मुम्बई, May 10, 2017 /PRNewswire/ --
रैप म्यूजिक भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है, और यह KhelPlay Rummy के नए जबरदस्त रमी रैप वीडियोः http://bit.ly/khelplayrummy-rap की सफलता दर्शाता है। KhelPlay Rummy से इस शानदार रैप वीडियो को लॉन्च करने के बाद से इसे देखने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है और तीन हफ्तों के अन्दर दो मिलियन लोगों द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड कायम हो गया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब के चार विविध कैरेक्टर्स पर आधारित यह रमी रैप वीडियो उस जोशीली भावना को दर्शाता है जो देश भर में रमी के कौशल आधारित ताश के खेल को पसंद करने वाले खिलाड़ियों में पाई जाती है।
(Photo: http://mma.prnewswire.com/media/507383/Rummy_Rap_KhelPlay.jpg )
(Logo: http://mma.prnewswire.com/media/492266/KhelPlay_Rummy_Logo.jpg )
KhelPlay Rummy के नए रैप वीडियो को दो मिलियन लोगों द्वारा देखे जाने का रिकॉर्ड कायम होने के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Sachar Gaming Private Limited के ऑपरेशंस हेड Mr. Pradeep Jain ने कहा कि, "तेज़ एक्शन, रैप वीडियो और रमी दोनों की खास खूबी है। फास्ट फूड और T 20 क्रिकेट के दौर में दर्शकों के बीच रमी और रैप की लोकप्रियता कोई आश्चर्य की बात नहीं है। और ये दोनों चीज़ें एक साथ मिलकर जादुई नतीजे देने की क्षमता रखती हैं। रैप को विभिन्न प्रकार के लोगों के बीच खुद को अभिव्यक्त करने का एक तरीका माना जाता है और यह रमी की तरह ही देश के सांस्कृतिक ताने-बाने में गुंथा हुआ है। हालांकि आमतौर से इसे जोशीले युवा लोगों के बीच अधिक लोकप्रिय माना जाता है किंतु इसकी जीवंत प्रेरणा प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करती है। इसलिए इसका प्रभाव किसी एक वर्ग तक ही सीमित नहीं है, और इसे विविध प्रकार के लोगों के बीच लोकप्रिय पाया गया है जैसा कि देश भर में बढ़ते रैप और रमी ग्रुपों की बढ़ती लोकप्रियता से देखा जा सकता है।"
विभिन्न उपकरणों-मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप पर रमी खेलने वाले चार व्यक्तियों के बीच दोस्ताना साझेदारी KhelPlay Rummy के रमी रैप वीडियो का आधार है। यह बताता है कि रमी को ऑनलाइन खेलने का अनुभव, अपने दोस्तों के साथ आमने-सामने बैठकर ताश की गड्डी से खेलने से मिलने वाले आनंद के जैसा ही होता है, इसमें चारों लोगों को बारी-बारी से ऑनलाइन और ऑफलाइन खेलते दिखाया गया है। ऑफलाइन तरीके से एक क्लब में कई खिलाड़ियों वाली रमी टेबल पर रमी खेलने का अनुभव दिखाया गया है। इस वीडियो में चारों लोग एक-दूसरे से आनंदित और प्रेरित होते हैं। इस रोमांचक रमी रैप वीडियो में सब कुछ है-दोस्ताना प्रतिस्पर्धा, म्यूजिक, डांस और सामान्य मौज-मस्ती, इस तरह से मसाला हिट होने के लिए सभी ज़रूरी गुण इसमें मौजूद हैं। इस तरह यह ऐसा रमी रैप वीडियो बन गया है जिसे हर किसी को ज़रूर देखना चाहिए।
रमी रैप वीडियो के विभिन्न संस्करण देखने के लिए YouTube चैनल https://www.youtube.com/user/KhelPlayRummy पर जाएं।
KhelPlay Rummy भारत में रमी खेलने के लिए एक सबसे रोमांचक प्लेटफॉर्म है जहां डेस्कटॉप, मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप आदि विभिन्न उपकरणों पर इस गेम का निर्बाध तरीके से आनंद लिया जा सकता है। KhelPlay Rummy पर पूरे साल भर आकर्षक ऑफर और समय-समय पर रोमांचकारी टूर्नामेंट पेश होते रहते हैं जिनमें खिलाड़ियों द्वारा बड़े-बड़े नकद इनाम और बोनस जीते जा सकते हैं- KhelPlay Rummy पर मासिक पुरस्कार रु. 5,35,000* तक हैं। पूरी तरह सुरक्षित और आनंदभरा रमी अनुभव, जिसमें सभी खिलाड़ियों द्वारा पोर्टल पर किए जाने वाले ट्रांजैक्शन (लेनदेन) सुरक्षित पेमेंट गेटवे के माध्यम से होते हैं, और गेमिंग के जिम्मेदारी भरे नियमों का पूरा पालन किया जाता है। KhelPlay Rummy नए खिलाड़ियों को अपने इंटरएक्टिव ट्यूटोरियल रमी कैसे खेलें के माध्यम से मदद देता है और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए कारगर सुझावों और रणनीतियों की पेशकश करता है।
YouTube रमी रैप वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता के संबंध में Mr. Pradeep Jain ने आगे बताया कि, "हमने देश भर में खबरों और प्रकाशनों में उत्साहवर्धक समीक्षाएं प्राप्त की हैं। रमी रैप वीडियो को सोशल मीडिया चैनलों पर हजारों लाइक मिले हैं और उपयोक्ताओं की ढेरों सकारात्मक टिप्पणियां प्राप्त हुई हैं। इस रैप वीडियो की सफलता को देखते हुए, हम एक नया रमी वीडियो पेश करने की योजना बना रहे हैं जिसमें खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा।"
KhelPlay Rummy के बारे में
Sachar Gaming Private Limited द्वारा प्रस्तुत KhelPlay Rummy भारत में ताश के कौशल आधारित खेलों की अग्रणी वेबसाइट है जहां Android और iOS दोनों संस्करणों में गेम का आनंद डेस्कटॉप, लैपटॉप, टेबलेट और मोबाइल पर लिया जा सकता है। पांच वर्ष से भी कम समय में यह निष्पक्ष गेमिंग प्लेटफॉर्म का पर्याय बन गया है जहां खिलाड़ियों के हितों को केंद्रीय वरीयता दी जाती है और जिम्मेदारी भरी गेमिंग की विधियों का कड़ाई से पालन किया जाता है। KhelPlay Rummy को जानी-मानी प्रत्यायन एजेंसियों iTech Labs, Australia और eCogra से प्रमाणन प्राप्त हैं। खिलाड़ी विभिन्न गेम संस्करणों में भाग ले सकते हैं और टूर्नामेंट्स में आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। KhelPlay Rummy को ही गर्व है कि छोटी सी शुरुआत के बाद गौरवशाली सफर पर आगे बढ़ते हुए आज ये भारत की संभवतः सर्वाधिक लाभदायक कौशल आधारित ताश के खेलों की वेबसाइटें बन चुकी हैं। देश भर में रमी के लाखों खिलाड़ियों के लिए भरोसेमंद रमी प्लेटफार्म बनना इसका ध्येय है।
मीडिया संपर्क:
Mr. Pradeep Jain
[email protected]
+91-22-25259072
Sachar Gaming Private Limited
Share this article