IICMA की ओर से राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस के अवसर पर खुशियों भरी बधाई, और भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश
अहमदाबाद, भारत, 20 जुलाई, 2020 /PRNewswire/ -- राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस के अवसर पर Indian Ice cream Manufacturer's Association (IICMA) ने हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि लोग अपनी पसंदीदा आइसक्रीम से इस दिन की शानदार शुरुआत करते हुए इसका जश्न मनाएंगे।
आइसक्रीम हममें से ज्यादातर लोगों का मूड कुछ ही सेकेंडों में बदल सकती है, ऐसा IICMA का मानना है। आइसक्रीम के असंख्य फ्लेवर्स हैं, इसके अलावा इसके ढेर सारे कॉम्बिनेशन भी हैं और सबसे आश्चर्यजनक बात ये है कि आप इसे कैंडी बिट्स, चॉकलेट्स, फलों, मेवों आदि से भी सजा सकते हैं जिससे इसे कई सारी नई वैराइटी और स्वाद मिलते हैं, ऐसा एसोसिएशन ने कहा है।
कोरोना वायरस प्रसार की वैश्विक महामारी के साथ कुछ अफवाहें भी उठती रही हैं- IICMA लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील करती है।
IICMA के अनुसार, इंटरनेट पर फैल रही ऐसी ही एक अफवाह ये है कि ''क्या कोरोना, आइसक्रीम'' या किसी फ्रोजेन डेजर्ट के कारण हो सकता है, जिसके संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है और पुष्टि की जाती है कि COVID-19 के लिए आइसक्रीम जिम्मेदार नहीं है।
https://indianexpress.com/article/india/coronavirus-food-myths-ice-cream-junk-food-6386268/
https://www.who.int/southeastasia/outbreaks-and-emergencies/novel-coronavirus-2019/fact-or-fiction
IICMA अपील करती है कि ऐसी भ्रांतियों के संपर्क में आने वाले और इन्हें सच मान लेने वाले लोग कृपया उन दावों की जांच कर लें और देखें कि क्या कोई वास्तविक तथ्य या आधिकारिक रिपोर्टें उसके समर्थन में हैं। कंपनी को भय है कि अन्यथा यह केवल भ्रामक कथन होगा और इसकी यथासंभव जल्दी से रोकथाम की जानी चाहिए।
इसके अलावा Indian Ice cream Manufacturer's Association (IICMA) का आग्रह है कि ऐसी गलत जानकारी के झांसे में आकर अपनी पसंदीदा आइसक्रीम न त्यागें। उन्हें उम्मीद है कि ग्राहक खुद को और अपने प्रियजनों को खुशियों भरा ये उपहार देते रहेंगे, और खासतौर से राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस के इस अवसर पर आइसक्रीम खाएंगे और खिलाएंगे। Indian Ice cream Manufacturer's Association (IICMA) आपसे अनुरोध करती है कि कृपया अपने घरों में ही सुरक्षित रहें और शांतिपूर्वक अपनी खुशियों का अनुभव लें।
और ऐसे आइसक्रीम निर्माता जो अभी IICMA में शामिल नहीं हुए हैं, वे अब हमें ज्वॉइन कर सकते हैं और हमारी एसोसिएशन का अंग बन सकते हैं।
Indian Ice cream Manufacturer's Association (IICMA) के बारे में
Indian Ice cream Manufacturer's Association की स्थापना 2011 में National Association of Ice cream manufacturers के रूप में की गई थी। यह भारत में आइसक्रीम और फ्रोजेन डेजर्ट्स उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पेशेवर अलाभकारी संस्था है।
Samrat A. [email protected], +91-73833-54764, महासचिव, IICMA, Indian Ice cream Manufacturer's Association
Share this article