ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वप्रथम: सीयूएनवाई ने की संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में 'अच्युता सामंता इंडिया इनिशिएटिव' नामक अनुसंधान संस्थान की स्थापना
Dr Samanta को न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया
भुवनेश्वर, भारत, 27 मई, 2025 /PRNewswire/ -- सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क (सीयूएनवाई) के एक प्रमुख शोध संस्थान का नाम प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाज सुधारक Dr. Achyuta Samanta (केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक) के नाम पर रखा गया है, यह एक अभूतपूर्व घटनाक्रम है जो कि सम्पूर्ण भारत के लिए, विशेषकर ओडिशा के लिए एक गौरव का क्षण है। इस नव स्थापित 'अच्युता सामंता इंडिया इनिशिएटिव सीयूएनवाई क्रेस्ट इंस्टीट्यूट' (एएसआईआईसीसीआई) का उद्घाटन मंगलवार को किया गया जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब संयुक्त राज्य अमेरिका के किसी अनुसंधान केंद्र का नाम किसी भारतीय के नाम पर रखा गया है, जो न केवल Dr. Samanta के लिए बल्कि ओडिशा के लोगों और वैश्विक केआईआईटी और केआईएसएस समुदाय के लिए भी बहुत गर्व का क्षण है। इस नव स्थापित संस्थान में अमेरिकी छात्रों को ओडिशा की समृद्ध कला और विरासत पर शोध करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। साथ ही इसमें जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में Dr. Samanta के योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के अतिरिक्त, Dr. Samanta को इस कार्यक्रम के दौरान सीयूएनवाई का सर्वोच्च सम्मान - प्रेसिडेंशियल मेडल - भी प्रदान किया गया। असाधारण वैश्विक प्रभाव वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित यह पदक, शिक्षा, जनजातीय उत्थान एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में Dr. Samanta के परिवर्तनकारी योगदान को मान्यता प्रदान करता है। केआईआईटी और केआईएसएस के माध्यम से उनके ज़मीनी स्तर पर किये गए कार्यों द्वारा 80,000 से अधिक आदिवासी बच्चों को एक सकारात्मक दिशा प्राप्त हुयी है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मान, और अवसर प्राप्त हुए हैं।
अनुसंधान संस्थान का यह विचार Dr. Milton Santiago की हाल ही में भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी और केआईएसएस की यात्रा के दौरान उत्पन्न हुआ, जो कि सीयूएनवाई के अंतर्गत ब्रोंक्स कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष हैं। Dr. Samanta की अब तक की उपलब्धियों और दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रेरित होकर, Dr. Santiago ने एक अनुसंधान संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे विश्वविद्यालय बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
उद्घाटन के अवसर पर Dr. Santiago ने कहा, "अच्युता सामंता इंडिया इनिशिएटिव के माध्यम से विविध पृष्ठभूमि से आये अमेरिकी छात्रों को भारत के जनजातीय समुदायों, सांस्कृतिक जड़ों और दुनिया के सबसे प्रभावशाली शैक्षिक मॉडलों में से एक को समझने और उससे जुड़ने में मदद मिलेगी।"
Dr. Samanta, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, ने गहरा आभार और विनम्रता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओड़िया और भारतीय के रूप में यह उनके लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि एक अमेरिकी अनुसंधान संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्तिगत मान्यता नहीं है, बल्कि ओडिशा, केआईआईटी और केआईएसएस के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान ओडिशा की कला, साहित्य, और संस्कृति के साथ-साथ उनके अपने कार्यों के बारे में और भी बेहतर शोध और समझ को प्रोत्साहित करेगा।
175 वर्ष पहले स्थापित, सीयूएनवाई एक प्रतिष्ठित अमेरिकी सार्वजनिक विश्वविद्यालय प्रणाली है, जिसमें 122 देशों के 25 कॉलेज और 300,000 से अधिक छात्र शामिल हैं। इसके अंतर्गत एएसआईआईसीसीआई की स्थापना Dr. Samanta के दृष्टिकोण और ओडिशा की बौद्धिक विरासत की वैश्विक प्रासंगिकता को प्रदर्शित करती है।
https://www.youtube.com/watch?v=qyXrdNyLR_g
फ़ोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2694239/Achyuta_Samanta_Institute.jpg
लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2234144/5333484/KIIT_Logo.jpg

Share this article