तकनीक का प्रयोग करते हुए ग्राहकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सेवाओं को मापने, प्रबंधित करने और उनके लिए भुगतान करने में उन्हें सक्षम बनाता है। कॉम्पैक्ट घर डिजाइन करते हुए तथा मुफ्त कार पार्क, स्विमिंग पूल सहित कम्युनिटी सेंटर, और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स आदि मानक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए Xrbia अफोर्डेबिलिटी बढ़ाने के वैश्विक रूझान से तालमेल बनाए हुए है। केवल इस वर्ष ही कंपनी ने भारत में 18 लोकेशनों पर निर्माण कार्य संपन्न किए हैं और महाराष्ट्र भर में 40,000 घर लॉन्च किए हैं। Xrbia का ध्येय केवल घरों का निर्माण करना ही नहीं, बल्कि ऐसे नगर बसाने का है जो पर्यावरणीय अनुकूल, तकनीकी रूप से उन्नत, अच्छी सेहत के प्रति समर्पित तथा सामुदायिक वृद्धि को प्रेरित करने वाले हों।
मीडिया संपर्क:
Namrata Aswani
[email protected]
+91-9920710261
Business Head PR, ITW Consulting
Share this article