LaennecAI ने Zorgm Pro लॉन्च किया: डॉक्टरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डॉक्टरों द्वारा तैयार किया गया एक निःशुल्क चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन
भारत और UK में सतत चिकित्सा शिक्षा, स्व-अध्ययन तथा साक्ष्य-आधारित चिकित्सीय अद्यतन का समर्थन करने वाला केवल चिकित्सकों के लिए विकसित 'ChatGPT for Doctors'
मुंबई, भारत और लंदन,, 1 जून, 2026 /PRNewswire/ -- LaennecAI ने आज Zorgm Pro के शुभारंभ की घोषणा की, यह भारत और UK के सत्यापित (वेरिफ़ाइड) चिकित्सकों के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन है, जिसे सतत चिकित्सा शिक्षा, स्व-अध्ययन तथा साक्ष्य-आधारित नैदानिक अद्यतन (क्लिनिकल अपडेटिंग) में सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
लगातार बढ़ती चिकित्सा-शिक्षा आवश्यकताओं का समाधान
Zorgm Pro का विकास एक सरल किंतु महत्वपूर्ण चिकित्सीय वास्तविकता पर आधारित है: रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए डॉक्टरों का निरंतर नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से अद्यतन रहना आवश्यक है, हालांकि, चिकित्सा ज्ञान अब इतनी तेज़ी से विकसित हो रहा है कि केवल पारंपरिक शिक्षा के माध्यम से उसके साथ कदम मिलाकर चलना कठिन होता जा रहा है। चिकित्सीय दिशानिर्देशों में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं, निदान संबंधी मानदंडों का पुनरीक्षण किया जा रहा है, दवाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी विकसित हो रही है, रोगाणुरोधी प्रतिरोध के पैटर्न बदल रहे हैं, और नए वैज्ञानिक साक्ष्य निरंतर नैदानिक अभ्यास को नया स्वरूप दे रहे हैं।
इसी कारण अनेक चिकित्सक चिकित्सा संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के लिए पहले से ही सामान्य प्रयोजन वाले AI प्लेटफ़ॉर्म की ओर रुख कर रहे हैं। हालाँकि, व्यापक उपयोग वाली AI तकनीक मूल रूप से क्लिनिकल शिक्षण के लिए विकसित नहीं की गई थी। यद्यपि यह व्यापक मॉडल-स्मृति अथवा ओपन वेब सामग्री के आधार पर उत्तर उत्पन्न करने में सक्षम है, तथापि इसमें वह कठोर साक्ष्य-आधारित आधारशिला, चिकित्सक-समीक्षित सामग्री चयन, स्रोतों की अनुरेखणीय पारदर्शिता, क्षेत्रीय दिशानिर्देशों के साथ सामंजस्य तथा शैक्षिक सीमाएँ नहीं होतीं, जिनकी चिकित्सकों को आवश्यकता होती है।
LaennecAI के सह-संस्थापक डॉ. जेस जॉन, MBBS, MPH ने कहा, "हर डॉक्टर यह समझता है कि नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से अद्यतन बने रहना मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" "डॉक्टरों की इस जिम्मेदारी को आसान बनाने के लिए Zorgm Pro विकसित किया गया है, यह एक भरोसेमंद चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन है, जो प्रमाणित साक्ष्यों, स्रोतों की स्पष्ट जानकारी, स्थानीय प्रासंगिकता और डॉक्टरों के पेशेवर निर्णय को महत्व देता है। इसे डॉक्टरों द्वारा डॉक्टरों के लिए विकसित किया गया है।"
चयनित, साक्ष्य-आधारित एवं चिकित्सकीय रूप से विश्वसनीय ज्ञान पर आधारित
चिकित्सा के क्षेत्र में केवल गति पर्याप्त नहीं होती। चिकित्सकों को यह देखने की आवश्यकता होती है कि जानकारी कहाँ से प्राप्त हुई है, स्रोत की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का आकलन करना होता है तथा अपने पेशेवर निर्णय के अनुसार उसका उपयोग करना होता है।
चिकित्सा संबंधी उत्तर प्रदान करने हेतु Zorgm Pro ओपन इंटरनेट की सामग्री पर निर्भर नहीं करता। यह रिट्रीवल-ग्राउंडेड AI तकनीक का उपयोग करता है, जो विश्वसनीय क्लिनिकल स्रोतों, चिकित्सा दिशानिर्देशों, दवा संबंधी जानकारी और पीयर-रिव्यूड शोध साहित्य पर आधारित डॉक्टर-समीक्षित ज्ञान-संग्रह से उत्तर प्रदान करती है। यदि प्रणाली को अपने चयनित एवं विश्वसनीय स्रोतों में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलते, तो इसे मनगढ़ंत उत्तर उत्पन्न करने के बजाय ऐसा उत्तर न देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Zorgm Pro की सेवाएँ सत्यापित चिकित्सकों को निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। भारत के चिकित्सकों के लिए सत्यापन नेशनल मेडिकल कमीशन पंजीकरण के आधार पर किया जाता है, जबकि UK के चिकित्सकों के लिए यह प्रक्रिया जनरल मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के माध्यम से पूरी की जाती है। Zorgm Pro को उपयोगकर्ताओं की निजता को ध्यान में रखकर बनाया गया है, और उनकी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी बाहरी कंपनी के साथ साझा नहीं की जाती।
