गुड़गांव, भारत, January 22, 2016 /PRNewswire/ --
MeraJob.in कौशलों, वरीयताओं और व्यवहार के आधार पर अभ्यर्थियों का मिलान उनके लिए सही नौकरी से करने के लिए एकमात्र ऐसा भर्ती पोर्टल है जो ऑनलाइन और रिक्रूटर सेंटर आधारित प्री-स्क्रीनिंग इन दोनों का उपयोग करता है।
किसी भी नियोक्ता से बात करें और आपको भर्ती क्षेत्र में मौजूद एक बड़ा विरोधाभास चकित कर देगा। हालांकि हर महीने भारत में लगभग 1 मिलियन लोग कार्यकारी उम्र के दायरे में शामिल हो जाते हैं, लेकिन मध्यम से निम्न कुशल लोगों को नियुक्त करने वाले ज़्यादातर नियोक्ताओं के लिए भर्तियां कर पाना मुश्किल काम बना रहता है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160115/10138226 )
जहां कुशलता की कमी इसकी एक वजह है, वहीं दूसरी अनेक वजहें भी इस समस्या में योगदान करती हैं। MeraJob का भर्ती का मॉडल इस सरल ज्ञान पर आधारित है कि सीवी के रूप में बड़ी संख्या में आवेदनों से भर्ती की चुनौती का समाधान नहीं किया जा सकता, बल्कि इससे केवल समस्या बढ़ती ही है। भर्ती करने के दौरान 90% मेहनत अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग करने और उनको बाहर करने में खर्च हो जाती है जिनके पास नौकरी के लिए अपेक्षित कौशल, प्रशिक्षण या अनुभव नहीं होता। यह फ्रंट-एंड सेल्स एक्जीक्यूटिव, इन-स्टोर सेल्स, बैक-ऑफिस तथा एडमिन आदि की नौकरियों के मामले में खासतौर से सही है, इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी उद्योग में फ्रंट-डेस्क, बीपीओ, तथा कुछ और जैसे कि वेब डेवेलपर्स तथा इंश्योरेंस सेल्स से जुड़ी नौकरियों में भी नियोक्ताओं को ढेरों आवेदन देखने पड़ते हैं।
अब इस पर विचार करें कि यह प्री-स्क्रीनिंग कई बार विभिन्न नियोक्ताओं के बजाय एक केंद्रीय क्लीयरिंग हाउस द्वारा की जाए। यदि किसी व्यक्ति ने एक बैंक में फ्रंट-एंड सेल्स जॉब के लिए आवेदन किया है, तो उसकी जानकारी तथा आवेदन का परिणाम वैसे अन्य नियोक्ताओं के लिए मूल्यवान हो सकता है जो समान पदों के लिए भर्ती कर रहे हों। इस संबंध में पल्लव सिन्हा, संस्थापक MeraJob ने कहा, "MeraJob की ओर से प्री-स्क्रीनिंग की सुविधा यही काम करती है। यह अभ्यर्थियों के प्रोफाइल लगातार अपडेट करती है और सारा डेटा संचित रखती है, जिसे बेहतर मिलान के लिए नियोक्ताओं व नौकरी खोजने वालों दोनों के द्वारा पुनर्प्राप्त किया जा सकता है।' चाहे यह डेटा व्यवहार संबंधी, वरीयता या कौशल संबंधी हो, इसे कैप्चर किया जाता है और बेहतर मिलान के लिए सहेज लिया जाता है।
MeraJob ने नए दौर के सबस्क्रिप्शन आधारित भर्ती उत्पाद लॉन्च किए
MeraJob.in - जो कि भारत में नौकरियों का मिलान कराने वाला नम्बर 1 पोर्टल है, ने कम वेतन तथा कम कुशलता वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए भर्ती आवश्यकताएं पूरी करने हेतु विभिन्न नए उत्पाद पेश किए हैं। मास रिक्रूटमेन्ट, जैसा कि इस सेक्टर को अक्सर कहा जाता है, यह सेल्स एक्जीक्यूटिव्स, बैंक-ऑफिस और एडमिनिस्ट्रेशन, ऑपरेशंस, एकाउंटिंग, लॉजिस्टिक्स, आदि पदों पर केंद्रित है और मुख्य रूप से 5 साल से कम अनुभव रखने वालों तथा नए अभ्यर्थियों पर लक्षित है। जहां यह समाधान सभी उद्योगों/कंपनियों के लिए उपयोगी है, वहीं MeraJob के उत्पादों ने BFSI, IT, BPOs, SMEs, इंटरनेट कंपनियों तथा स्टार्ट-अप्स के बीच तेज़ी से लोकप्रियता हासिल की है।
रमन त्यागराजन, संस्थापक, MeraJob.in ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "प्रभावशाली बाज़ारस्थल को केवल प्रतिभाओं व अवसरों के बीच अंतराल दूर करने की ही आवश्यकता नहीं होती, (जैसा कि क्लॉसिफाइड जॉब साइटें करती हैं) बल्कि इसे दोनों पक्षों के बीच उपयुक्त मिलान तथा व्यवहार भी सुगम बनाना होता है।" यह दूसरी अपेक्षा इस समय या तो भर्ती सलाहकार नियुक्त करके पूरी की जाती है या कंपनियों की एचआर टीमों द्वारा, जो जॉब पोर्टल से मिले डेटा की पूरी तरह स्क्रीनिंग करती हैं। MeraJob की ओर से प्री-स्क्रीनिंग तथा जॉब लिस्टिंग समाधान, पहुंच और प्री-स्क्रीनिंग दोनों को जोड़ देते हैं।
