हैदराबाद, भारत, August 16, 2018 /PRNewswire/ --
हर किसी के लिए कम्प्यूटिंग को सुलभ बनाने के लिए RDP ने सबसे किफायती कीमत में भारत के सबसे स्टाइलिश और पतले 11.6-इंच के लैपटॉप 'ThinBook' को पेश किया है। इसे पूरे भारत से जबरदस्त लोकप्रियता और प्रतिक्रियाएं मिली हैं। RDP लैपटॉप ने अपनी कम कीमत तथा तकनीकी खूबियों की बदौलत भारतीय बाज़ार में तहलका मचा दिया है।
(Photo: https://mma.prnewswire.com/media/730408/ThinBook_1130.jpg )
डिजाइन, मज़बूती:
RDP ThinBook पतली, मैटी ब्लैक रंग वाली और 11.6 इंच की IPS स्क्रीन वाली है, जो पहली ही नज़र में लुभाती है, इसका रिजोल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। डिस्प्ले के मामले में, स्क्रीन रिफ्लेक्टिव है किन्तु दृश्य कोण (व्यूइंग एंगल) बहुत शानदार हैं। बजट की सीमाओं के बावजूद कंपनी ने एक अच्छे विकल्प के रूप में HD IPS पैनल चुना है। इस लैपटॉप में मीडिया कंजप्शन पर्याप्त है - वीडियो क्वॉलिटी एकदम स्पष्ट, तीक्ष्ण है और व्यूइंग एंगल बहुत ही बेहतरीन हैं - जो HD IPS डिस्प्ले का कमाल है। लंबे समय तक वीडियो देखने में कोई परेशानी नहीं होती।
ThinBook का कीबोर्ड और ट्रैकपैड उम्मीद से ज्यादा बेहतर है, पाम रेस्ट एरिया में काफी जगह है और बेहतरीन ट्रैकपैड बटनों वाला ट्रैकपैड आपको भरपूर अच्छा लगेगा। कीबोर्ड एरिया में पर्याप्त जगह के साथ चिकलेट कुंजियां हैं और पावर नंबर लॉक और कैप्स लॉक के लिए कीबोर्ड पर ऊपर LED स्टेट्स लाइटें दी गई हैं। टचपैड छोटा है, किन्तु इंट्यूटिव स्मार्ट गेस्चर्स के साथ यह बेहद रिस्पांसिव और सहज है।
परफार्मेंस:
जहां तक परफार्मेंस का मामला है, RDP ThinBook इस पैमाने पर खरी है।
इस ThinBook में Intel® Quad Core x5-Z8350 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी बर्स्ट फ्रीक्वेंसी 1.92GHz तक है। यह 2GB RAM, 32GB बिल्ट-इन स्टोरेज, और एक इंटिग्रेटेड Intel HD 400 ग्राफिक्स से सुसज्जित है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें ऑप्शनल HDD/SSD स्लॉट (DIY मॉडल: ग्राहक एक अतिरिक्त HDD/SSD ड्राइव द्वारा अपनी सुविधानुसार खुद इसे बढ़ा सकते हैं) और माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं।
इस लैपटॉप में Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है और यह इस बेहद सस्ती पोर्टेबल डिवाइस पर एकदम सुचारू ढंग से चलती है। हालांकि यह लैपटॉप Intel HD ग्राफिक्स से लैस है, लेकिन हम इस पर हाई-परफार्मेंस वाले कोई गेम आजमाने की राय नहीं देते। इसे रेगुलर Windows Store गेम्स के लिए उपयोग किया जा सकता है, जो कम RAM का उपयोग करते हैं। इस किफायती कीमत वाले लैपटॉप का मल्टी-टच ट्रैकपैड इस्तेमाल करना थोड़ा अधिक कुशलता का काम है। हालांकि ट्रैकपैड को सुविधाजनक ढंग से लगाया गया है, लेकिन गेस्चर्स ऑफ हैं और स्क्रॉलिंग के लिए इसका उपयोग करने पर आपको कई अनायास क्लिक और अनावश्यक पेज जूम का सामना करना पड़ सकता है।
दूसरी ओर, बूट टाइम काफी अच्छा है, और पावर बटन दबाते ही कुछ ही सेकेंडों में लैपटॉप चालू हो जाता है।
बैटरी जीवनकाल:
