25-26 नवम्बर को हैदराबाद में मेगा बिज़नेस एक्सपो आयोजित किया जाएगा
हैदराबाद, भारत, November 20, 2017 /PRNewswire/ --
हैदराबाद में 25-26 नवम्बर 2017 के दौरान, व्यापार, उद्योग, MSME और स्टार्टअप्स के लिए भारत के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो 'स्किल सीड्स इंटरनेशनल MSME एंड स्टार्टअप एक्सपो 2017' को आयोजित करने की तैयारियां हो चुकी हैं जो NSIC परिसर, ECIL हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। www.HyderabadOnline.in और Skillseeds द्वारा स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग से हैदराबाद में इस 2 दिवसीय कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम, MSME सेक्टर के लिए भी बहुत मायने रखता है।
उद्यमियों को उनके उत्पाद व सेवाएं प्रदर्शित करने, नेटवर्क बनाने तथा नई कारोबारी संभावनाएं खोजने, बाज़ारों, खरीदारों, विक्रेताओं, कच्चे माल, निवेशों आदि की जानकारी के लिए तथा केंद्र/राज्य सरकारों की नई प्रोमोशनल स्कीमों, नीतियों और कानूनों आदि के बारे में जानकारी जुटाने के लिए यह एक्सपो एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।
इस एक्सपो में 20,000+ विजिटरों, 100+ प्रदर्शनीकर्ताओं, 20+ प्राइवेट इक्विटी बैंक फंडों, 30+ मंत्रालयों, MLA, MLC, 100+ B2B/B2C मीटिंगों, 25+ PSU's- औद्योगिक विभागों, आदि की भागीदारी की उम्मीद है। इसके अलावा, पृथक उद्यमों/स्टार्टअप्स के प्रदर्शन हेतु स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसके लिए उपक्रम के साइज़ के अनुसार रु.10,000 से रु.25,000 तक का शुल्क लिया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक, IESBUD (इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिज़नेस डेवेलपमेंट फेडरेशन) एक अलाभकारी संगठन है, जिसका ध्येय नौकरी खोजने वालों को नौकरी देने वालों में रूपांतरित करना है। हैदराबाद का नं. 1 पोर्टल और डिजिटल मार्केटिंग सॉल्युशंस कंपनी, www.HyderabadOnline.in ने एक्सपो के लिए आधिकारिक डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में IESBUD का सहयोग किया है। www.HyderabadOnline.in पूरे शहर के 300 से अधिक छोटे और मध्यम कारोबारों के साथ मिलकर कार्य करता रहा है और डिजिटल मार्केटिंग समाधानों के माध्यम से उन्हें उनका व्यवसाय बढ़ाने में मदद की है।
www.HyderabadOnline.in के CEO और MD, Mr. Raj Kumar Jalan ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "आज की दुनिया में, जहां इंटरनेट रोज ही नए ग्राहक पाने में उद्यमियों की मदद कर रहा है, वहीं www.HyderabadOnline.in पूरे हैदराबाद शहर के व्यावसायिकों के साथ अनवरत सहयोग बनाकर कार्य करते हुए उन्हें बेजोड़ ऑनलाइन विजिबिलिटी पाने में मदद कर रहा है। 300 से अधिक उद्यमियों का हमारा मजबूत नेटवर्क पहले ही बन चुका है जो हमसे जुड़े हैं और एक्सपो से हमारा गठबंधन, इस दिशा में एक बेहतरीन कदम है। व्यावसायिक दुनिया में ऐसे नए प्रवेशकर्ताओं के लिए यह एक्सपो बहुत महत्त्वपूर्ण है, जो अपनी कंपनी/स्टार्टअप को एक जबरदस्त शुरूआत और एक्सपोजर देना चाहते हैं।"
IESBUD के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Mr. Ganesh Donthi ने कहा कि, "आर्थिक लाभ इस एक्सपो का उद्देश्य नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में उभरते स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना और प्रतिस्पर्धी दुनिया में संघर्ष में उनकी मदद करना ही ध्येय है। छात्रों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है, जिन्हें हम अपने राष्ट्र-निर्माण का आधार मानते हैं। हम छात्रों को इस 2 दिवसीय आयोजन में आने और नए विचारों तथा कारोबारी अवसरों का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित करते हैं।"
www.HyderabadOnline.in के बारे में:
www.HyderabadOnline.in IndiaOnline.in का एक अंग है जो कि 480 से अधिक वेबसाइटों का एक नेटवर्क है और हमारी पैरेंट कंपनी - Pan India Internet Private Limited (PIIPL) के स्वामित्व में तथा उनके द्वारा संचालित है। IndiaOnline.in नेटवर्क देश के प्रत्येक राज्य/शहर/कस्बे को कवर करता है और एक समर्पित वेबसाइट द्वारा उन्हें मैप करता है। यह लघु एवं मझोले उद्यम (SME) सेक्टर पर केंद्रित है और अपने अत्याधुनिक डिजिटल मार्केटिंग समाधानों द्वारा उन्हें ऑनलाइन आने में मदद करता है। कंपनी का GETONLINE प्लेटफॉर्म SME को डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन विजिबिलिटी की 3M चुनौतियों मेकिंग, मैनेजिंग और मार्केटिंग का एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाधान करने में मदद करता है।
मीडिया संपर्क:
Rudradeep Ghosh
E - [email protected]
M - +91-9643105045
Pan India Internet Private Limited (New Delhi)
Share this article