• Back to Global Sites
  • +91 (0) 22 4056 0001
  • Blog
  • Journalists
  • GDPR
  • Send a Release
PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • News
  • Products
  • Contact
  • PR Newswire: news distribution, targeting and monitoring
  • Send a Release
    • Telephone

    • +91 (0) 22 4056 0001 from 9 AM - 5:30 PM IST

    • Contact

      Contact

      +91 (0) 22 4056 0001
      from 9 AM - 5:30 PM IST

  • Request More Information
  • Journalists
  • GDPR
  • Request More Information
  • Journalists
  • GDPR
  • Request More Information
  • Journalists
  • GDPR
  • Request More Information
  • Journalists
  • GDPR

Personal Care Ingredients & Lab India को 28 से - 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में आयोजित किया जाएगा

BolognaFiere_Informa_Markets_Logo

News provided by

Informa Markets in India and BolognaFiere Group S.p.A

10 Feb, 2021, 20:06 IST

Share this article


मुम्बई, भारत, 10 फरवरी, 2021 /पीआरन्‍यूज़वायर/-- Personal Care Ingredients & Lab (PCIL) जो कि सौंदर्य उद्योग हेतु कच्चे माल, संघटकों और लैब के लिए समर्पित एक विशिष्ट प्रदर्शनी का पहला संस्करण है, को 28 से 30 अक्टूबर 2021 के दौरान मुम्बई में बॉम्बे कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का आयोजन बहुप्रतीक्षित Cosmoprof India शो के साथ किया जा रहा है। Informa Markets in India और BolognaFiere Group द्वारा आयोजित PCIL, इस सेक्टर में खरीदारों और विक्रेताओं को मिलने, नेटवर्क बनाने, उपभोक्ताओं की ज़रूरतें समझने और अपना व्यवसाय बढ़ने के लिए एक औद्योगिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा और व्यक्तिगत देखभाल संघटक (पर्सनल केयर इन्ग्रेडिएंट्‌स) उद्योग के आर्थिक विकास में सहायक होग। प्रदर्शनीकर्ता सेक्टरों में प्रमुख रूप से कॉस्मेटिक इन्ग्रेडिएंट्‌स, कच्चे माल और कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग पैकेजिंग और मशीनरी, आयुर्वेद, एसेंशियल ऑयल्स, फ्रैगरेंस इन्ग्रेडिएंट्‌स, लैब इक्विपमेन्ट्‌स और टेस्टिंग और रेगुलेटरी सेवाएं शामिल हैं।

इस संबंध में Gianpiero Calzolari, प्रेसिडेंट, BolognaFiere ने कहा कि, "PCIL - Personal Care Ingredients & Lab भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के इच्छुक हमारे हितधारकों के लिए नए कारोबारी अवसर पेश करता है।" "सौंदर्य प्रसाधन निर्माता और सप्लायर यहां प्रयोगशाला तकनीकों में नई चीज़ें, सबसे नवप्रवर्तक केमिकल्स, और नए संघटकों पर नवीनतम अनुसंधानों के परिणाम देखेंगे। PCIL सौंदर्य उद्योग के विकास हेतु एक अद्वितीय, वैश्विक नज़रिया पेश करेगा, और भावी चुनौतियों तथा रूझानों का सामना करने के नए समाधान सुझाएगा।"

