Global Business Leaders द्वारा सतत परिवर्तन पर कार्यवाही को गति देने से Hampton Court Palace में आयोजित Sustainable Markets Initiative के वार्षिक CEO Summit से प्रमुख साझेदारियां और निवेश सहयोग उभर कर सामने आए
- His Majesty King Charles III की उपस्थिति में 300 से अधिक वैश्विक CEOs, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल और इन्नोवेटर वार्षिक SMI Roundtables & Exhibition में एक साथ आए
- European Space Agency ने घोषित किया है कि SMI की Astra Carta सील को ELSA-M अंतरिक्ष यान पर ले जाया जाएगा - अंतरिक्ष से पुराने उपग्रहों को हटाने के लिए यह विश्व की पहली कमर्शियल सेवा होगी
- Secretary John Kerry को Sustainable Markets Initiative's Ocean Stewardship Initiative के लिए Ocean Champion घोषित किया गया
- चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 2025 में SMI के China Summit में स्थापित सीमा पार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए भाग लिया और दूसरे China Council Forum की पुष्टि की, जो जून 2026 के लिए निर्धारित है
लंदन, 15 मार्च, 2026 /PRNewswire/ -- वैश्विक CEOs, इन्नोवेटर, नीति निर्माता और निवेशक इस सप्ताह Hampton Court Palace में सतत ट्रान्ज़िशन के वास्तविक-विश्व में कार्यान्वयन में तेजी लाने पर केंद्रित एक प्रमुख निजी क्षेत्र के सम्मेलन में Sustainable Markets Initiative (SMI) Roundtables & Exhibition 2026 के लिए एकत्रित हुए थे।
महत्वाकांक्षाओं से आगे बढ़कर स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, पूंजी निवेश, टिकाऊ सामग्री और उन्नत मैन्यूफ़ैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सार्थक साझेदारी, निवेश और सहयोगात्मक कार्यवाही को बढ़ावा दे सकने के लिए इस सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों और देशों के सैकड़ों अग्रणी एक साथ आए थे।
SMI China Council की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को उजागर करते हुए, इसमें चीनी कंपनियों के 50 से अधिक CEOs शामिल हुए थे। 2021 में अपनी स्थापना के बाद से, Council ने एक मजबूत और व्यावहारिक सतत विकास एजेंडा विकसित किया है जो चीन की विकास प्राथमिकताओं और वैश्विक आर्थिक और पर्यावरणीय शासन में इसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
इस सम्मेलन में SMI की वैश्विक पहुंच भी झलकती है, जिसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, UAE, ब्राजील तथा पूरे अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका से CEO और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडलों ने भी भाग लिया था।
His Majesty King Charles III द्वारा 2020 में संस्थापित, Sustainable Markets Initiative "निजी क्षेत्र की कूटनीति" के लिए एक अनूठा प्लेटफ़ार्म बन गया है, जो वैश्विक बिज़नेस अग्रणियों को मूल्य सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास के केंद्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
प्रमुख घोषणाएँ
- European Space Agency ने घोषणा की है कि अंतरिक्ष मलबे को हटाने के लिए Astroscale UK, Eutelsat/OneWeb और UK Space Agency द्वारा विकसित ELSA-M मिशन (Astroscale - Multiple द्वारा End-of-Life Services) अपने पहले इन-ऑर्बिट प्रदर्शन के लिए अंतरिक्ष के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक Astra Carta Seal को ले जाएगा।
- Secretary John Kerry को निम्न स्पष्ट उद्देश्य को सपोर्ट करने के लिए Sustainable Markets Initiative की Ocean Stewardship Initiative (OSI) के लिए Ocean Champion घोषित किया गया है: नागरिक समाजों, सरकारों और निजी क्षेत्र को एक ही दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करना और महासागर संबंधी प्रतिबद्धताओं को व्यावहारिक, मापने योग्य प्रगति में बदलने में सहायता करना।
SMI द्वारा संचालित साझेदारियाँ, सहयोग और अंतरक्षेत्रीय परियोजनाएँ
SMI Roundtables & Exhibition का एक केंद्रीय उद्देश्य नई साझेदारियों को सक्षम बनाकर, सहयोग का समर्थन करके और टिकाऊ समाधानों के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए नए अंतरक्षेत्रीय परियोजनाओं को शुरू करने में सहायता करके कार्यवाही करने को उत्प्रेरित करना है।
SMI द्वारा सुगम और समर्थित हालिया पहलों में निम्न शामिल हैं:
- Historic Royal Palaces में एक ऊर्जा तकनीक पायलट परियोजना से गर्म पानी की ऊर्जा खपत में 40% तक की कटौती होगी।
