TÜV Rheinland ने हरियाणा के मानेसर में उन्नत ऑटोमोटिव कंपोनेंट टेस्टिंग प्रयोगशाला का उद्घटन किया
सटीक परीक्षण,अंतरराष्ट्रीय अनुपालन और अगली पीढ़ी की गतिशीलता के लिए नए समाधानों के माध्यम से ऑटोमोटिव उद्योग की क्षमताओं को सशक्त बनाना।
मानेसर, भारत, 29 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- स्वतंत्र परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन सेवाओं में वैश्विक अग्रणी TÜV Rheinland ने आज हरियाणा के मानेसर में अपनी अत्याधुनिक ऑटोमोटिव कंपोनेंट टेस्टिंग लेबोरेटरी (ACT Lab) शुरू करने की घोषणा की है। ACT Lab निर्माताओं को बदलते नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने, उभरती तकनिकी को अपनाने और बाजार में उत्पादों को तेजी से लाने में सहायता करेगी।
विश्व के तीसरे सबसे बड़े मोबिलिटी बाजार के रूप में भारत तेजी से विकास कर रहा है, और विश्वसनीय, वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षण सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। TÜV Rheinland की ACT Lab सुरक्षित और उच्च प्रदर्शन वाले ऑटोमोटिव उत्पादों के विकास में सहयोग करती है।
मानेसर में रणनीतिक रूप से स्थित यह सुविधा, भारत के ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम के भीतर विकास के अवसर उत्पन्न करने के साथ-साथ अगली पीढ़ी के परिवहन समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए अग्रणी साबित होगी
तकनीकी उत्कृष्टता और उन्नत क्षमताएं
परिणामों की सटीकता, विश्वसनीयता और वैश्विक स्वीकृति सुनिश्चित करते हुए, ACT Lab अग्रणी अंतरराष्ट्रीय निर्माताओं के उन्नत परीक्षण सिस्टमों से लैस सुसज्जित है।
इसकी क्षमताओं में संरचनात्मक परीक्षण, संक्षारण तथा स्थायित्व मूल्यांकन, और चरम स्थितियों के तहत पर्यावरणीय अनुकरण शामिल हैं। यह सुविधा महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव कंपोनेंटों के लिए मज़बूती और जीवनचक्र परीक्षण के साथ-साथ धातुओं और पॉलिमर के लिए व्यापक सामग्री विश्लेषण भी प्रदान करती है, जिससे वास्तविक विश्व की स्थितियों के तहत प्रदर्शन से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।
एक ही छत के नीचे संपूर्ण परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन समाधान प्रदान करके, यह Lab परिचालन वातावरणों को दोहराने, वैश्विक तथा मूल उपकरण निर्माता मानकों को पूरा करने और अत्यधिक विश्वसनीय, पता लगाने योग्य परिणाम प्रदान करने की अपनी क्षमता के माध्यम से स्वयं को अलग पहचान दिलाती है।
सहयोग, नवाचार और विश्वास के लिए प्लेटफ़ॉर्म
उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए, TÜV Rheinland Group में कार्यकारी उपाध्यक्ष - मोबिलिटी, Dr. Matthias Schubert ने कहा: "मानेसर में Automotive Component Testing Laboratory में हमारा निवेश भारत को एक प्रमुख विकास बाजार के रूप में TÜV Rheinland की दीर्घकालिक रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। परिवहन क्षेत्र में तेजी से बदलाव होने के साथ-साथ यह सुविधा हमें उन्नत परीक्षण क्षमताओं के साथ निर्माताओं को समर्थन करने में सक्षम बनाती है जो न केवल अनुपालन सुनिश्चित करती हैं बल्कि नवाचार, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा भी देती हैं।"
व्यापक रणनीतिक इरादे पर प्रकाश डालते हुए, Thomas Quernheim, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - मोबिलिटी, TÜV Rheinland Group, ने कहा, "भारत हमारे वैश्विक मोबिलिटी पोर्टफोलियो के भीतर सबसे अधिक गतिशील अवसरों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। यह निवेश भविष्योन्मुखी और आत्मनिर्भर क्षमताओं के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो न केवल बाजार के विकास के अनुरूप हो बल्कि भविष्य के मोबिलिटी इकोसिस्टम के मानकों को आकार भी दे।"
TÜV Rheinland India में मोबिलिटी के उपाध्यक्ष, Rajendra Kisanrao Bandal ने आगे कहा: "यह सुविधा एक पारंपरिक परीक्षण प्रयोगशाला से कहीं आगे है - यह सहयोग और नवाचार के लिए एक प्लेटफ़ार्म है।वैश्विक विशेषज्ञता को स्थानीय अंतर्दृष्टि के साथ मिलाकर, यह निर्माताओं को गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन में सुधार करने को सक्षम बनाती है, तथा वैश्विक गतिशीलता परिदृश्य में भारत की स्थिति को मजबूत करती है।"
TÜV Rheinland का परिचय:
TÜV Rheinland विश्व स्तर पर परीक्षण और निरीक्षण सेवाओं का एक प्रमुख प्रदाता है। 150 से अधिक वर्षों से, कंपनी दुनिया को एक सुरक्षित स्थान बनाने में सहायता कर रही है। आज, 28,000 से अधिक कर्मचारी उत्पादों, संयंत्रों और प्रोसेसों का परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणीकरण करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यवसायों में लोगों को प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। 50 से अधिक देशों में 500 स्थानों से संचालित, TÜV Rheinland व्यापार और दैनिक जीवन के प्रमुख क्षेत्रों की सुरक्षा में सहायता करता है। कोलोन में मुख्यालय और लगभग 300 करोड़ यूरो का वार्षिक राजस्व अर्जित करने वाली यह कंपनी विश्व स्तर पर गुणवत्ता आश्वासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। TÜV Rheinland 2006 से UN Global Compact का सदस्य है, जो भ्रष्टाचार-विरोधी और स्थिरता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें
मीडिया संपर्क:
Samrat Sinha
संचार एवं जनसंपर्क
TÜV Rheinland
ईमेल: [email protected]
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2967586/Manesar_Lab_Pic_Edited_Without_Barbed_Wire.jpg
Share this article