PCIL के पहले संस्करण की घोषणा के अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Yogesh Mudras, मैनेजिंग डायरेक्टर, Informa Markets in India ने कहा कि, "निजी और स्वास्थ्य देखभाल के उत्पादों के संबंध में उपभोक्ताओं के मन-मस्तिष्क पर, उनकी जागरूकता और खरीदारी के पैटर्नों पर COVID-19 महामारी का प्रभाव स्पष्ट और स्थायी रहा है। सामाजिक अलगाव और दूरी तथा भरपूर उपलब्ध 'एकांत समय' ने उपभोक्ताओं को खुद की देखभाल करने के तरीकों के बारे में ज्यादा जागरूक बनाया है जिससे इस उद्योग को एक बल मिला है। इसके अलावा, नवप्रवर्तन से प्रेरित बाज़ार ज़रूरतों के कारण, यहां प्राकृतिक संघटकों की मांग बढ़ी है क्योंकि अब ग्राहक, अपने द्वारा खरीदे जाने वाले उत्पादों के संघटकों को लेकर ज्यादा सजग होते जा रहे हैं, इसलिए खासतौर से त्वचा और बालों की देखभाल संबंधी उद्योग में उत्पाद निर्माताओं की ज़रूरतें प्रेरित हो रही हैं। अक्टूबर 2021 में बहुप्रतीक्षित Cosmoprof India के साथ, Personal Care Ingredients & Lab India (PCIL) शो अपने पहले संस्करण में निजी देखभाल संघटकों, मशीनरी और पैकेजिंग के क्षेत्रों में नवीनताओं और नए रूझानों की पेशकश के साथ खरीदारों और विक्रेताओं की औद्योगिक ज़रूरतें पूरी करेगा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा जानकारियों से भरपूर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। अक्टूबर तक मार्केटप्लेस में सामान्य स्थितियां और आत्मविश्वास बहाल होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा, खासकर भारत में टीकों के आगमन, यात्रा प्रतिबंधों में रियायतें आदि की हाल की खबरों को देखते हुए, और प्रदर्शनीकर्ताओं और विजिटरों को भागीदारी के लिए ज्यादा बेहतर और सुरक्षित स्थितियां प्रदान की जा सकेंगी। हम इस वर्ष बहुप्रतीक्षित जोरदार वापसी के साथ उद्योग जगत की भागीदारी के लिए उत्सुक हैं।"

अधिक जानकारी के लिए कृपया https://www.pci-labexpo.com/ देखें

BolognaFiere Group (www.bolognafiere.it) के बारे में

BolognaFiere Group कॉस्मेटिक्स, फैशन, आर्किटेक्चर, बिल्डिंग, आर्ट और कल्चर में विश्व में एक अग्रणी शो आयोजक हैं और इनका प्रदर्शनी केंद्र विश्व में सबसे आधुनिक में शामिल है। BolognaFiere Group इटली व विदेशों में 80 से अधिक कार्यक्रमों के प्रदर्शनी पोर्टफोलियो के साथ, तीन प्रदर्शनी केंद्रों (बोलोग्ना, मोडेना और फेरारा) का प्रबंधन करता है। BolognaFiere Group में अनेक कंपनियां शामिल हैं, जो इवेंट सेवाओं की विस्तृत रेंज पेश करती हैं और कंपनियों को वे सभी विशेषज्ञ सेवाएं और प्रोमोशनल गतिविधियां प्रदान करती हैं जो इनकी प्रदर्शनियों में सफलतापूर्वक भागीदारी के लिए आवश्यक हैं।

BolognaFiere Cosmoprof (www.cosmoprof.com) के बारे में

BolognaFiere Cosmoprof, BolognaFiere Group के भाग के रूप में Cosmoprof Worldwide Bologna का आयोजक ग्रुप है। 1967 में स्थापित Cosmoprof Worldwide Bologna, ब्यूटी पेशेवरों के लिए विश्व में एक सबसे महत्त्वपूर्ण मिलन स्थल है, जिसे बोलोग्ना, इटली में आयोजित किया जाता है। 2019 संस्करण हेतु Cosmoprof में विदेशी पेशेवरों में 10% की बढ़ोत्तरी के साथ विश्व के 150 देशों से 265.000 से अधिक प्रतिभागी और 70 देशों से 3,033 प्रदर्शनीकर्ता रजिस्टर्ड किए गए थे। Cosmoprof प्लेटफार्म पूरी दुनिया में विस्तृत है जिसके कार्यक्रम बोलोग्ना, लास वेगास, मुम्बई और हांगकांग, चीन (Cosmoprof Worldwide Bologna, Cosmoprof North America, Cosmoprof India, और Cosmoprof Asia के साथ) में आयोजित किए जाते हैं। हाल ही में नेटवर्क की पांचवीं प्रदर्शनीः थाईलैण्ड में Cosmoprof CBE ASEAN की घोषणा की गई है, जो दक्षिण-पूर्वी एशिया में कॉस्मेटिक उद्योग पर केंद्रित होगी। Cosmoprof प्लेटफार्म, जर्मन ग्रुप हेल्थ एंड ब्यूटी के अधिग्रहण के साथ यूरोप में ब्यूटी फेयर-Feira Internacional De Beleza Profissional के साथ गठबंधन द्वारा दक्षिण अमेरिका में, और एशिया में अपनी उपस्थिति को और प्रभावशाली बनाएगा।

