मुम्बई, January 14, 2016 /PRNewswire/ --
Whistling Woods के बाद, Azam पूरी तरह से कैशलेस हो जाने वाला दूसरा परिसर बना
My Mobile Payments Ltd (MMPL), जो कि भारत की अग्रणी मोबाइल भुगतान समाधान कंपनी है, और MOM Wallet ब्रांड की मालिक है, ने पुणे स्थित महाराष्ट्र कॉस्मोपौलिटन एजुकेशन सोसाइटी (M.C.E. सोसाइटी), जिसे Azam Campus के नाम से भी जाना जाता है, के विविध संस्थानों के 27,000 छात्रों का अभूतपूर्व नामांकन किया है।
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160113/10138028 )
यह नामांकन, कहीं भी किसी मोबाइल वॉलेट द्वारा ग्राहकों की एक साथ जोड़ी गई सबसे बड़ी संख्या है। इस ऐक्टिवेशन का आधार उस पाइलट प्रोग्राम की सफलता रही है जिसे सितम्बर 2015 में MOM Wallet द्वारा Whistling Woods International (WWI) मुम्बई में चलाया गया था, जहां WWI के सालाना 'Celebrate Cinema' कार्यक्रम के दौरान 700 से अधिक छात्रों को नामांकित किया गया था और छात्रों, स्टाफ तथा फैकल्टी को परिसर में कैफैटेरिया में कैशलेस लेन-देन की सुविधा प्रदान की गई थी। MCE सोसाइटी का Azam Campus पूरी तरह कैशलेस होने वाला दूसरा परिसर बन गया है।
इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Shashank Joshi, मैनेजिंग डायरेक्टर, My Mobile Payments Ltd ने कहा कि "Azam Campus में हमारा ऐक्टिवेशन, देश में किसी भी एम-वॉलेट ब्रांड द्वारा ग्राहकों की एक साथ जोड़ी गई संभवतः सबसे बड़ी संख्या है। दशक के अंत तक पूरी तरह कैशलेस करने के अपने लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह हमारा एक अन्य मज़बूत कदम है।''
इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए M.C.E. Society, के अध्यक्ष P.A. Inamdar ने कहा कि, "1948 में हमारी स्थापना के बाद से, हमारे परिसर ने हमेशा ही प्रगति से कदम मिलाकर चलने में विश्वास किया है और इसलिए जब हमने अपने परिसर को डिजिटल बनाने का फैसला किया, तो कैशलेस बनना इस दिशा में अगला तर्कसंगत कदम था। इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि कैंटीन की तरफ से पूरी जवाबदेही रहेगी जबकि उपयोक्ताओं को हर समय पूरी सहूलियत मिलेगी। हमने MOM Wallet के साथ साझेदारी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि यह एप उपयोग करने में आसान है, हम उनकी क्षमताओं में भरोसा करते हैं और उनकी उत्कृष्ट सेवा पर हमें विश्वास है।"
अब इन दोनों परिसरों के छात्र छोटे-मोटे लेन-देन जैसे कि कैंटीन, पार्किंग, फोटोकॉपी, परिसर में व आस-पास के रेस्टोरेन्ट आदि के भुगतान अपने MOM wallets के उपयोग द्वारा कर सकेंगे। जल्दी ही वे अपने MOM wallet का उपयोग करके अपनी फीस का भुगतान करने और लाइब्रेरी सुविधाएं पाने में भी सक्षम बनेंगे, तथा अन्य सुविधाएं भी हासिल कर सकेंगे जिनमें मोबाइल
टॉप-अप, उपयोगी सेवाओं के भुगतान, फिल्मों के टिकट बुक करना, DTH रिचार्ज करना आदि शामिल हैं।
My Mobile Payments Ltd और MOM Wallet के विषय में
My Mobile Payments Limited (MMPL) भारत की एक अग्रणी मोबाइल भुगतान समाधान कंपनी है, जो अपने MOM wallet ब्रांड के माध्यम से हर किसी को मोबाइल से भुगतान के लिए त्वरित, सरल और दक्ष समाधान सेवा उपलब्ध कराती है। MOM Wallet का उपयोग करके उपभोक्ता चीज़ों की खरीदारी, टॉप-अप, उपयोगी सेवाओं के भुगतान, DTH रिचार्ज व अन्य सेवाओं के लिए भी बस एक बटन क्लिक करके भुगतान कर सकते हैं।
MOM Wallet को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एक ऐसी भुगतान प्रणाली स्थापित करने के लिए वर्तमान में अधिकृत किया गया है जो रजिस्टर्ड उपयोक्ताओं को रजिस्टर्ड कारोबारियों से अच्छे उत्पाद व सेवाएं खरीदने की सुविधा प्रदान करे। MOM Wallet भारत का सबसे बड़ा मोबाइल भुगतान प्लेटफार्म है जिसने देश में उपभोक्ताओं को दूसरी मोबाइल क्रांति का उपहार दिया है। हम डोरस्टेप सेवाएं और मोबाइल एप सेवाएं उपलब्ध कराते हैं जो हर व्यक्ति को झंझटरहित भुगतान करने की क्षमता प्रदान करने के लिए हैं।
My Mobile Payments Ltd को कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 2015 में 'Top 100 Red Herring Global' लिस्ट में शामिल किया जाना तथा लगातार दो वर्षों तक (2014 और 2015) 'Red Herring Top 100 Asia' लिस्ट में शामिल किया जाना शामिल है, तथा इसके अलावा 2014 और 2015 में Emerging Payments 'Best Wallet of the Year' पुरस्कार भी हासिल किया है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: http://www.money-on-mobile.com/
M.C.E. Society और Azam Campus के विषय में:
M.C.E. Society पुणे का एक सबसे पुराना शैक्षिक संगठन है और शिक्षा के क्षेत्र में इसने अग्रणी कार्य किया है। दूरदर्शी शिक्षाविद् P.A. Inamdar के नेतृत्व में M.C.E. Society के 28 संस्थानों में 27,000 से भी अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
यह परिसर आधुनिक लाइब्रेरी और रीडिंग रूम, लैबोरेटरी तथा कक्षाओं की सुविधाओं से लैस है। त्वरित तथा बेहतर संवाद के लिए सभी संस्थान VOIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) टेलीफोनी तकनीक से जुड़े हैं। छात्रों को यथासंभव सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना ही परिसर का सदैव ध्येय रहा है।
M.C.E. Society और Azam Campus द्वारा की गई प्रगति को भारत सरकार द्वारा समुचित सराहा और सम्मानित किया गया है। M.C.E. Society को भारत में सर्वोत्तम अल्पसंख्यक शैक्षिक परिसर के रूप में सम्मानित करते हुए हाल ही में ''मौलाना अबुल कलाम आज़ाद साक्षरता पुरस्कार'' दिया गया जिसे मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया है। M.C.E. Society और Azam Campus न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि पूरे देश में अनेक शैक्षिक संस्थानों के लिए अनुकरणीय प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।
किसी अन्य पूछताछ के लिए कृपया संपर्क करें:
Vipul Bondal
[email protected]
+91-9920384555
Veriitte Consulting
Share this article