दिल्ली, January 22, 2016 /PRNewswire/ --
सृष्टि पब्लिशर्स ने शिखा का दूसरा उपन्यास 'Logically Stupid, That's Love' इस साल जनवरी में दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च किया
शिखा कुमार इसका एक अप्रतिम उदाहरण हैं कि 'जब आपको कुछ भी पसंद न आए, तो अपने मन की चीज़ खुद तैयार करो।' यह बेहद रोमांटिक, सबसे अलग हटकर सोच रखने वाली लेखिका बार-बार दोहराई जाने वाली साधारण प्रेम कहानियों से बोर हो चुकी थी। उन्हें असली जैसी प्रतीत होने वाली प्रेम कहानियों की भूख थी, जो कहीं और न मिलने पर उन्होंने खुद ही ऐसी एक कहानी लिखने का फैसला किया।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160121/10138646 )
'उस आदमी ने मैच फिक्स किया, तो उस लड़की ने उसे ही फिक्स कर दिया।' प्रेम कहानी के रूप में उनका पहला उपन्यास एक परंपरागत शादी में प्यार की खोज है। एक प्रखर लेखिका के रूप में उन्हें न केवल उनके प्रशंसकों से भरपूर प्यार मिला है बल्कि एक फीचर फिल्म का अनुबंध भी प्राप्त हुआ है। इस तरह वे एकमात्र ऐसी नवोदित लेखिका बन गई हैं जिन्होंने ढेर सारे प्रशंसकों का दिल जीतने के साथ ही फिल्म प्रोडक्शन हाउस को भी प्रभावित कर लिया है।
इस पुस्तक के विमोचन समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में- सुमंत बत्रा, संस्थापक, Kumaon Litfest, खुराफाती नितिन आरजे- Fever 104 और अरूप बोस, प्रकाशक - Srishti Publishers & Distributors शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध लेखक सुतापा बसु द्वारा किया गया।
'Logically Stupid, That's Love' के बारे में अपने प्रशंसात्मक विचार प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि, "यह ऐसे लोगों की कहानी है जो हाथ में आई चीज़ों की कभी कद्र नहीं करते। वे उस भौतिकतावाद को अधिक महत्त्व देते हुए कष्टों को आमंत्रित करते हैं जिसे किस्मत से नहीं, बल्कि कठोर मेहनत से हासिल किया जाना चाहिए। यह कहानी प्रेम की अधिक स्थायी अनुभूति के बारे में है; आप इसे अनदेखा कर सकते हैं लेकिन इससे बच नहीं सकते। यह तार्किक या मूर्खतापूर्ण हो सकता है, लेकिन कभी भी जजमेंटल नहीं होता।"
उनकी कुशल तथा मनोरंजक लेखन शैली ने बहुत सारे प्रशंसकों की सराहनाएं प्राप्त की है। "एक ओर जहां यह किताब भरपूर मनोरंजक है, वहीं महिला नायिका का एक नए अंदाज में वर्णन, आमतौर से पढ़ी जाने वाली प्रेम कहानियों की तुलना में एक स्वागतयोग्य परिवर्तन है। रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए लड़की द्वारा उठाए जाने वाले साहसिक कदम, निश्चित ही नवीनता लिए हुए हैं। आज के बदलते दौर का यह सच्चा आईना है जब लड़कियां अपनी भावनाओं को स्वीकार करने में संकोच नहीं करतीं और प्रेम कहानियों में निर्णायक भूमिका निभाती हैं।' ऐसा नितिन ने कहा। शिखा को मुम्बई से Sarvashreshtha Solutions और AGENCY09 द्वारा प्रस्तुत किया गया।
अरूप ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "शिखा बहुत ही जीवंत लेखिका हैं जो हमेशा नए विचारों व बहस के लिए उदार रही हैं। कहानियों को अलग तरह से तथा मनोरंजक ढंग से कहने की विशेष कला में उन्हें महारत हासिल है। 'Logically Stupid, That's Love' मनोरंजन से भरपूर एक प्रेम कहानी है और हमारा मानना है कि यह हर पीढ़ी के रोमांस फिक्शन प्रेमियों के दिलों को छू लेगी।"
पाठकों को 'Logically Stupid, That's Love' से क्या उम्मीद लगानी चाहिए? "पढ़ने के लिए एक बेहतरीन किताब, पैसों का पूरा मूल्य, और कतई बोर किए बिना यह पाठकों को बांधे रखेगी।" यह उनका वादा है।
शिखा कुमार से Twitter, Facebook और http://www.authorshikha.com/ पर जुड़ें।
अपनी प्रति Amazon पर यहां से: http://goo.gl/E1H1mu खरीदें।
किताब का विवरण
कार्तिकः हां, मैं कामयाब होना चाहता हूं, और यह कोई अपराध नहीं है। मेरी महत्त्वाकांक्षाएं, कभी भी इस राह में मुझे हुए कष्टों की शिकायत नहीं करतीं। विश्वास करो, मैं भी सुश्री स्टुपिड की तरह ही चाहता हूं लेकिन मैं अपने बरसों के कठिन परिश्रम को एक लड़की के लिए बलिदान नहीं कर सकता। हमारी एक खूबसूरत प्रेम कहानी रही होती यदि वह मेरे बॉस की बेटी न होती।
सहानाः मुझे पता है कि उसे अपने कैरियर से प्यार है और अब तक मैं उसके मन को ठीक से समझ नहीं पाई। मुझे पता है कि एक न एक दिन श्री लॉजिकल मेरे तरीके से सोचेंगे और उसके बाद हमारा जीवन खुशियों से भरपूर होगा।
उस आदमी ने उससे पाँच दिनों तक फ्लर्ट किया; और उस लड़की ने उस आदमी का पाँच साल तक इंतजार किया, एक दिन हमेशा के लिए अपनी उम्मीदों के साथ टूटकर बिखर जाने के लिए। यहां तर्क भारी पड़ता प्रतीत होता है, लेकिन किस्मत ने बदलने से इनकार कर दिया और कठोरतापूर्वक उन्हें फिर से आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया। जीवन में संघर्ष और आराम के क्षणों में, दिल और दिमाग को मिलकर परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। यह प्रेम कहानी उस पीढ़ी के लिए है, जो हाथ में आई चीज़ों की कद्र करना नहीं जानती।
शिखा के बारे में
शिखा एक सुयोग्य IT मैनेजर हैं और शौकिया लेखक हैं। उनकी पहली पुस्तक 'He Fixed the Match, She fixed Him' को जल्दी ही एक मोशन पिक्चर में रूपांतरित किया जाएगा और इस तरह वे भारत में सबसे जल्दी फिल्म अधिकार विक्रय करने वाली नवोदित लेखिका बन जाएंगी। वे अक्सर DailyO (India Today) कॉलम, अपना TOI-Blog, Right Nailed व अन्य प्रसिद्ध फोरमों में लिखती हैं। वे रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी हैं और उन्हें यात्राएं करना बेहद पसंद है।
#ShikhaKumar, #NRIAuthor, #ShristiPublishers, #DelhiWorldBookFair, #logicallystupidthatslove, #RomanceWriting, #Sarvashrestha
शिखा कुमार के प्रतिनिधि:
Mayura Amarkant
+91-9821117300
Captain
Sarvashreshtha Solutions
Tushar Khakhar
[email protected]
First Executive
AGENCY09
Share this article