Zorgm Pro में स्थानीय और क्षेत्रीय प्रासंगिकता को प्रमुखता दी गई है। प्लेटफ़ॉर्म का चयनित (Curated) चिकित्सा ज्ञान-भंडार देश-विशिष्ट मार्गदर्शन को एकीकृत करता है। इसमें भारत के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के दिशानिर्देश शामिल हैं, इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देश, औषधि संबंधी जानकारी, FDA संसाधन, अमेरिकी राष्ट्रीय चिकित्सा पुस्तकालय (US National Library of Medicine) के स्रोत तथा लाखों चयनित चिकित्सा एवं वैज्ञानिक शोध-पत्र भी सम्मिलित हैं। इससे डॉक्टर एक आसान और परिचित इंटरफ़ेस पर अपने मेडिकल शिक्षा संबंधी प्रश्न पूछ सकते हैं, जबकि Zorgm Pro उत्तर देने के लिए ऐसे स्रोतों का उपयोग करता है जो वैश्विक शोध और स्थानीय चिकित्सा परिस्थितियों दोनों को ध्यान में रखते हैं।
LaennecAI की सह-संस्थापक डॉ. आरती वर्गीज़, PhD ने कहा, "चिकित्सीय साक्ष्यों का दायरा अत्यंत व्यापक है, लेकिन केवल उनकी मात्रा ही पर्याप्त नहीं है।" उन्होंने कहा, "Zorgm Pro की अभिकल्पना विश्वसनीय चिकित्सीय दिशानिर्देशों, औषधीय जानकारी, अंतरराष्ट्रीय संदर्भ स्रोतों तथा सहकर्मी-समीक्षित चिकित्सा साहित्य को एक चयनित ज्ञान-संपदा में व्यवस्थित करने के लिए की गई है, जिससे चिकित्सक एक परिचित संवादात्मक माध्यम के द्वारा उससे जानकारी प्राप्त कर सकें और उसका विश्लेषण कर सकें।"
गोपनीयता, सत्यापन और पेशेवर चिकित्सीय उत्तरदायित्व पर आधारित
Zorgm Pro प्रमाणित डॉक्टरों के लिए एक शैक्षिक संदर्भ मंच है। यह रोगों का निदान करने, दवाएँ लिखने, मरीजों की प्राथमिकता तय करने, या उपचार संबंधी निर्णय लेने के लिए उपयोग किया जाने वाला उपकरण नहीं है, इसे चिकित्सा उपकरण के रूप में सॉफ्टवेयर भी नहीं माना जाता। किसी भी चिकित्सीय मार्गदर्शन को व्यक्तिगत रोगियों पर लागू करने और उसे स्थानीय प्रोटोकॉल, फॉर्मुलरी तथा नैदानिक परिस्थितियों के अनुरूप सत्यापित करने की जिम्मेदारी चिकित्सकों की ही होती है।
Zorgm Pro अब भारत और UK के सत्यापित डॉक्टरों के लिए www.zorgm.pro पर तथा iOS और Android प्लेटफ़ॉर्मों पर उपलब्ध है, भविष्य में इसे अन्य देशों और अतिरिक्त चिकित्सीय दिशानिर्देश ढाँचों तक विस्तारित करने की योजना है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Zorgm Pro क्या है?
Zorgm Pro एक निःशुल्क AI-संचालित चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन है, जिसे विशेष रूप से भारत और UK के सत्यापित चिकित्सकों की सतत शिक्षा, स्व-शिक्षण और साक्ष्य-आधारित क्लिनिकल ज्ञान के अद्यतन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Zorgm Pro का उपयोग कौन कर सकता है?
वर्तमान में यह प्लेटफ़ॉर्म भारत और UK के सत्यापित चिकित्सकों के लिए उपलब्ध है, जो क्रमशः अपने NMC या GMC पंजीकरण के माध्यम से सत्यापन प्राप्त कर सकते हैं।
Zorgm Pro सामान्य AI उपकरण से किस तरह अलग है?
सामान्य प्रयोजन वाले AI प्लेटफ़ॉर्मों के विपरीत, Zorgm Pro अनियंत्रित इंटरनेट सामग्री के बजाय चयनित और डॉक्टरों द्वारा समीक्षा किए गए चिकित्सा स्रोतों पर आधारित रिट्रीवल-ग्राउंडेड AI का उपयोग करता है।
LaennecAI के बारे में
LaennecAI एक चिकित्सा कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित कंपनी है, जिसकी विशेषज्ञ टीमें लंदन, कार्डिफ़, बर्मिंघम तथा कोच्चि में कार्यरत हैं। यह कंपनी Zorgm ब्रांड के तहत डॉक्टरों और मरीजों के लिए क्लिनिकल आवश्यकताओं पर आधारित AI उपकरण विकसित करती है। कंपनी के उत्पादों में Zorgm Pro शामिल है, जो चिकित्सकों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध एक निःशुल्क चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन है, जिसे सतत चिकित्सा शिक्षा, स्व-अध्ययन और साक्ष्य-आधारित संदर्भ जानकारी के लिए विकसित किया गया है, इसके अतिरिक्त, कंपनी रोगियों के लिए स्व-प्रबंधन प्रौद्योगिकियाँ तथा श्वसन एवं हृदय संबंधी निगरानी के लिए AI-आधारित मेडिकल डिवाइस डिजिटल स्टेथोस्कोप भी प्रदान करती है।
LaennecAI की कार्यप्रणाली का आधार क्यूरेटेड मेडिकल स्रोत, मजबूत क्लिनिकल गवर्नेंस, डेटा गोपनीयता और क्षेत्रीय प्रासंगिकता है।
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2989468/Zorgm_Pro_Logo.jpg
Share this article