बंगलौर, December 21, 2015 /PRNewswire/ --
- कम दामों में क्रिसमस गिफ्ट कॉम्बो की आकर्षक रेंज की पेशकश
- हर खरीदारी के साथ क्रिसमस ट्री मुफ्त पाएं
sendmygift.com जो कि उपहारों के लिए भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन मार्केटप्लेस है, ने इस त्यौहारी सीजन में क्रिसमस के उपहारों और लुभावने कॉम्बो की एक आकर्षक रेंज पेश की है। छुटि्टयों का सीजन शुरू होने के साथ, दुनिया भर के लोग क्रिसमस की खरीदारी के मूड में आ गए हैं। इस त्यौहारी खरीदारी के उत्साहभरे मौके पर sendmygift ने 'सांता ऑन वैकेशन' नाम से एक मजेदार क्रिसमस अभियान की घोषणा करके खुद को इस जश्न में शामिल किया है, जिसके तहत सभी चैनलों पर प्रतियोगिताओं की एक सीरीज आयोजित की जाएगी। इस अभियान का विषय यह है- सांता क्लॉज समुद्र तट पर अपनी बहुप्रतीक्षित छुटि्टयां मनाने चला गया है क्योंकि sendmygift के रूप में उसने एक भरोसेमंद साथी पा लिया है जो उसकी जिम्मेदारियां संभाल सकता है। इस तरह से sendmygift क्रिसमस उपहारों की प्रतीक्षा करते बच्चों के चेहरों पर मुस्कानें लाने के लिए तैयार है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151221/10137151-b )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151221/10137151-a )
क्रिसमस और नए साल के उत्सवी माहौल में कदम रखते हुए sendmygift.com अपने ग्राहकों के लिए तमाम तरह के क्रिसमस और नववर्ष के उपहार पेश कर रहा है जिसमें फूल, जिंगल बेल, चॉकलेट्स, केक/कुकीज, मिठाईयां आदि शामिल हैं।
इसके खास क्रिसमस कॉम्बो आकर्षक और किफायती हैं। ग्राहक एक आकर्षक 2-फीट का क्रिसमस ट्री, सांता की मनमोहक टोपी, और एक पर्सनलाइज्ड मग या एक सजावटी एंजेल फिगरीन, एक मग और एक ट्रिंकेट केवल रू. 299 में पा सकते हैं। इसके अन्य कॉम्बो ऑफर में एक फुट का क्रिसमस ट्री, एक ताजा प्लम केक, और एक मोमबत्ती या ताजा प्लम केक और एक कैडबरी का सेलेब्रेशंस पैक केवल रू. 399 में उपलब्ध है। ताजा प्लम केक और ट्रिंकेट्स की बॉस्केट आप केवल रू. 499 में पा सकते हैं। सबसे बड़ा क्रिसमस बोनांजा वह कॉम्बो है जिसमें बेहतरीन आइसिंग के साथ ताजा प्लम केक, एक मोमबत्ती और फूलों का एक बुके केवल रू. 999 में पेश किया गया है।
sendmygift.com के संस्थापक तथा सीईओ डॉ. मनदीप कौर ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, "आपके प्रियजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उपहार सबसे अच्छा तरीका हैं। उपहार से किसी भी त्यौहार का आनंद बढ़ जाता है। हर किसी के लिए 'भावनाओं की डिलीवरी' के ध्येय के साथ हम इस क्रिसमस के मौके पर सर्वोत्तम उपहार उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। कोई उपहार तय करने के मामले में भी यह अवसर खास महत्त्व रखता है, इसलिए sendmygift.com ने इस क्रिसमस के मौके पर उत्पादों की बहुत बड़ी रेंज पेश की है। हमें अपनी सेवा का अवसर दें और हमारे साथ आपको किसी भी बात को लेकर कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि आपके प्रियजनों के लिए भावनाओं की डिलीवरी करने के लिए हम एकदम तैयार हैं"
क्रिसमस कॉम्बो के मामले में मनदीप ने बताया कि, "sendmygift अपने उन ग्राहकों के लिए ढेरों विशिष्ट कॉम्बो ऑफर इस त्यौहारी मौसम का आनंद बढ़ाने के लिए लेकर आए हैं जो इस त्यौहार में सरप्राइज का आनंद जोड़ना चाहते हैं। ग्राहक हमारे लिए सचमुच मूल्यवान हैं और sendmygift उन्हें सदैव किफायती उपहार विकल्पों से संतुष्ट करने का प्रयास करता है और उनके त्यौहार खुशियों से भरता है।'
अपने प्रियजनों को sendmygift.com के माध्यम से उपहार भेजकर इस साल क्रिसमस का स्वागत करें। उसी दिन, आधी रात में डिलीवरी तथा पूरे भारत में मुफ्त शिपिंग जैसी सुविधाओं के साथ sendmygift.com अपने ग्राहकों के लिए उपहार का झंझट रहित अनुभव सुनिश्चित करता है। क्रिसमस के लिए उपहारों के अलावा, कंपनी ने नए साल के अवसर पर भी उपहारों की बड़ी रेंज पेश की है।
sendmygift.com के विषय में
sendmygift.com भारत का एक सबसे बड़ा ऑनलाइन गिफ्ट स्टोर है, जो सभी उम्र के लोगों तथा सभी अवसरों के लिए उपहारों में विशेषज्ञ है। कंपनी ने सभी के लिए 'भावनाओं की डिलीवरी' की सोच के साथ नवम्बर 2015 में अपने प्रचालन शुरू किए थे। sendmygift.com डॉ. मनदीप कौर के स्वामित्व में तथा नेतृत्व में है, जो ऑनलाइन उपहारों के अनूठे विचार उपलब्ध कराती है और ग्राहकों द्वारा उनके प्रियजनों के लिए उपहारों के साथ-साथ, भावनाओं की डिलीवरी का अनुभव प्रदान करती है। कंपनी का मुख्यालय बंगलौर में है और देश भर में मौजूदगी है। sendmygift.com 1500 उपहार विकल्पों के साथ ऑनलाइन खरीदारी का अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। sendmygift.com के उत्पादों में विविध प्रकार के ताजे फूल, केक और पेस्ट्रियां, चॉकलेट्स, ज्वैलरी, और गिफ्ट हैम्पर्स शामिल हैं। इनमें से हर एक उपहार को इस तरह अनुकूलित करके सजाया जाता है कि हर उपहार वही भावनाएं और अनुभूतियां दर्शाता है जो भेजने वाला अपने प्रियजनों के लिए जताना चाहे। अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.sendmygift.com/ पर लॉग ऑन करें।
मीडिया संपर्क:
मोनाली गिरी
[email protected]
+91-9611611680
PR Manager
SEND MY GIFT PVT LTD
Share this article