2025 SMI Terra Carta Roundtables में प्रदर्शनी के बाद से, Barclays Climate Ventures पोर्टफ़ोलियो की एक भाग, ऊर्जा तकनीक कंपनी Mixergy ने Historic Royal Palaces के साथ काम करना शुरू कर दिया है ताकि अपने स्मार्ट गर्म पानी के सिलेंडरों का उपयोग करके गर्म पानी की ऊर्जा खपत में 40% तक की कटौती की जा सके और ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से उच्चतम मांग को कम किया जा सके। अब Hampton Court Palace में दो इकाइयों का परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें Historic Royal Palaces की व्यापक संपत्ति में साझेदारी का विस्तार करने की क्षमता है। - Fortescue की Real Zero रणनीति को समर्थन देने वाली टरबाइन तकनीक। चीन की Envision Energy ने परीक्षण के लिए चीन में EN182-7.8MW पवन टरबाइन प्रोटोटाइप को सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ दिया है। यह यूनिट उन टर्बाइनों के समान है जिन्हें पिलबारा में Fortescue के Nullagine Wind Project में परिनियोजित किया जाएगा, जो Fortescue के पहले परिचालन पवन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इसकी Real Zero रणनीति को आगे बढ़ाता है। Nullagine परियोजना में 17 Envision EN182-7.8MW पवन टर्बाइनें लगाई जाएंगी, जिसके लिए पिलबारा में स्थापित करने के लिए वर्तमान में इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खनन और रेगिस्तानी वातावरणों के लिए डिज़ाइन की गई इन टर्बाइनों में ऊर्जा उत्पादन को अधिकतम करने के लिए Nabrawind की स्व-स्थापित आधार फ्रेम तकनीक और 188 मीटर की हब ऊंचाई शामिल है। Fortescue की नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली, पवन, सौर और बैटरी ऊर्जा स्टोरेज सिस्टमों सहित अपने एकीकृत पोर्टफ़ोलियो में बिजली को अनुकूलित और वितरित करने के लिए AI का उपयोग करेगी।
- एशिया में सतत आतिथ्य सत्कार को गति देने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पर नया सहयोग। World Sustainable Hospitality Alliance ने वैश्विक आतिथ्य क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देने में सहायता करने के लिए JA Solar और China Photovoltaic Industry Association सहित चीन में नवीकरणीय ऊर्जा के अग्रणी संगठनों के साथ बढ़ते सहयोग को उजागर किया है। Sustainable Markets Initiative का समन्वय शक्ति के माध्यम से सुगम बनाई गई यह साझेदारी, आतिथ्य उद्योग और नवीकरणीय ऊर्जा प्रदाताओं के बीच सहयोग को मजबूत करने और इस क्षेत्र को Net Positive संचालन की ओर ले जाने में सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है। विश्व स्तर पर 300 से अधिक ब्रांडों के 66,000 से अधिक होटलों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस Alliance का लक्ष्य Net Positive आतिथ्य उद्योग की ओर जाने को गति देना है।
- डीकार्बोनाइज़ेशन को गति देने के लिए Marylebone Cricket Club के साथ नई AI साझेदारी
Sustainable Markets Initiative द्वारा समर्थित, ExpectAI और Marylebone Cricket Club (MCC) ने Scope 3 उत्सर्जन से निपटने के तरीके को बदलकर MCC की Net Zero 2040 महत्वाकांक्षा की दिशा में प्रगति को तेज करने के लिए साझेदारी की है, जो वर्तमान में - सत्यापित, सप्लायर-स्तरीय डेटा और AI-सक्षम कार्यवाही के माध्यम से - इसके फुटप्रिंट का लगभग 90% है। - UK SMEs के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता मजबूत करने के लिए Barclays और ExpectAI के सहयोग
SMI द्वारा सुगम बनाए गए, ExpectAI ने Barclays के साथ AI-संचालित स्थिरता जानकारियों से UK के छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (SME) को ऊर्जा लचीलापन मजबूत करने और उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ लाभप्रदता में सुधार करने में सहायता कर सकने के तरीकों का पता लगाने के लिए सक्रिय सहयोग किया है। - ब्रिटिश हाइड्रोजन नवप्रवर्तक ने Hampton Court Palace में बाहरी प्रदर्शनी को शक्ति प्रदान की
ब्रिटिश हाइड्रोजन नवप्रवर्तक, GeoPura, ने SMI Roundtables & Exhibition में अपनी अत्याधुनिक शून्य-उत्सर्जन हाइड्रोजन पावर यूनिट (HPU) का प्रदर्शन किया, जिससे कार्बन और NOx उत्सर्जन में कमी लाते और पारंपरिक डीजल जनरेटर की तुलना में वायु गुणवत्ता में अत्यंत सुधार करते हुए इसकी HPUs ने Summit के बाहरी तंबू और प्रदर्शनियों को शक्ति प्रदान की है।
महान प्रदर्शनी से प्रेरणा
