हैदराबाद, भारत, June 25, 2018 /PRNewswire/ --
Quantega, जो कि डिजिटल ट्रांसफार्मेशन, IT कंसल्टिंग, आउटसोर्सिंग और नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज में अग्रणी कंपनी है, ने घोषणा की है कि वह भारत तथा विदेशों में Quantega और इसकी सहायक कंपनियों में उपलब्ध 28800 पदों को भरने के लिए सभी विषयक्षेत्रों के ग्रेजुएट फ्रेशर्स की भर्ती हेतु Quantega प्री-एम्प्लायमेंट टेस्ट 2018-2019 का आयोजन करेगी।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/710135/Quantega_Infographic.jpg )
Quantega, अनेक क्षेत्रों में IT समाधान उपलब्ध कराती है और ग्रेजुएट फ्रेशर्स के लिए Quantega कैम्पस रिक्रूटमेन्ट 2018-2019 विविध परियोजना क्षेत्रों जैसे कि एजुकेशन, गेमिंग, मीडिया और एंटरटेनमेन्ट, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चर, लॉजिस्टिक्स, ट्रैवेल और ट्रांसपोर्ट, डेटा और नेटवर्क, सोशल एप्लिकेशंस, एनर्जी मैनेजमेन्ट, एयरोस्पेस, एग्रीकल्चर, बैंकिंग तथा फाइनेंस, हेल्थकेयर लाइफ साइंसेज आदि के लिए किया जाएगा।
Quantega के डिवीजन:
हम विभिन्न विभागों में प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और प्रेरित लोगों को लेना चाहते हैं, जो हमारी तरह मूल्यपरक नवप्रवर्तन के लिए इच्छुक हों।
चित्र: https://mma.prnewswire.com/media/710136/Quantega_campus_2018_2019.pdf
ऑनलाइन आवेदन के लिए दिशानिर्देश
ज्वॉइनिंग, ट्रेनिंग और कैरियर पथ
Quantega अपने कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करती है। कर्मचारी को संगठन के स्वायत्त घटक के रूप में विकसित करना प्रशिक्षण का उद्देश्य है, ताकि वह समस्याएं सुलझाने में स्वयं कुशल हो और कंपनी का मूल्यवर्धन करे। सामान्यीकरण करने और सभी के लिए एक जैसे मानक तय करने के बजाय, कर्मचारी उन्मुख पद्धतियां, प्रत्येक कर्मचारी और उनके स्किल सेट के लिए विशिष्ट हैं।
कैरियर में वृद्धि के लिए QUANTEGA भरपूर अवसर उपलब्ध कराती है, जिसमें विविध बड़ी परियोजनाओं पर काम करने के मौके भी शामिल हैं। वृद्धि करने वाले लोगों की हमारे यहां एक सुदृढ़ परंपरा रही है, जिन्होंने विभिन्न प्रकार से उत्कृष्ट परिणाम प्रदर्शित करने की अपनी क्षमताएं साबित की हैं। हम कर्मचारियों के विकास, कंपनी में योगदान और मूल्यवर्धन को महत्त्व देते हैं इसलिए कंपनी में कर्मचारियों के पद और जिम्मेदारियों के अनुरूप वेतन, लाभों, प्रोत्साहनों, तथा गैर-नकद प्रतिपूर्तियों के मिश्रण के साथ कर्मचारियों के लिए प्रतिस्पर्धी प्रतिपूर्ति रणनीति अपनाते हैं।
Quantega कैम्पस रिक्रूटमेन्ट ड्राइव 2018-2019, पात्रता मापदंड, परीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों, नियमों एवं शर्तों, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा प्रारूप आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया https://campus.quantega.com देखें।
Quantega के बारे में
Quantega के वैश्विक IT कारोबारी समाधान, दुनिया भर में लगभग 20 देशों में क्लाइंट्स को AI, AR, VR, क्लाउड, Blockchain as a service, IoT as a service, Big Data, Gamification और अन्य अनेक तकनीकों से संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं। नवप्रवर्तन का हमारा विचार, निरंतर सीखने से शुरू होता है और हम ऐसे लोगों के साथ मिलकर काम करने में विश्वास रखते हैं जो अपनी तकनीकों का अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं के अनुरूप उपयोग कर सकें।
टिप्पणियां
इस प्रेस रिलीज में हमारी भावी वृद्धि संभावनाओं से संबंधित कुछ कथन, हमारी भावी व्यावसायिक प्रत्याशाओं के संबंध में भविष्योन्मुखी कथन हैं जिनसे संलग्न अनेक अनिश्चितताएं, जैसे कि उच्च कुशल पेशेवरों को जोड़ने व जोड़े रखने की हमारी क्षमता, स्थिर कीमत पर टाइम और कास्ट ओवर रन, स्थिर-समय सीमा अनुबंध, क्लाइंट एकाग्रता, आप्रवासन पर प्रतिबंध, उद्योग संवर्ग एकाग्रता, हमारे अंतर्राष्ट्रीय प्रचालन प्रबंधित करने की हमारी क्षमता, सरकारी नीतियां, आदि शामिल हैं, वास्तविक परिणामों को इन भविष्योन्मुखी कथनों में व्यक्त परिणामों से यथार्थरूप में भिन्न कर सकती हैं।
सभी ट्रेडमार्क, उनके संबंधित मालिकों की संपत्तियां हैं।
मीडिया संपर्क:
Gautam Saini
[email protected]
040-4433-4248
Quantega Campus Mentor
QUANTEGA TECHNOLOGIES PRIVATE LIMITED
Share this article