गुरुग्राम और जयपुर, भारत, February 5, 2018 /PRNewswire/ --
अपनी विस्तार योजनाओं पर आगे बढ़ते हुए भारत में सबसे बड़ी घरेलू स्वास्थ्य जांच कराने वाली कंपनी Healthians ने हाल ही में पिंक सिटी- जयपुर में अपनी सेवाएं प्रारंभ की हैं। Healthians एक गुरुग्राम स्थित डायग्नोस्टिक कंपनी है जो प्रत्येक माह दिल्ली NCR क्षेत्र में खून की 1 लाख जांचें करती है। नवम्बर, 2017 में, इस कंपनी ने लखनऊ और कानपुर में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।
(Logo: https://mma.prnewswire.com/media/634296/Healthians_Logo.jpg )
दीपक साहनी , संस्थापक और CEO, Healthians, ने इस बारे में बताया कि, "आने वाले महीनों में टियर 2 शहरों में विस्तार करने की हमारी स्पष्ट रणनीति है। भारत में डायग्नोस्टिक बाज़ार में कड़े नियमों के अभाव में टियर 2 शहरों में असंगठित फर्मों की संख्या बढ़ रही है। उच्च गुणवत्ता व विश्वसनीय सेवाओं के अभाव में लोगों को काम चलाऊ लैब्स से टेस्ट करवाने पड़ते हैं। जयपुर शहर में 150 से अधिक डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाएं हैं लेकिन इनमें से कुछ ही NABLप्रमाणित हैं। हम जयपुर व ऐसे ही दूसरे शहरों में लोगों के लिए डायग्नोस्टिक सेवाओं का अनुभव सुधारना चाहते हैं। हम विश्वसनीय और उच्च कोटि सेवाएं प्रस्तुत करते हुए डायग्नोस्टिक क्षेत्र में हलचल मचाने वाले हैं। दिल्ली NCR में दृढ़ता से कदम जमाने के बाद, अब हम ने देश भर में लोगों के दरवाजे पर उचित कीमतों में उत्तम स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रस्तुत करने का बीड़ा उठाया है।"
Healthians ने पिछले 2 वर्षों में दिल्ली में 5,00,000 से अधिक परिवारों को सेवाएं दी हैं। कंपनी लखनऊ, कानपुर और अब जयपुर से अपने सफर की शुरुआत करते हुए टियर 2 शहरों में अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है।
व्यवसाय से ग्राहक (बिजनेस-टू-कस्टमर) मॉडल के मॉडल पर कार्य करते हुए कंपनी, मिडलमान के कमिशन और फ्रेंचाइजी की ऊंची लागतें खत्म करने का दावा करती है। लागतों में इस बचत का सीधा लाभ ग्राहकों को दिया जाता है। आने वाले महीनों में टियर 2 शहरों में अपने कर्मचारियों की संख्या में तेज़ बढ़ोत्तरी करते हुए स्वास्थ्यसेवा तकनीशियनों और सैम्पल एकत्रित करने वालों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना इस स्टार्टअप कंपनी का उद्देश्य है।
Healthians अपने नेटवर्क में शामिल लैब्स के माध्यम से पैथोलॉजी टेस्ट की बड़ी रेंज प्रस्तुत करती है। इनके पास सैम्पल एकत्र करने वाले सुयोग्य तकनीशियनों की बड़ी संख्या है जो घरों से सैम्पल एकत्रित करने में विशेषज्ञ हैं। घर से मुफ्त सैम्पल एकत्रित करने की सुविधा के अलावा कंपनी उसी दिन रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराने का दावा करती है। है। रिपोर्टों को बेहतर समझाने के लिए प्रत्येक ग्राहक को डॉक्टर तथा न्यूट्रिशनिस्ट (dietician ) से मुफ्त सलाह उपलब्ध कराई जाती है। कॉल, वेब या Healthians App के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती हैं।
आशीष मिश्रा , हेड, प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, Healthians, ने आगे बताया कि, "लखनऊ और कानपुर में लांच के बाद से हमें उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। पिछले 2 महीनों में हम लखनऊ और कानपुर में 5000 से अधिक परिवारों को सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। टियर 2 शहरों में ज़्यादातर डायग्नोस्टिक सेवाएं असंगठित लैब्स द्वारा प्रदान की जाती हैं। स्थानीय लैब्स में low क्वालिटी रिपोर्ट्स के लिए ग्राहकों से भारी शुल्क लिए जाते हैं। हम इस प्रचलित तरीके को चुनौती देते हैं। प्रत्येक भारतीय को उपयुक्त मूल्य पर उच्चतम क्वालिटी की डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराना ही हमारा लक्ष्य है।"
इस स्टार्ट-अप में मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी अपना भरोसा जताया है, जो Healthians के निवेशक होने के साथ-साथ ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।
आशीष मिश्रा ने आगे बताया कि, "अगले 12 महीनों में हमारी पहुंच 30 लाख ग्राहकों तक बढ़ाना और अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक प्रत्येक महीने 3,00,000 से अधिक बुकिंग करना हमारा उद्देश्य है ।" वर्ष के अंत तक अन्य प्रमुख शहरों में प्रत्यक्ष मौजूदगी बनाने के लिए Healthians team ने एक मज़बूत योजना बनाई है। वर्ष 2019 के अंत तक 30 शहरों में 200 से अधिक लैब्स और 3,000 से अधिक फ्लेबॉटमिस्ट (phlebotomists) जोड़ना कंपनी का ध्येय है।
Healthians के बारे में:
Healthians 'भारत में सबसे बड़ी घरेलू स्वास्थ्य जांच सुविधा प्रदाता कंपनी' है। गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित, हम देश में प्रथम और एकमात्र तकनीक-प्रेरित एसेट-लाइट डायग्नोस्टिक कंपनी हैं। हम उच्च प्रशिक्षित फ्लेबॉटमिस्ट द्वारा घर से सैम्पल संकलित करने की सुविधा के साथ उचित मूल्य पर सटीक परीक्षण परिणाम प्रदान करते हैं तथा प्रत्येक ग्राहक को मुफ्त स्वास्थ्य सलाह भी उपलब्ध कराते हैं। बुकिंग फोन, वेबसाइट, या एप के माध्यम से की जा सकती हैं। वर्तमान में Healthians की सेवाएं दिल्ली, गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर और जयपुर में उपलब्ध हैं।
कंपनी के बारे में और जानकारी http://www.healthians.com पर पाई जा सकती है या हमसे Twitter और Facebook पर जुड़े।
संबंधित लिंक:
https://www.healthians.com/
Health checkup at home App: https://goo.gl/s27Kx9
मीडिया संपर्क:
Richa Bakshi
[email protected]
+91-9998880005
Manager PR & Communications
Healthians
Share this article