बंगलौर, January 4, 2016 /PRNewswire/ --
कॉर्पोरेट ज़रूरतें पूरी करने के लिए उपहारों की घोषणा
कंपनियों तथा उनके सीईओ द्वारा उनके कर्मचारियों, क्लाइंट्स और ब्रांड निर्माण गतिविधियों को लेकर अनेक तरह की चुनौतियों, धक्कों, चूकों, सफलताओं और असफलताओं का सामना किया जाता है। कंपनियां अनेक चुनौतियों का सामना करती हैं जैसे कि कर्मचारियों को प्रेरित करना, कर्मचारियों को जोड़े रखना, ग्राहकों को जोड़े रखना, तथा ब्रांड का विकास। इन चिंताओं से निबटने के लिए sendmygift.com ने एक कॉर्पोरेट गिफ्टिंग विकल्प की पेशकश की है जो कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, ग्राहकों को जोड़े रखने, और ब्रांडिंग करने के लिए उपयुक्त हैं।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151231/10137398)
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151221/10137151-a)
ऑनलाइन उपहारों के लिए Sendmygift.com भारत का सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है। सोचे-समझे उपहारों के माध्यम से नियोक्ता-कर्मचारी और नियोक्ता-क्लाइंट के रिश्ते मजबूत बनाने के लिए ही कॉर्पोरेट गिफ्टिंग विकल्प को डिजाइन किया गया है। इस ई-कॉमर्स पोर्टल पर 10000 से भी अधिक उत्पाद मौजूद हैं जो नियोक्ताओं, क्लाइंट्स और कंपनी ब्रांडिंग हेतु चुने जा सकते हैं।
sendmygift.com के संस्थापक तथा सीईओ डॉ. मनदीप कौर ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, 'यह जानी-मानी बात है कि कंपनियों को अपने कर्मचारियों, अपने संबंधित ग्राहकों का मनोबल सदैव ऊंचा बनाए रखने तथा कंपनी की मार्केटिंग के अवसर खोजते रहने की आवश्यकता होती है। वे उन्हें वेतनवृद्धि या भत्ते देकर अस्थायी रूप से प्रसन्न कर सकती हैं, लेकिन केवल उपहार ही ऐसी चीज़ है जो उनके दिल को छूती है और हर्षित करती है। Sendmygift.com यह बात भली-भांति समझता है कि चाहे कंपनियां हों या निजी दुनिया, हर कोई यह चाहता है कि लोग उसकी परवाह करें और उसे सम्मान दें। यह मानवीय संबंध जोड़ने के लिए हमने कॉर्पोरेट गिफ्टिंग विकल्प पेश किया है। Sendmygift.com ऐसा नहीं मानता कि एक ही जैसा उपहार हर किसी के लिए उपयुक्त हो सकता है, इसलिए इसने ऐसे निजी उपहार पेश किए हैं जो ब्रांड की छवि के अनुकूल बैठते हैं।'
कंपनी ने उपहार विकल्पों को प्रीमियम गिफ्ट, प्रोमोशनल गिफ्ट, ऑकेजनल गिफ्ट, इवेंट गिफ्ट और रिकॉग्निशन गिफ्ट, और कस्टमाइज्ड गिफ्ट के लिए कॉम्बो की श्रेणियों में बांटा है। उत्पाद की रेंज में एसेसरीज, कपड़े, लेदर की चीज़ों से लेकर अत्यन्त निजी प्रीमियम गिफ्ट आइटम तक शामिल हैं।
विशिष्ट कॉम्बो गिफ्ट में काफी बिकने वाले कॉम्बो जिसमें निजी ट्रॉफियां, शील्ड और एक पेन केस पेन ड्राइव के साथ, बेहतरीन लुक के लिए आर्गनाइजर, कार्ड होल्डर और कफलिंक का कॉम्बो, पॉवर बैंक, मल्टीप्लेयर और पेन ड्राइव का कॉम्बो, बॉस लुक के लिए प्रोफेशनल लेदर बैग, डायरी और सर्टिफिकेट का सेट आदि शामिल हैं। इसमें त्यौहारों के लिए कॉम्बो जैसे कि सांता क्लॉज, चॉकलेट बॉक्स और कैंडल सेट, गणेशजी की मूर्ति, कैंडल सेट और दिये आदि शामिल हैं। इसमें केक के सेट और वास्तु बांस वृक्ष के साथ उत्सव का आनंद बढ़ाने वाले कॉम्बो भी शामिल हैं।
Sendmygift.com बड़े आर्डरों पर भारी छूट देता है-100 से अधिक पीस पर 10% छूट, 1000 से अधिक उत्पादों पर 15% छूट और 5000 से अधिक उत्पादों पर 20% की छूट।
कंपनी तीन विशेषताओं के आधार पर काम करती है-निजी उपहार, सभी उपहार समाधानों के लिए एकमात्र विकल्प, और देश भर में उपहारों को तेज गति से भेजने की सुस्थापित व्यवस्था।
sendmygift.com के विषय में
sendmygift.com भारत का एक सबसे बड़ा ऑनलाइन गिफ्ट स्टोर है, जो सभी उम्र के लोगों तथा सभी अवसरों के लिए उपहारों में विशेषज्ञ है। कंपनी ने सभी के लिए 'भावनाओं की डिलीवरी' की सोच के साथ नवम्बर 2015 में अपने प्रचालन शुरू किए थे। sendmygift.com डॉ. मनदीप कौर के स्वामित्व में तथा नेतृत्व में है, जो ऑनलाइन उपहारों के अनूठे विचार उपलब्ध कराती है और ग्राहकों द्वारा उनके प्रियजनों के लिए उपहारों के साथ-साथ, भावनाओं की डिलीवरी का अनुभव प्रदान करती है। कंपनी का मुख्यालय बंगलौर में है और देश भर में मौजूदगी है। sendmygift.com अनेक उपहार विकल्पों के साथ ऑनलाइन खरीदारी का अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। sendmygift.com के उत्पादों में विविध प्रकार के ताजे फूल, केक और पेस्ट्रियां, चॉकलेट्स, ज्वैलरी, और गिफ्ट हैम्पर्स शामिल हैं। इनमें से हर एक उपहार को इस तरह अनुकूलित करके सजाया जाता है कि हर उपहार वही भावनाएं और अनुभूतियां दर्शाता है जो भेजने वाला अपने प्रियजनों के लिए जताना चाहे। अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.sendmygift.com/ पर लॉग ऑन करें।
मीडिया संपर्क:
मोनाली गिरी (Monali Giri)
[email protected]
+91-9108001969
PR Manager, SEND MY GIFT PVT LTD
Share this article