इस लैपटॉप का बैटरी जीवनकाल काफी अधिक है। एक बार चार्ज करने पर इसे 10 घंटों से अधिक समय तक मिश्रित उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, यह समय पूरी तरह व्यक्तिगत है और उपयोक्ताओं के उपयोग के तरीकों के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकता है। गर्म न होने वाले पावर-एफिशिएंट हार्डवेयर का इस्तेमाल, इसकी बैटरी को लंबा चलाता है। हार्ड ड्राइव के बजाय फ्लैश स्टोरेज का इस्तेमाल भी बैटरी जीवनकाल बढ़ाता है। इस बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में 3 घंटे से कुछ अधिक समय लगता है।
ऑडियो:
हालांकि समतल सतह पर रखने पर इसका ऑडियो आउटपुट काफी अच्छा मिलता है। दो स्पीकरों के कारण मीडिया कंजप्शन समस्या नहीं बनता। लेकिन मूवी या म्यूजिक के लिए अलग से स्पीकर या हेडफोन जोड़ना ज्यादा बेहतर विकल्प है।
निष्कर्ष:
इसे मुख्यतः कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल लैपटॉप खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। यह उनके लिए भी अच्छा है जो रोज के काम निबटाने के लिए किफायती Windows PC चाहते हैं, और पोर्टेबल होने की वजह से यह उनका सच्चा साथी है। इसकी बैटरी भी बेहतर है इसलिए आप इसे बिजनेस और निजी यात्राओं पर ले जा सकते हैं। केवल स्टोरेज एक समस्या है लेकिन बाहरी स्टोरेज समाधानों (ऑप्शनल HDD स्लॉट/माइक्रो SD कार्ड स्लॉट) का उपयोग करके आप कभी भी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
अधिक विवरणों के लिए देखें http://www.rdp.in/laptop/thinbook-1130.html
उपलब्धता: यह उत्पाद भारत भर में प्रमुख ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसे Amazon http://amzn.in/4t4bA7V (या) Flipkart https://bit.ly/2MJfHZt पर खरीदें
RDP के बारे में:
सरल, किफायती, कम्प्यूटिंग समाधान उपलब्ध कराने के मिशन के साथ भारत की अग्रणी IT हार्डवेयर और मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी RDP की स्थापना 3 जनवरी 2012 को हुई थी। RDP ने INR 9999/- में भारत का सबसे किफायती लैपटॉप उपलब्ध कराकर 3 अगस्त, 2016 को मोबिलिटी के क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसे ग्राहकों में तुरंत लोकप्रियता मिली। RDP उत्पाद श्रृंखला में उच्चकोटि के कॉमर्शियल ग्रेड के पुरजों वाले लैपटॉप, टेबलेट, थिन क्लाइंट, मिनी पीसी, और डेस्कटॉप पीसी की बड़ी रेंज शामिल है, जिनकी खूबियां और कार्यप्रदर्शन, उपयोक्ताओं की कम्प्यूटिंग संबंधी परिवर्तनशील ज़रूरतों को बखूबी पूरा करती हैं। RDP एक परिणाम-उन्मुख कंपनी है जो उत्कृष्टता की खोज में अपने पार्टनरों और क्लाइंट्स की मदद करती है। RDP ने उद्योग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों Microsoft और Intel से रणनीतिक साझेदारी की है। भारत व विदेशों में 1,00,000+ से अधिक क्लाइंट्स के साथ RDP के पास, संगठनों की कम्प्यूटिंग की ज़रूरतें पूरी करने में मदद के लिए पर्याप्त अनुभव, संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञता उपलब्ध है।
अधिक मीडिया पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें:
Concept PR
Hari
+91-9618883774
[email protected]
Share this article