मेड-इन-इंडिया तकनीक का उपयोग करते हुए दूरस्थ निगरानी वाले COVID-19 आइसोलेशन वार्ड लांच करने के लिए AIIMS ऋषिकेश ने Stasis से साझेदारी की
BENGALURU, 29 मई, 2020 /PRNewswire/ -- All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Rishikesh ने आइसोलेशन वार्ड में COVID-19 संदिग्धों / रोगियों के प्रबंधन के लिए एक रिमोट पेशेंट मॉनीटरिंग सॉल्युशन (दूरस्थ रोगी निगरानी समाधान) लागू करने के लिए, Bangalore स्थित स्टार्ट-अप कंपनी Stasis के साथ साझेदारी की है। रोगियों की सुरक्षा बढ़ाने और पहले से कमी वाले PPE की आवश्यकता कम करने के साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए संपर्क का जोखिम कम करना इस समाधान का उद्देश्य है।
COVID-19 के खिलाफ संघर्ष में इस तकनीक को उपयोग के लिए लागू करने वाला AIIMS, Rishikesh, India का पहला स्वायत्त संस्थान बन गया है। USFDA से अनुमोदित यह मेड इन इंडिया रिमोट पेशेंट मॉनीटरिंग सॉल्युशन चार निर्धारित COVID आइसोलेशन वार्ड और ICU में 38 बेड में प्रयोग किया गया है। डॉक्टरों को अपने स्मार्टफ़ोन पर Stasis ऐप के माध्यम से रोगियों का महत्त्वपूर्ण नॉन-इन्वेसिव डाटा - हृदय गति, ऑक्सीजन सैचुरेशन, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम, श्वसन दर, नॉन-इनवेसिव ब्लड प्रेशर और त्वचा का तापमान प्राप्त होगा।
रियल टाइम वाइटल्स और रोगियों के वाइटल डाटा के हाई -रिजॉल्युशन रूझानों तक पहुंच के साथ एक रिमोट क्लीनिकल टीम द्वारा सभी रोगियों की निगरानी के लिए Stasis द्वारा एक सेंट्रल डैशबोर्ड भी स्थापित किया गया है। पद्मश्री प्रोफेसर Ravi Kant, Director, AIIMS, Rishikesh ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "AIIMS Rishikesh Uttarakhand राज्य में एक एक नामित Covid हॉस्पिटल है और यह पड़ोसी राज्यों को भी सेवाएं प्रदान करता है। महामारी के वर्तमान दौर में, PPE का तर्कसंगत उपयोग करते हुए और अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मचारियों की सुरक्षा करते हुए AIIMS Rishikesh में विशेषज्ञों की टीम द्वारा सर्वश्रेष्ठ नैदानिक देखभाल प्रदान करना महत्त्वपूर्ण है। Stasis का समाधान उपयोग करते हुए हम रिमोट मॉनीटरिंग के लिए 38 Covid HDU और ICU बेड तैयार कर सके हैं, जिससे कर्मचारियों और डॉक्टरों का अनावश्यक संपर्क जोखिम कम होता है और गतिशील जोखिम स्तरीकरण तथा शुरूआती उपचार उपायों के लिए रियल टाइम डाटा तथा अलर्ट प्राप्त होते हैं।"
प्रोफेसर Ravi Kant ने आगे बताया कि, "हमने इन उपकरणों का उपयोग करने के द्वारा मेक इन इंडिया की पहल का भी समर्थन किया है जो India में निर्मित हैं और USFDA द्वारा अनुमोदित भी है।" Dr. Abhishek Agrawal, Assistant Professor, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, जिन्होंने कार्यान्वयन का नेतृत्व किया, का मानना है कि यह तकनीक अस्पताल में संसाधनों के उपयोग में सुधार करेगी करने और रोगी देखभाल को बेहतर बनाएगी। Dr. Agrawal ने कहा कि "सेंट्रल डैशबोर्ड के साथ रोगियों की दूरस्थ निगरानी करने में सक्षम होने और स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से से हम लगातार और अधिक रोगियों का प्रबंधन करने और PPE के अत्यधिक उपयोग की रोकथाम करने में सक्षम होंगे जिनकी पहले से ही कमी है।" Dr Roheet Rao, Director, Stasis, का मानना है कि COVID-19 महामारी को देखते हुए, और अधिक अस्पतालों द्वारा दूरस्थ रोगी निगरानी समाधान अपनाए जाने की तत्काल आवश्यकता है। "अब Covid के बाद की दुनिया में हमारा समाधान सभी अस्पतालों के लिए अनिवार्य बन गया है क्योंकि रोगी निगरानी के तरीकों में अब तकनीक-समर्थित दूरस्थ देखभाल की दिशा में तेजी से बदलाव हो रहा है। रोगी की सुरक्षा बढ़ाने और प्राणरक्षा के परिणामों में सुधार करते हुए दूरस्थ रोगी निगरानी समाधान, Covid संक्रमण से अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।"
Stasis Health Pvt Ltd के बारे में:
2015 में स्थापित, Stasis एक FDA अनुमोदित रिइम्बर्सिबल पेशेंट मॉनीटरिंग प्लेटफार्म है जो स्वचालित ढंग से डाटा कलेक्शन और वितरण करते हुए बेहतर रोगी परिणामों के लिए गहन जानकारी प्रदान करता है। हमारी जानकारियां, जोखिमग्रस्त रोगियों को सुरक्षित रखने के लिए क्लीनिकल टीमों को प्रासंगिक, तथा समयबद्ध सूचनाएं प्रदान करती हैं। हमारे क्लीनिकली प्रमाणित रिमोट पेशेंट मॉनीटरिंग समाधान प्लग-एंड-प्ले डिवाइस के रूप में लागू करने में आसान हैं जो अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को उन्नत नैदानिक परिणामों के साथ असुरक्षित और उच्च जोखिम वाले रोगियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में सक्षम बनाते हैं।ं रोगी सुरक्षा उन्नत बनाने के लिए Stasis ने 40 से अधिक अस्पतालों के साथ साझेदारी की है और देखभाल प्रदान करने से कनेक्टेड देखभाल की ओर रूपांतरणकारी बदलाव कर रही है।
अधिक जानें: www.stasislabs.com
वीडियो: https://www.youtube.com/watch?v=5OPZkQhRQts
फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1173939/Stasis.jpg
Share this article