Zorgm Pro ने स्रोत-आधारित क्लिनिकल एआई की मदद से NEET पीजी बेंचमार्क पर 98.5% का स्कोर प्राप्त किया
वेरिफ़ाइड डॉक्टरों के लिए डिज़ाइन किया गया शैक्षिक संदर्भ उत्तर इंजन, सार्वजनिक रूप से सत्यापित किए जा सकने वाले NEET पीजी बेंचमार्क पर 95% से अधिक स्कोर प्राप्त कर, पहला स्रोत-आधारित क्लिनिकल एआई सिस्टम बन गया है
संक्षिप्त निष्कर्ष
- सार्वजनिक रूप से दस्तावेजीकृत मूल्यांकन पद्धति का इस्तेमाल करके NEET पीजी 2025 बेंचमार्क में 98.54% अंक हासिल किए
- एआई द्वारा उत्पन्न भ्रामक या तथ्यहीन उत्तरों (एआई हैलुसिनेशन) को कम करने में मदद के लिए, प्रत्येक उत्तर सहकर्मी-समीक्षित शोध पत्रिकाओं, क्लिनिकल दिशानिर्देशों तथा नियामक-अनुमोदित स्रोतों के उद्धरणों पर आधारित होता है
- वेरिफाइड डॉक्टरों के लिए निःशुल्क उपलब्ध यह प्लेटफ़ॉर्म, मेडिकल एजुकेशन और नैदानिक अभ्यास हेतु विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए क्लिनिकल-भाषा आधारित उत्तर प्रदान करता है
मुंबई, भारत, 25 जून, 2026 /PRNewswire/ -- क्लिनिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, LaennecAI क्लिनिकल रिसर्च टीम ने आज बताया कि सत्यापित चिकित्सकों के लिए विशेष रूप से विकसित शैक्षिक संदर्भ उत्तर इंजन Zorgm Pro ने भारत के पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET पीजी) 2025 के प्रश्नपत्र के सार्वजनिक रूप से सत्यापित किए जा सकने वाले रीकंस्ट्रक्शन (पुनर्निर्माण) पर 98.54% का स्कोर हासिल किया है।
कंपनी द्वारा किए गए मूल्यांकन के अनुसार, Zorgm Pro ने कुल 154 प्रश्नों में से 152 के सही उत्तर दिए, एक प्रश्न का उत्तर गलत पाया गया, जबकि एक अन्य प्रश्न का उत्तर नहीं दिया गया। यह बेंचमार्क एक दस्तावेजीकृत कार्यप्रणाली के अनुसार किया गया था, जिसे कोई भी स्वतंत्र रूप से देख और जांच सकता है।
यह परिणाम दर्शाता है कि स्रोत-आधारित क्लिनिकल एआई सिस्टम जटिल चिकित्सा शिक्षा बेंचमार्क पर उच्च स्तर का प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है, साथ ही प्रमाण-आधारित उत्तरों के माध्यम से पारदर्शिता भी बनाए रखता है।
Zorgm Pro क्लिनिकल एआई के क्षेत्र में मानक को नए स्तर पर स्थापित कर रहा है
पारंपरिक एआई सिस्टम के विपरीत, जो बिना स्रोत संदर्भ के उत्तर उत्पन्न करती हैं, Zorgm Pro एक एंड-टू-एंड रिट्रीवल ऑगमेंटेड जेनरेशन (आरएजी) आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, जिसे एआई द्वारा गलत या काल्पनिक जानकारी को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्लेटफ़ॉर्म सहकर्मी-समीक्षित शोध पत्रिकाओं, क्लिनिकल दिशानिर्देशों और नियामक-अनुमोदित दवा लेबलों की एक चुनिंदा लाइब्रेरी से जानकारी प्राप्त करता है तथा उत्तरों के साथ-साथ उनके सोर्स (साइटेशन) भी प्रदान करता है।
