यात्रा बुकिंग को आसान वीज़ा आवेदन के साथ एकीकृत करते हुए, सऊदी ने "Package Visa" की शुरुआत की
- सऊदी की यात्रा को पहले से कहीं अधिक आसान बनाते व वीज़ा आवेदन को सीधे यात्रा बुकिंग के साथ जोड़ने वाली एक पूर्णतः डिजिटल पहल
- सऊदी की यात्रा को सुगम और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई
- सऊदी का अनुभव-आधारित पर्यटन प्रदान करने हेतु व्यापक प्रयास का एक भाग
रियाद, सऊदी अरब, 7 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- सऊदी ने पर्यटक वीज़ा आवेदन को सीधे व्यवस्थित यात्रा बुकिंग में एकीकृत करते हुए सऊदी की यात्रा को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन की गई एक नई Package Visa की पहल को शुरु करने की घोषणा की है। वर्तमान में यह परियोजना व्यापक स्तर पर चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अर्हताप्राप्त यात्रा और पर्यटन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से शुरू की जा रही है।
यह पहल सऊदी द्वारा देश की यात्रा को सरल बनाने के व्यापक प्रयासों पर आधारित है। पर्यटक e-Visa शुरू करने के बाद से, सऊदी ने आगमन पर वीज़ा और Stopover Transit Visa सहित यात्रा के कई नए तरीके प्रस्तुत किए हैं। इन सभी पहलों ने मिलकर देश के तीव्र पर्यटन विकास को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते सऊदी अरब ने 2025 में 29 मिलियन से अधिक विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, His Excellency Ahmed Al Khateeb, सऊदी पर्यटन मंत्री, ने कहा:
"चूंकि सऊदी के पर्यटन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है, आगंतुकों के लिए Package Visa सऊदी की यात्रा को और अधिक सुगम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया को यात्रा बुकिंग के साथ एकीकृत करके, हम आगंतुकों की यात्रा को सरल बना रहे हैं और उनके लिए एक अधिक कनेक्टेड यात्रा का अनुभव तैयार कर रहे हैं। यह पहल पर्यटन इकोसिस्टम में सहयोग को भी मजबूत करती है और सऊदी की स्थिति को एक तेजी से उपलब्ध होने वाले वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने का समर्थन करती है।"
पर्यटकों के लिए, Package Visa का अर्थ है यात्रा की योजना बनाने और सऊदी का अनुभव करने के बीच कम चरणों की आवश्यकता। फ्लाइटों, आवास और वीज़ा की व्यवस्था अलग-अलग करने के बजाय, आने वाली यात्री इवेंट, गतिविधियों और पर्यटन अनुभवों को जोड़ने के विकल्पों सहित एक एकीकृत यात्रा प्रोसेस के माध्यम से सब कुछ बुक कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप बुकिंग से लेकर आगमन तक की पूरी यात्रा सरल और अधिक सुगम हो जाती है।
अर्हताप्राप्त यात्रा और पर्यटन सेवा प्रदाताओं के लिए, यह पहल अधिक आकर्षक यात्रा पैकेज प्रस्तुत, यात्रियों की यात्रा को सुव्यवस्थित और लंबी अवधि के प्रवास और अर्हताप्राप्त यात्रा अनुभवों को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करती है।
एक सुगम और विश्वसनीय यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, Package Visa केवल निर्दोष सेवा मानकों को पूरा करने और 24/7 ग्राहक सहायता प्रदान करने वाले अर्हताप्राप्त यात्रा और पर्यटन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध है।
चूंकि सऊदी अपने पर्यटन क्षेत्र को विकसित कर रहा है, Package Visa देश को डिस्कवर करने वाले आगंतुकों के लिए यात्रा को आसान, अधिक समन्वित और अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक अतिरिक्त कदम है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएं: visitsaudi.com/PackageVisa
Saudi Tourism Authority (STA) का परिचय: जून 2020 में शुरु किया गया Saudi Tourism Authority (STA), विश्व स्तर पर सऊदी के पर्यटन स्थलों की मार्केटिंग और कार्यक्रमों, पैकेजों तथा बिज़नेस सहायता के माध्यम से गंतव्य की प्रस्तुतियां विकसित कर रहा है। इसके मैनडेट में देश की अनूठी संपत्तियों और पर्यटन स्थलों का विकास करना, उद्योग जगत के कार्यक्रमों की मेजबानी करना व उनमें भाग लेना, और स्थानीय तथा विदेशी स्तर पर सऊदी के पर्यटन स्थल ब्रांड को बढ़ावा देना शामिल है। 38 देशों को सेवाएं प्रदान करते हुए, STA के पूरे विश्व में 16 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। अधिक जानने के लिए कृपया www.VisitSaudi.com पर जाएं।
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/3004392/Saudi_Package_Visa.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/3004394/Saudi_Tourism_Authority_Logo.jpg
Share this article