सम्मेलन की नवाचार प्रदर्शनी में उन अग्रणी टेक्नोलॉजियों का प्रदर्शन भी किया गया जो AI-सक्षम जलवायु निगरानी से लेकर अगली पीढ़ी के स्वच्छ ऊर्जा समाधानों तक के अभूतपूर्व नवाचार, सतत आर्थिक विकास की अगली लहर को आगे बढ़ाने में सहायता करने के तरीके प्रदर्शित करते हुए, 1851 की Great Exhibition की भावना को दर्शाती हैं।
Sustainable Markets Initiative की CEO, Jennifer Jordan-Saifi, ने कहा: "Sustainable Markets Initiative की स्थापना इस विश्वास पर की गई थी कि निजी क्षेत्र को एक स्थायी भविष्य की ओर जाने की प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। SMI की वार्षिक Roundtables & Exhibition वैश्विक अग्रणियों को महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने के के साथ-साथ वास्तविक दुनिया में कार्यवाही करने, साझेदारी बनाने, निवेश जुटाने और सतत विकास प्रदान करने के लिए आवश्यक समाधानों को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एकत्रित करती है।
SMI की हमारे प्लेनेट के समक्ष आने वाली प्रणालीगत चुनौतियों पर सहयोग करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों के अग्रणियों को एकत्रित करने की क्षमता, इसे अद्वितीय बनाती है। साथ मिलकर काम करके निजी क्षेत्र नवाचार को बढ़ावा देने, आर्थिक अवसर उत्पन्न और एक लचीली तथा टिकाऊ वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहायता कर सकता है।"
World Sustainable Hospitality Alliance के अध्यक्ष और CEO, Glenn Mandziuk, ने कहा: "Sustainable Markets Initiative के साथ हमारा मजबूत जुड़ाव वह रणनीतिक उत्प्रेरक है जिसने हमारे महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को मूर्त, वैश्विक कार्यवाही में बदल दिया है। निजी क्षेत्र की कूटनीति का यह His Majesty King Charles III से प्रेरित वह अनूठा तरीका है, जिसके माध्यम से हमने अभूतपूर्व साझेदारियां स्थापित की हैं, जो पहले JA Solar जैसी वैश्विक अग्रणी कंपनी के साथ, और अब यह China Photovoltaic Industry Association के साथ एक गहरे, रणनीतिक गठबंधन में विकसित हो रही हैं। सहयोग की यह सशक्त निरंतरता SMI की अद्वितीय आयोजन क्षमता का प्रमाण है, जो नवीकरणीय भविष्य की ओर हमारे उद्योग के $200 बिलियन के वार्षिक निवेश को जुटाने के नए अवसर खोलती है। साथ मिलकर, टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के साथ-साथ Net Positive आथित्य क्षेत्र के मार्ग से अपने समय की निश्चित विकास गाथा को प्रमाणित करते हुए हम एक प्रणालीगत बदलाव ला रहे हैं।"
व्यावहारिक और व्यावसायिक रूप से संरेखित परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए, SMI निर्णय लेने के उच्चतम स्तर पर अग्रणियों को एक साथ लाता है ताकि ऐसी प्रणाली-स्तरीय और अंतर-उद्योग चुनौतियों का समाधान किया जा सके जिन्हें कोई भी संगठन या क्षेत्र अकेले हल नहीं कर सकता है।
SMI Roundtables & Exhibition का आयोजन 11 और 12 मार्च 2026 को किया गया था।
संपादकों के लिए नोट
Sustainable Markets Initiative का परिचय
Sustainable Markets Initiative (SMI) सतत परिवर्तन के लिए विश्व का अग्रणी निजी क्षेत्र का एक संगठन है; जिसकी अनूठी 'निजी क्षेत्र की कूटनीति' हमारी विशेषता है।
हमारे संस्थापक, His Majesty King Charles III की दूरदृष्टि और हमारी अद्वितीय समन्वय क्षमता के साथ, स्थिरता को वैश्विक मूल्य सृजन के केंद्र में रखने के लिए SMI वैश्विक अग्रणियों और CEOs के बीच कार्यवाही को सुगम बनाता है।
हम सब मिलकर एक स्थायी भविष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कई ट्रिलियन डॉलर जुटाने का प्रयास करते हैं। इस पैमाने पर निवेश के लिए वैश्विक स्तर पर बाजारों, उद्योगों और सप्लाई चेनों में अंतर्निहित सतत विकास उन्मुखीकरण सहित प्रणालीगत परिवर्तन की आवश्यकता है। यहां, हमारे जनादेश, Terra Carta और Astra Carta, व्यावहारिक निजी क्षेत्र के प्रक्षेपपथ प्रदान करते हैं।
SMI का मानना है कि साहसिक महत्वाकांक्षा और साहसी नेतृत्व के साथ, हम वैश्विक समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत कर सकते हैं जो आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहेगा। हम इसे 'The Growth Story of Our Time' कहते हैं। अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएं: www.sustainable-markets.org
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2731591/5415768/SMI_Logo.jpg
Share this article