Duck Creek ने प्रोग्राम मैनेजमेंट को सरल बनाने और वित्तीय नियंत्रण में सुधार करने हेतु बीमाकर्ताओं को सहायता करने के लिए Duck Creek Reinsurance with Active Delivery लॉन्च किया
यह क्लाउड-नेटिव समाधान सिस्टम में व्यवधान-रहित अनवरत अपडेट, वास्तविक-समय दृश्यता और सुव्यवस्थित संचालन प्रदान करता है
बोस्टन, 8 अप्रैल, 2026 /PRNewswire/ -- Duck Creek Technologies, वैश्विक इंटेलिजेंट समाधान प्रदाता, ने संपत्ति तथा दुर्घटना (P&C) और सामान्य बीमा के भविष्य को परिभाषित करते हुए आज एक अभूतपूर्व समाधान Duck Creek Reinsurance with Active Delivery, की आम उपलब्धता की घोषणा की, जो तेजी से बाजार परिवर्तन और जोखिम विविधीकरण के युग में महंगे अपग्रेडों की आवश्यकता को समाप्त करता है और बीमाकर्ताओं को बड़े पैमाने पर जटिल पुनर्बीमा प्रोग्रामों को मैनेज करने में सक्षम बनाता है।
सुरक्षित, स्केलेबल AWS प्लेटफॉर्म पर निर्मित, Duck Creek Reinsurance with Active Delivery स्वचालित रूप से मासिक उत्पाद अपडेट प्रदान करता है। महीने के अंत के संचालन में शून्य-व्यवधान सुनिश्चित तथा संसाधन-गहन अपग्रेडों की आवश्यकता समाप्त करते हुए, ये अपडेट प्रत्येक महीने के मध्य में निर्बाध रूप से लागू किए जाते हैं। सभी अपडेट फीचर-फ्लैग किए गए हैं, जिससे बीमाकर्ताओं को उत्पादन वातावरण की सुरक्षा करते हुए एक्टिवेशन समय पर पूर्ण नियंत्रण मिलता है। आवश्यकतानुसार, किसी भी प्रकार का कस्टमाइजेशन Duck Creek टीम द्वारा किया जाता है।
आज बीमा कंपनियां स्प्रेडशीट, खंडित सिस्टमों और सीमित पारदर्शिता से बाधित हैं - जिससे दावों का नुकसान, वित्तीय समापन में देरी और परिचालन जोखिम बढ़ रहा है। पुनर्बीमा की जटिलता बढ़ने पर ये मैन्युअल प्रोसेस बाजार में होने वाले बदलावों के अनुरूप विस्तार और प्रतिक्रिया देना कठिन बना देते हैं। Duck Creek Reinsurance with Active Delivery इसे एक क्लाउड-नेटिव, अनुबंधों को केंद्रीकृत, कार्यप्रवाहों को स्वचालित और वास्तविक-समय की जानकारी प्रदान करने व सदैव अपडेट रहने वाले प्लेटफॉर्म से बदल देता है। लीकेज को रोकते व वित्तीय परिणामों में तेजी लाते हुए, बीमाकर्ता पुनर्बीमा को एक मैनुअल बोझ से रणनीतिक लाभ में बदल सकते हैं।
"हम Duck Creek Reinsurance with Active Delivery, को प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं, जो पुनर्बीमा संचालन में कार्यक्षमता और नियंत्रण का एक नया स्तर उत्पन्न करता है," Duck Creek Technologies में पुनर्बीमा उत्पाद मैनेजमेंट की वरिष्ठ निदेशक, Celine Thierry, ने कहा। "अपग्रेड चक्रों को समाप्त तथा निरंतर डिलीवरी को सक्षम बनाते हुए, बीमाकर्ता बाजार परिवर्तनों पर तीव्र प्रतिक्रिया, वित्तीय परिणामों में सुधार और विरासत सिस्टमों के रखरखाव के बजाय जोखिम रणनीतियों को अनुकूलित करने और विकास को गति देने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।"
मुख्य लाभों में निम्न शामिल हैं:
क्लाउड-नेटिव। हमेशा अपडेट।
- कोई अपग्रेड परियोजनाएं नहीं
- व्यवधान रहित निरंतर नवाचार
- सुरक्षित, स्केलेबल SaaS डिलीवरी
केंद्रीकृत अनुबंध। पूर्ण दृश्यता
- संधियों, वैकल्पिक, अधिग्रहीत और प्रतिगमन प्रोग्रामों में सत्य का एक स्रोत
- अनुबंधों, जोखिमों और वसूली योग्य राशियों का वास्तविक-समय पर समग्र अवलोकन
- अनुबंध की निश्चितता और ऑडिट पारदर्शिता में सुधार
बेहतर वित्तीय प्रदर्शन
- वसूली करने योग्य राशियों को अधिकतम और रिसाव को कम करना
- वसूली प्रक्रिया को तेज और नकदी प्रवाह में सुधार करना
- अधिक सटीक रिपोर्टिंग के साथ सौदे को तेजी से पूरा करना
स्प्रेडशीटों को अलविदा
- कमजोर वैकल्पिक उपायों को समाप्त करना
- मैन्युअल प्रक्रियाओं को विशेष रूप से निर्मित स्वचालन से बदलना
अंडरराइटिंग, फाइनेंस और पुनर्बीमा टीमों के बीच सहयोग को संभव बनाते हुए, यह प्लेटफॉर्म ओमनीचैनल एक्सेस को भी सपोर्ट करता है। गतिशील कार्यप्रवाह और नियम-आधारित प्रोसेसिंग सहायता समान परिणाम और अनुकूलित संधि प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।
Duck Creek Technologies का परिचय
Duck Creek Technologies संपत्ति और दुर्घटना और सामान्य बीमा उद्योग के भविष्य को परिभाषित करने वाला एक वैश्विक इंटेलिजेंट समाधान प्रदाता है। हम एक ऐसा प्लेटफ़ार्म प्रस्तुत करते हैं जिस पर आधुनिक बीमा सिस्टम निर्मित हैं, और जो उद्योग को क्लाउड का लाभ उठाकर कुशल, इंटेलिजेंट और सदाबहार संचालन करने में सक्षम बनाता है। प्रामाणिकता, उद्देश्य और पारदर्शिता Duck Creek के मूल सिद्धांत हैं, और हमारा मानना है कि व्यक्तियों और व्यवसायों को जब, जहां और जिस प्रकार से सबसे अधिक आवश्यकता हो, बीमा उपलब्ध होना चाहिए। हमारे सभी बाज़ार-अग्रणी समाधान स्टैंडअलोन आधार पर या पूर्ण सेट के रूप में, और Duck Creek OnDemand के माध्यम से उपलब्ध हैं। अधिक जानने के लिए www.duckcreek.com पर जाएँ। नवीनतम जानकारी के लिए Duck Creek का हमारे सोशल चैनलों पर अनुसरण करें – LinkedIn और X।
मीडिया संपर्क
Marianne Dempsey/Tara Stred
[email protected]
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2778773/Duck_Creek_Technologies_Logo.jpg
Share this article