मुम्बई, April 21, 2017 /PRNewswire/ --
जिम्मेदारी भरी गेमिंग प्रक्रियाएं, KhelPlay Rummy और Khelplay प्लेटफॉर्मों पर की जाने वाली गेमिंग संबंधी सभी गतिविधियों के केंद्र में रही हैं। KhelPlayRummy.com और KhelPlay.com दोनों ने ही निष्पक्ष गेमिंग और खिलाड़ियों के संरक्षण से संबंधित सभी नियमों का अपने सभी प्लेटफॉर्मों पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। जिम्मेदारी भरी गेमिंग के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, Mr. Pradeep Jain, ऑपरेशंस हेड, Sachar Gaming, ने कहा कि, "हम जिम्मेदारी भरी गेमिंग की ऐसी विधियों के प्रति अपनी ठोस प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो सभी के लिए गेमिंग का निष्पक्ष अनुभव सुनिश्चित करती हैं। KhelPlay Rummy और Khelplay दोनों ही अपने प्लेटफॉर्मों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटते हैं और किसी खिलाड़ी के किसी भी तरह के उत्पीड़न वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य करते हैं।"
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/492265/Khelplay_Logo.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/492266/KhelPlay_Rummy_Logo.jpg )
जिम्मेदारी भरी गेमिंग के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, KhelPlay Rummy और Khelplay ने अपने सभी गेमिंग प्लेटफॉर्मों पर खिलाड़ियों का संरक्षण-जो कि जिम्मेदारी भरी गेमिंग का एक बुनियादी पहलू है - सुनिश्चित करने के लिए मज़बूत उपाय किए हैं। वास्तव में, अपने द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों की क्वॉलिटी के साथ-साथ खिलाड़ियों के संरक्षण के उपायों पर अनवरत केंद्रित रहने के कारण ही इसने अपनी विशेष प्रतिष्ठा कायम की है।
KhelPlay Rummy और Khelplay पर जिम्मेदारी भरी गेमिंग के लिए अपनाए गए उपायों के बारे में नीचे बताया
गया हैः
निष्पक्ष गेमिंग के उपाय
KhelPlay Rummy और Khelplay पर प्रयुक्त रैंडम नंबर जेनेरेटर (RNG) सॉफ्टवेयर जानी-मानी प्रत्यायन एजेंसी iTech Labs, ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रमाणित है। इसके अलावा, दोनों को यूके स्थित मानक संगठन और टेस्टिंग एजेंसी- eCogra से प्रमाणपत्र प्राप्त हैं जो इसे अत्यन्त विश्वसनीय और सुरक्षित प्लेटफॉर्म बनाते हैं, और जो सभी के लिए गेमिंग का निष्पक्ष अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
डिपॉजिट और विदड्रॉ करना आसान और सुरक्षित
KhelPlay Rummy और Khelplay पर रजिस्ट्रेशन, डिपॉजिट और विदड्रॉल आदि गतिविधियां, उपयोक्ता की पहचान को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए तुरंत की जा सकती हैं। साथ ही, 128-bit SSL एन्क्रिप्शन के उपयोग वाले सुरक्षित पेमेंट गेटवे के कार्यरत होने के कारण, खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू डिपॉजिट और विदड्रॉल प्रक्रिया के लिए आश्वस्त होते हैं।
अपने ग्राहक को जानें (KYC) उपाय
KhelPlay Rummy और Khelplay पोर्टल पर पहचान सत्यापन के रूप में KYC उपाय, इसके उत्पादों का दुरूपयोग किए जाने, की रोकथाम करते हैं तथा खिलाड़ियों द्वारा निरंकुश उपयोग पर नियंत्रण करते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि खिलाड़ी भावनाओं में अधिक बहने के जोखिम के बिना जिम्मेदार तरीके से ऑनलाइन गेम का आनंद ले सकते हैं।
अवयस्कों से सुरक्षा और स्वतः-बाहर होने के उपाय