प्रभावी जॉब पोर्टल के रूप में MeraJob नौकरियों के क्षेत्र में मिलान के निम्न अद्वितीय क्षेत्रों पर केंद्रित है:
यह प्री-स्क्रीनिंग रेंज तथा लिस्टिंग रिक्रूटमेन्ट समाधान इसके उच्च अनुकूलन योग्य, आवश्यकता आधारित लागत कुशल सबस्क्रिप्शन पैकेजों में नई चीज़ें हैं। ये पेशकश दो प्रकार की हैं:
अनुकूलित प्री-स्क्रीनिंग
MeraJob का मूल्यांकन और प्री-स्क्रीनिंग एल्गोरिद्म, धनात्मक और ऋणात्मक (पॉजिटिव और नेगेटिव) चयन मानदंड तथा उल्लेखित/उत्पन्न वरीयताओं का उपयोग करता है। ऑनलाइन तथा भर्ती केंद्र के माध्यम से कुछ सरल प्रश्नों के उत्तर देकर प्री-स्क्रीनिंग, ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान संभव बनाती है, जो उस नौकरी विशेष के लिए 'उपयुक्त' हों तथा 'सकारात्मक रुचि' रखते हों। इन सूचनाओं का उपयोग केवल उसी भर्ती कार्यक्रम के लिए नहीं किया जाता, बल्कि नौकरी के भावी अवसरों से मिलान कराने के लिए सहेज लिया जाता है।
उदाहरण के लिए, एक अभ्यर्थी, जो पीएचपी डेवेलपर के पद हेतु आवेदन करने में रुचि रखता है, उससे पूछताछ व शिकायतों से संबंधित कुछ आधारभूत 'नॉक आउट' प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसी तरह एक डिलीवरी ब्वॉय के पद के लिए, यह सुनिश्चित किया जाता है कि अभ्यर्थी सभी 'ज़रूरी' मानदंडों पर खरा हो, अर्थात उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो और नौकरी के स्थानों से परिचित हो।
इस विश्लेषण को मानवीय हस्तक्षेप के साथ मिलाने से MeraJob को सबसे उपयुक्त तथा प्री-स्क्रीनिंग में सफल अभ्यर्थियों का मिलान उनकी रुचि व कुशलताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त नौकरियों से कराने की क्षमता मिलती है, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। दरअसल इसी खूबी की वजह से नियोक्ता अब सामान्य से आधे समय व आधी लागत में भर्ती कर सकते हैं।
लिस्टिंग समाधान
इसमें ब्रांडेड भर्ती समाधान और जॉब लिस्टिंग समाधान शामिल हैं:
सभी समाधान Search Plus की सुविधा के साथ पेश किए गए हैं, जिसके द्वारा नियोक्ता, अभ्यर्थियों को व्यवहारगत जानकारी, अर्थात साक्षात्कार देने के पैटर्न, नौकरी विशेष में अभ्यर्थी की रुचि, अन्य प्री-स्क्रीनिंग अवसरों पर दिए गए उत्तरों आदि के आधार पर फिल्टर कर सकता है।
टेक्नोलॉजी तथा प्रोडक्ट हेड गिरीश फनसालकर, सह-संस्थापक MeraJob.in ने इस अवसर पर कहा कि, "पहले ही दिन से हमने किफायती विस्तार को ध्यान में रखा है और 'यह सुनिश्चित किया है कि अभ्यर्थी के बारे में सारा डेटा रखा जाए और बेहतर मिलान कराने के लिए पुनर्प्राप्त किया जाए।"
MeraJob की संस्थापक टीम का मानना है कि आगे का भविष्य शानदार है और आगे चलकर तीसरी पार्टियों से कई करार और एकीकरण करते हुए उत्पाद पेश किए जाएंगे, जैसे कि English ट्रेनिंग; कौशल विकास कार्यक्रमों तक पहुंच, वीडियो साक्षात्कारों तथा कॉल रिकॉर्डिंग स्निपेट्स उपलब्ध कराते हुए पोर्टलों पर अभ्यर्थियों के SmartProfiles™ बेहतर बनाना, आदि।
MeraJob.in के विषय में
MeraJob - भारत का नम्बर 1 जॉब मैचिंग पोर्टल है जो भर्ती करने वालों को प्री-स्क्रीनिंग समाधान उपलब्ध कराता है। इसके समाधान, नियोक्ताओं को तेज़ गति से, कम लागत में भर्तियां करने की सुविधा देने के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता की सोर्सिंग तथा नियोक्ता के ब्रांड पर सकारात्मक प्रभाव में मदद करते हैं। इसलिए "आधे समय में, आधी लागत में नियुक्ति करें" इसकी टैगलाइन है।
वर्तमान जॉब पोर्टलों द्वारा अपनाए जाने वाले, भर्ती के वर्गीकृत विज्ञापनों वाले तरीके से आगे बढ़कर सुविधाएं प्रदान करना MeraJob की सोच है, जिसकी निम्न अनूठी खूबियां हैं-
500,000 से अधिक संरक्षित SmartProfiles™ और 1,000 से अधिक रजिस्टर्ड नियोक्ताओं के साथ MeraJob.in पोर्टल पहले से ही भारत की नम्बर 1 प्री-स्क्रीनिंग कंपनी है जो अभ्यर्थियों व नियोक्ताओं द्वारा एक-दूसरे को खोजने के तौर-तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।
मीडिया संपर्क
Ashu Bajaj
[email protected]
+91-9899905387
Content & Candidate Engagement Manager
Mera Job India Pvt Ltd
Share this article