मुंबई, January 22, 2016 /PRNewswire/ --
- दुनिया भर से चाहने वाले अब #fame पर iamsrk को फॉलो कर सकते हैं #fame एशिया का अग्रणी लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म है
- 31 जनवरी को किंग खान का पहला लाइव वीडियो बीम
भारत के सबसे बड़े ग्लोबल सुपरस्टार शाहरूख खान #fame पर लाइव बीम्स के साथ दुनिया भर में अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने के लिये तैयार हैं। #fame एशिया का तेजी से बढ़ता लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160121/324492 )
शाहरूख, जिन्हें अक्सर दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार कहा जाता है, के प्रशंसक पूरे विश्व में फैले हुये हैं। दुनिया भर में शाहरूख के एक अरब से अधिक प्रशंसक मौजूद है और एसआरके #fame पर विभिन्न लाइव बीम्स के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ बातचीत कर पायेंगे और उनसे जुड़ पायेंगे।
भारत के सबसे बड़े ग्लोबल ऐम्बेसेडर होने के अलावा एसआरके अपने प्रशंसकों के साथ बात करने और जुड़ने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया को अपनाने एवं उनका इस्तेमाल करने में अग्रणी रहे हैं। आइएमएसआरके (iamsrk) शाहरूख खान का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल है और यह पहले से ही विभिन्न चर्चित सोशल प्लेटफॉर्म्स पर 35 मिलियन से अधिक प्रशंसकों के साथ दुनिया भर में सर्वाधिक प्रभावशाली एवं सबसे बड़ा मंच है। एसआरके के चाहने वाले अब #fame पर लाइव वीडियो बीम्स के माध्यम से उनके साथ संवाद कर सकते हैं। इसके जरिये वे उनके साथ सवाल-जवाब कर सकते हैं और उनके काम व जीवन के दिलचस्प पलों की कहानियों सुनने के साथ ही जिंदगी के सबक ले सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें उन बातों को जानने का भी मौका मिलेगा, जिनमें एसआरके विश्वास करते हैं।
http://www.multivu.com/players/English/7741451-shah-rukh-khan-beam-live-on-fame/
इस संबंध में श्री शाहरूख खान ने कहा, '‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे कई वर्षों से दुनिया भर से ढेरों प्यारे लोगों का प्यार एवं लगाव मिल रहा है। मैं उन्हें सिर्फ 'फैन्स' कहना पसंद नहीं करूंगा। उन्होंने हमेशा मुझे प्यार एवं सहयोग दिया है और मैं हमेशा ऐसे उपायों की तलाश में रहता हूं, जिनके माध्यम से मैं उनका प्यार वापस लौटा सकूं। उनके साथ जुड़ने के लिये सोशल मीडिया एक आसान रास्ता रहा है। #fame के जरिये अब उनके साथ वीडियो संवाद संभव होगा और मैं उनके और अधिक करीब पहुंच पाऊंगा। इसलिये, मुझे #fame पर सभी लोगों को आइएमएसआरके (iamsrk) को फॉलो करने के लिये आमंत्रित करने पर खुशी हो रही है। मुझे #fame पर अपने लाइव बीम्स और इंटैरेक्शन्स का बेसब्री से इंतजार है।"
इसके साथ ही श्री पुनीत जौहर, सीईओ - टू द न्यू वेंसर्च (#fame टू द न्यू वेंचर्स का एक हिस्सा है) ने कहा, '‘एक लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म के रूप में हमने एशिया में लॉन्च के बाद छह महीने के अंदर 3 मिलियन से अधिक इंस्टॉल्स के साथ व्यापक उपभोक्ता विकास देखा है और हम प्लेटफॉर्म पर शाहरूख खान का स्वागत करने के लिये उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि शाहरूख खान लाखों प्रतिभाशाली लोगों को दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये एक प्लेटफॉर्म के रूप में #fame का इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि #fame ने पिछले साल मई में अपना लाइव वीडियो एप्प लॉन्च किया था और बेहद कम समय में ही एशिया में यह सबसे तेजी से विकसित होने वाला ब्रांड बनकर उभरा है। लॉन्च से अब तक #fame के 3 मिलियन से अधिक डाउनलोड्स हो चुके हैं और अब यह हर महीने 1 मिलियन ऐक्टिव यूजर्स को आकर्षित कर रहा है। यूजर्स अपने मोबाइल पर महज एक बटन क्लिक कर लाइव हो सकते हैं, फॉलोइंग बना सकते हैं और प्रोडक्शन की झंझट के बिना ऐसा कर सकते हैं। यूजर्स उन लोगों से लाइव चैट कर सकते हैं, जिन्हें वे फॉलो करते हैं, उन्हें स्टिकर्स के साथ शामिल कर सकते हैं और कमेंट्स दे सकते हैं। #fame ने इंडोनेशिया, थाइलैंड और अन्य बाजारों में प्लेटफॉर्म का स्थानीय वर्जन्स लॉन्च कर एशिया में अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है।
Download #fame on iOS, Google Play and 9apps stores or visit fame.live now.
#fame के विषय में:
#fame एशिया का सबसे तेजी से विकसित हो रहा लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म है। एकीकृत 'टैलेंट-फर्स्ट' रणनीति के जरिये मोबाइल सहस्त्राब्दि की जरूरतों को पूरा पूर्ति करने वाला, #fame नेटवर्क अगले 3 वर्षों में 6 देशों में उपस्थिति के माध्यम से एशिया का अग्रणी लाइव वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म बनने के लिये बेताब है। मोबाइल पर लाइव वीडियो प्रोग्रामिंग में #fame के कंटेंट सेंटर्स और नवोन्मेषी वीडियो-ऑन-डिमांड कंटेंट में उच्च प्रभावशाली डिजिटल प्रॉपर्टीज, शोज और एन्टरटेनमेंट, फूड, फैशन, म्यूजिक, कॉमेडी जैसी विधाओं में फॉर्मेट शामिल हैं। वितरण में बहु-मंचीय दृष्टिकोण और सभी डिजिटल एवं सोशल प्लेटफॉर्म में सुदृढ़ उपस्थिति के साथ, #fame विशिष्ट रूप से निर्मित समाधानों के जरिये श्रोताओं तक ब्रांड की पहुंच एवं जुड़ाव में मदद करता है। यह समाधान टैलेंट आधारित कंटेंट, प्रॉपर्टीज और डिजिटल वीडियो सेवाओं में फैले हुये हैं।
मीडिया संपर्क:
Khushbu Shah
[email protected]
+91-9819045691
Fame Digital Pvt Ltd
Share this article