KhelPlay Rummy और Khelplay पर नए खिलाड़ियों को अधिक खर्च करने से रोकने के लिए डिपॉजिट लिमिट लागू है, और VIP सपोर्ट खिलाड़ियों को स्वतः बाहर होने (एक ब्रेक लेने) की सलाह देती है और गेम संबंधी अन्य सरोकारों से अवगत कराती है। अवयस्कों द्वारा यहां पहुंच रोकने के लिए भी उपाय लागू किए गए हैं।
जालसाजी विरोधी उपाय
जालसाजी विरोधी उपाय उन्नत सांठ-गांठ-विरोधी एल्गोरिद्म का उपयोग करते हैं और चौबीसों घंटे कार्यरत रहकर जालसाजी और अनुचित आचरणों के मामलों को रोकते हैं, जिनसे कि गेम के परिणाम विपरीत रूप से प्रभावित हो
सकते हैं।
असीमित फ्री प्रैक्टिस गेम
KhelPlay Rummy और Khelplay पर, खिलाड़ियों को कैश गेम और टूर्नामेंट हेतु तैयार होने से पहले यथासंभव अधिकाधिक फ्री गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। खिलाड़ियों के खाते, जिनमें हजारों प्रैक्टिस चिप्स लोड किए जाते हैं, इनको रिफ्रेश बटन दबाते हुए बार-बार लोड किया जा सकता है, इस तरह से खिलाड़ी तब तक अपनी कुशलता जांचते रह सकते हैं जब तक कि वे खेलने की अपनी क्षमता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त न हो जाएं।
उन्नत सुरक्षा सॉफ्टवेयर
KhelPlay Rummy और Khelplay पोर्टलों पर खेल के दौरान या लेनदेन के दौरान किसी तरह के मैन-इन-दि-मिडिल अटैक और सेशन हाइजैकिंग की घटनाओं को रोकने के लिए KhelPlay Rummy और Khelplay पोर्टलों पर सुरक्षा के उन्नत और विस्तृत उपाय अपनाए गए हैं।
जिम्मेदारी भरी गेमिंग विधियों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर, Mr. Pradeep Jain, ने कहा कि, "हम चाहते हैं कि हर कोई किसी भी तरह की आशंका के बिना रमी और पोकर का वास्तविक आनंद प्राप्त करें। KhelPlay Rummy और Khelplay पर हम सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि किसी भी तरह की अवांछित घटना को होने से रोकने के लिए यहां भरपूर सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। आचरण संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हमारी टीम, गेम लॉबी में होने वाली चैट सहित पृष्ठभूमि की सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी रखती है। हमारी नीति का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति को किसी गेम में भाग लेने से निषिद्ध कर दिया जाता है और उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत निरस्त हो जाता है।"
KhelPlayRummy.com और KhelPlay.com के विषय में:
Sachar Gaming Private Limited द्वारा प्रस्तुत KhelPlayRummy.com और KhelPlay.com भारत में ताश के खेलों की अग्रणी वेबसाइटें हैं जो देश भर में रमी और पोकर के खिलाड़ियों की पहली पसंद हैं। पांच वर्ष से भी कम समय में यह निष्पक्ष गेमिंग प्लेटफॉर्म का पर्याय बन गया है जहां खिलाड़ियों के हितों को केंद्रीय वरीयता दी जाती है और जिम्मेदारी भरी गेमिंग की विधियों का कड़ाई से पालन किया जाता है, जिससे यह लाखों लोगों के लिए विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बन गया है। खिलाड़ी विभिन्न गेम संस्करणों में भाग ले सकते हैं और टूर्नामेंट्स में आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। पूरी तरह ऑर्गनिक, छोटी सी शुरुआत के बाद गौरवशाली सफर पर आगे बढ़ते हुए आज यह भारत की संभवतः सर्वाधिक लाभदायक वेबसाइट बन चुकी है।
मीडिया संपर्क:
PK Jain
[email protected]
+91-22-25259555
Sachar Gaming Private Limited
Share this article