LaennecAI की क्लिनिकल रिसर्च टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन के अनुसार, NEET पीजी बेंचमार्क पर और उसी फ्रेमवर्क के अंतर्गत अन्य व्यापक रूप से उपलब्ध एआई सिस्टम के साथ तुलना में Zorgm Pro ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसका एक उल्लेखनीय उदाहरण बच्चों में एचआईवी के वर्टिकल ट्रांसमिशन प्रोफिलैक्सिस से संबंधित एक प्रश्न पर देखा गया, जहाँ Zorgm Pro ने अपने उत्तर के समर्थन में भारत की राष्ट्रीय पीपीटीसीटी मार्गदर्शिका (NACO India), अंतरराष्ट्रीय एनआईएच पेरिनेटल दिशानिर्देशों तथा संबंधित एफडीए-अनुमोदित संदर्भों का उल्लेख किया।
"ये परिणाम अत्यंत प्रभावशाली हैं। वास्तविक उपलब्धि इन्हें ऐसे AI के साथ हासिल करना है जिसमें गलत जानकारी देने की संभावना कम हो, जो केवल चुने हुए, साक्ष्य-आधारित स्रोतों से जानकारी प्राप्त करता हो और जो एक 'ब्लैक-बॉक्स' सिस्टम न हो," LaennecAI के क्लिनिकल लीड Dr. Akhil Das ने कहा
LaennecAI की सह-संस्थापक एवं सीटीओ Dr. Arathy Varghese ने आगे कहा, "हमने Zorgm Pro इसलिए बनाया क्योंकि चिकित्सक ऐसे एआई के हकदार हैं जिस पर वे भरोसा कर सकें।" "किसी उत्तर की गुणवत्ता केवल उसके पीछे मौजूद साक्ष्य से तय होती है। हमारा सिस्टम हर बार स्रोत के साथ उत्तर प्रदान करता है, ताकि डॉक्टरों को किसी बात को केवल विश्वास के आधार पर स्वीकार न करना पड़े।"
उच्च-स्तरीय चिकित्सा शिक्षा, शून्य लागत पर सभी के लिए उपलब्ध
NEET पीजी भारत में मेडिकल स्नातकों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जिसमें हर वर्ष 2,30,000 तक उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। प्रमाणित चिकित्सकों के लिए विशेष रूप से तैयार क्लिनिकल एआई प्लेटफ़ॉर्म को निःशुल्क उपलब्ध कराकर, Zorgm Pro का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, स्व-अध्ययन और साक्ष्य-आधारित संदर्भ को समर्थन प्रदान करना है।
वैज्ञानिक पारदर्शिता के अनुरूप, LaennecAI की क्लिनिकल रिसर्च टीम ने अपनी तकनीकी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन प्रकाशित किया है। सुधारे गए टेक्स्ट-ओनली प्रश्नों का चयनित सेट, प्रॉम्प्ट टेम्पलेट्स और मूल्यांकन प्रक्रिया को स्वतंत्र समीक्षा हेतु सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कर दिया गया है।
LaennecAI के बारे में
LaennecAI एक चिकित्सा कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित कंपनी है, जिसकी विशेषज्ञ टीमें लंदन, कार्डिफ़, बर्मिंघम तथा कोच्चि में कार्यरत हैं। यह कंपनी Zorgm ब्रांड के तहत डॉक्टरों और मरीजों के लिए क्लिनिकल आवश्यकताओं पर आधारित एआई समाधान विकसित करती है। कंपनी के उत्पादों में Zorgm Pro शामिल है, जो चिकित्सकों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध एक निःशुल्क चिकित्सा-शिक्षा उत्तर इंजन है, जिसे सतत चिकित्सा शिक्षा, स्व-अध्ययन और साक्ष्य-आधारित संदर्भ जानकारी के लिए विकसित किया गया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी रोगियों के लिए स्व-प्रबंधन प्रौद्योगिकियाँ तथा श्वसन एवं हृदय संबंधी निगरानी के लिए एआई-आधारित मेडिकल डिवाइस डिजिटल स्टेथोस्कोप भी प्रदान करती है।
LaennecAI की कार्यप्रणाली का आधार क्यूरेटेड मेडिकल स्रोत, मजबूत क्लिनिकल गवर्नेंस, डेटा गोपनीयता और क्षेत्रीय प्रासंगिकता है।
Share this article