Informa Markets के बारे में

Informa Markets उद्योगों और विशिष्ट बाज़ारों के लिए व्यापार, नवप्रवर्तन और वृद्धि हेतु प्लेटफार्म निर्मित करती है। हमारे पोर्टफोलियो में, हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट, फैशन और एपैरेल, हॉस्पिटैलिटी, फूड और बेवरेज, और हेल्थ व न्यूट्रीशन व अन्य बाज़ार क्षेत्रों से संबंधित 550 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय B2B इवेंट्‌स और ब्रांड शामिल हैं। Informa Markets दुनिया भर में ग्राहकों व साझेदारों को प्रत्यक्ष संपर्क वाली प्रदर्शनियों, विशिष्ट डिजिटल सामग्री, और कार्यवाही योग्य डाटा समाधानों के माध्यम से जुड़ने, अनुभव करने, और कारोबार करने के अवसर उपलब्ध कराते हैं। दुनिया में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक के रूप में Informa Markets विशिष्ट बाज़ारों की बड़ी विविधतापूर्ण रेंज को जीवंत बनाते हैं, अवसर उत्पन्न करते हैं और उनको साल में 365 दिन वृद्धि करने में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com देखें।

Informa Markets और भारत में इसके व्यवसाय के बारे में

Informa Markets का स्वामित्व Informa PLC के पास है, जो कि एक अग्रणी B2B सूचना सेवा समूह और विश्व में सबसे बड़ी B2B इवेंट्‌स आयोजक कंपनी है। Informa Markets in India (भूतपूर्व UBM India) भारत में अग्रणी प्रदर्शनी आयोजक है जो घरेलू स्तर पर तथा पूरी दुनिया में स्पेशलिस्ट बाज़ारों और ग्राहक समुदायों को प्रदर्शनियों, डिजिटल सामग्री और सेवाओं, और कॉन्फ्रेन्सों और सेमिनारों के माध्यम से व्यापार, नवप्रवर्तन, तथा वृद्धि में मदद करने के लिए समर्पित है। प्रत्येक वर्ष ग्रुप 25 से अधिक बड़े पैमाने की प्रदर्शनियां, 40 कॉन्फ्रेन्स, तथा औद्योगिक पुरस्कार और प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करते हुए अनेक उद्योग क्षेत्रों में व्यापार सक्षम बनाता हैं। भारत में Informa Markets के कार्यालय मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलौर और चेन्नई में स्थित हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.informamarkets.com/en/regions/asia/India.html देखें

हमारा अनुसरण करें! https://www.pci-labexpo.com/  l Facebook l LinkedIn l Instagram l Twitter 

फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/1435608/PCIL.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/1341683/BolognaFiere_Informa_Markets_Logo.jpg

SOURCE Informa Markets in India and BolognaFiere Group S.p.A

Modal title

Also from this source

வரும் அக்டோபர் 28 முதல் 30, 2021-வரை மும்பையில் Personal Care...


Personal Care Ingredients & Lab ઇન્ડિયા ઓક્ટોબર 28-30, 2021...

Explore

More news releases in similar topics

  • Cosmetics and Personal Care
  • Household, Consumer & Cosmetics
  • Retail
  • Trade Show News

    Contact PR Newswire

  • +91 (0) 22 4056 0001
    from 9 AM - 5:30 PM IST

    Global Sites

  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany

     

  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland

     

  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States

Global Sites
  • Asia
  • Brazil
  • Canada
  • Czech
  • Denmark
  • Finland
  • France
  • Germany
  • India
  • Israel
  • Italy
  • Mexico
  • Middle East
  • Netherlands
  • Norway
  • Poland
  • Portugal
  • Russia
  • Slovakia
  • Spain
  • Sweden
  • United Kingdom
  • United States
+91 (0) 22 6169 6000
from 9 AM - 5:30 PM IST
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • Information Security Policy
  • Site Map
  • Cookie Settings
Copyright © 2021 Cision US Inc.