बंगलौर, January 27, 2016 /PRNewswire/ --
बच्चों के लिए पहननेयोग्य GPS पर्सनल ट्रैकर
Sendmygift.com और Total Celebrations आपके लिए GPS सक्षम स्मार्ट वॉच और मोबाइल फोन लेकर आए हैं जिससे अभिभावकों को बस एक क्लिक भर से अपने बच्चे की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी। इस घड़ी में GPS ट्रैकर लगा है और वॉयस कॉल एप्लिकेशन की खूबी है, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों की सही स्थिति जानने तथा उपयोक्ता से वॉयस कॉल शुरू करने की भी सुविधा मिलेगी।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160127/10139005 )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20151221/10137151-a )
यह विश्वस्तर पर प्रमाणित घड़ी, पानी से बेअसर है, OLED डिस्प्ले होने के कारण इससे कोई विकिरण नहीं होता, और यह 340 mA बैटरी पर चलती है। एकदम सही लोकेशन तथा इमारत का पता भी बताने के लिए इसमें 10m 2DRM की सूक्ष्म GPS शुद्धता है। इसकी पथ रिकार्डिंग सुविधा, क्रमबद्ध रूप से लोकेशन की पहचान करने में सक्षम बनाती है। जियोफेंसिंग खूबी के द्वारा एरिया या जोन तक सीमा भी सेट की जा सकती है। कदमों की संख्या गिनने वाली पेडोमीटर की इसकी खूबी न केवल सुरक्षा बल्कि फिटनेस की दृष्टि से भी उपयोगी है। इससे जुड़े मोबाइल फोन में दोतरफा वॉयस कॉलिंग के लिए 2G GSM SIM कार्ड है। यह 18.5 सेमी. लम्बी, 3.3 सेमी. चौड़ी और 1.25 सेमी. मोटी है, जो गुलाबी और नीले इन दो रंगों में उपलब्ध है।
इस घड़ी को साथ में मुफ्त उपहारों के साथ प्राप्त करें। यह दो रंगों में उपलब्ध है - गुलाबी घड़ी जिसके साथ बेबी डॉल और कूलिंग बैग और LED घड़ी के साथ मुफ्त गिफ्ट कूपन उपलब्ध हैं। दूसरा वेरिएंट नीले डायल के साथ गुलाबी रंग वाला है, जिसके साथ मुफ्त कूलिंग बैग गिफ्ट कूपन और LED घड़ी है जिसमें SIM सक्षम मोबाइल फोन के साथ इनबिल्ट GPS और सेल टॉवर आधारित लोकेशन ट्रैकिंग सुविधा दी गई है।
किड्ज स्मार्ट वॉच के महत्त्व पर जोर देते हुए Sendmygift और Total Celebrations की Founder and CEO, Dr. Mandeep Kaur ने बताया कि, "अभिभावक अपने दैनिक कामकाज में ही इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि उनके लिए अपने बच्चों की लोकेशन का पता लगाना असंभव हो जाता है। सर्वेक्षण के अनुसार, गुम होने वाले 10,0000 बच्चे कभी बरामद नहीं हुए। गुमशुदा बच्चों के 45% मामले सुलझाए नहीं जा सके। भारत में बच्चों की सुरक्षा का मसला अभी शुरुआती दौर में ही है। किड्ज स्मार्ट वॉच, अपने बच्चों व प्रियजनों को लेकर चिंतित रहने वाले अभिभावकों के लिए निश्चित रूप से एक वरदान की तरह है जो उनसे दूर होने के समय या बच्चे के किसी खतरे में होने के समय भी उससे बात कर सकते हैं। एक क्लिक से, उनका बच्चा लगभग हर समय उनकी निगाह में रह सकता है।"
Total Celebrations के विषय में:
उपहार के सभी तरह के विकल्पों के लिए Total Celebrations अपने प्रकार का पहला, सम्पूर्ण शॉप आउटलेट है। इसमें एक ही छत के नीचे सभी अवसरों जैसे कि जन्मदिन, वर्षगांठ, धार्मिक समारोह, घरेलू समारोहों या मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए उत्पादों की व्यापक रेंज मौजूद है। इस आउटलेट में केक, बुके और ग्रीटिंग कार्ड के लिए अलग विशिष्ट जगह है, जिसके अलावा खिलौने, हस्तशिल्प, गुलदस्ते, मूर्तियां व अन्य विभिन्न श्रेणियों में ढेरों उपहार विकल्प रु. 10 से लेकर रु. 20,000 तक की रेंज में मौजूद हैं और उपहार चुनने के लिए विविधतापूर्ण कलेक्शन पेश करते हैं।
इसकी ग्राहक सेवा उत्कृष्ट है और बड़े ग्राहक आधार के लिए खास माहौल है जो आस-पास के लोगों को उनके निकट उपहार खरीदारी का खास अनुभव प्रदान करता है। Total Celebrations, SEND MY GIFT PVT LTD. का उपक्रम है। वर्तमान में, इसका 2000 वर्ग फीट का प्रमुख स्टोर HSR लेआउट, बंगलौर में स्थित है और इसी वित्तीय वर्ष में देश के अन्य भागों में विस्तार किया जाना है।
Sendmygift.com के विषय में
Sendmygift.com भारत का एक सबसे बड़ा ऑनलाइन गिफ्ट स्टोर है, जो सभी उम्र के लोगों तथा सभी अवसरों के लिए उपहारों में विशेषज्ञ है। कंपनी ने सभी के लिए 'भावनाओं की डिलीवरी' की सोच के साथ नवम्बर 2015 में अपने प्रचालन शुरू किए थे। Sendmygift.com - Dr. Mandeep Kaur के स्वामित्व में तथा नेतृत्व में है, जो ऑनलाइन उपहारों के अनूठे विचार उपलब्ध कराती है और ग्राहकों द्वारा उनके प्रियजनों के लिए उपहारों के साथ-साथ, भावनाओं की डिलीवरी का अनुभव प्रदान करती है। कंपनी का मुख्यालय बंगलौर में है और देश भर में मौजूदगी है। Sendmygift.com अनेक उपहार विकल्पों के साथ ऑनलाइन खरीदारी का अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। Sendmygift.com के उत्पादों में विविध प्रकार के ताजे फूल, केक और पेस्ट्रियां, चॉकलेट्स, ज्वैलरी, और गिफ्ट हैम्पर्स शामिल हैं। इनमें से हर एक उपहार को इस तरह अनुकूलित करके सजाया जाता है कि हर उपहार वही भावनाएं और अनुभूतियां दर्शाता है जो भेजने वाला अपने प्रियजनों के लिए जताना चाहे।
अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.sendmygift.com पर लॉग ऑन करें।
मीडिया संपर्क:
Monali Giri
[email protected]
+91-9108001969
PR Manager
SEND MY GIFT PVT LTD
Share this article