मुम्बई, February 17, 2016 /PRNewswire/ --
वर्ष 2016 में D-Link के नेटवर्किंग उत्कृष्टता और नवप्रवर्तन के तीन दशक पूरे हुए
D-Link जो कि विश्वस्तरीय नेटवर्किंग समाधान प्रदाता कंपनी है, इसने इस साल अपने 30 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं और 65 देशों में 'लोगों के लिए नेटवर्क बनाने' के तीन दशकों का जश्न मना रही है। 'नवप्रवर्तन की प्रेरणा' को अपना मूलमंत्र मानते हुए, D-Link नेटवर्किंग तकनीक में नवीनतम और सर्वोत्तम चीज़ें पेश करने के लिए तत्पर है।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160216/10140252-a )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160216/10140252 )
1986 में सात दोस्तों के समूह द्वारा स्थापित D-Link ने हब/स्विचों के उपयोग द्वारा डेस्कटॉप कनेक्ट करने के लिए उत्पाद बनाने से शुरूआत की थी। इसी तरह लैपटॉप के दौर में, D-Link ने दुनिया को वायरलेस ऐक्सेस प्वाइंट्स से कनेक्ट किया और अब स्मार्टफोन के नए युग में यह वायरलेस मोबाइल कम्पैनियन्स की अपनी सीरीज़ के साथ, जो कि बेहद पोर्टेबल है, नेटवर्किंग नवप्रवर्तन में अग्रणी बनी हुई है। D-Link के क्लाउड आधारित अनुप्रयोग पहले से ही बाज़ार में छाए हुए हैं, और अब D-Link के अधिकांश नवीनतम उत्पाद IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) -भविष्य की तकनीक पर आधारित हैं।
नवप्रवर्तन की प्रेरणा ने D-Link को विश्वस्तर की विविधीकृत, बिलियन डॉलर वाली बड़ी नेटवर्किंग कंपनी बनने में मदद की है, जिनके दुनिया भर में 2,700 से भी अधिक कर्मचारी हैं। आज, D-Link अपनी सुदृढ़ स्थानीय विशेषज्ञता का भरपूर लाभ उठाते हुए स्थानीय उत्पाद विकसित करती है जो विश्व के बाज़ारों में इसे महत्त्वपूर्ण बढ़त प्रदान करते हैं। रोजाना लगभग 100 देशों में D-Link अस्पतालों के नेटवर्क सक्रिय बनाती है ताकि जीवनरक्षा करने वाले ऑपरेशन किए जा सकें। D-Link विश्वविद्यालयों तथा शोध संस्थानों में विपुल ज्ञान केंद्रों को कनेक्ट करती है ताकि महत्त्वपूर्ण नई वैज्ञानिक खोजें की जा सकें। D-Link अपने Wi-Fi नेटवर्किंग, IP सर्विलांस उत्पादों आदि के माध्यम से छोटे कारोबारों/उद्यमों को विकसित होने में मदद करती है। और दुनिया भर के लाखों घरों में D-Link परिवारों को भरपूर, तेज डिजिटल जीवनशैली का आनंद लेने में मदद करती है तथा उनको पूरी संतुष्टि प्रदान करती है।
"वर्ष 2016 D-Link के लिए एक महत्त्वपूर्ण वर्ष है, क्योंकि हमने 'लोगों के लिए नेटवर्क बनाने' के गौरवशाली 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह केवल एक समय का विस्तार नहीं है, बल्कि वे उपलब्धियां और धरोहर मायने रखती हैं जो तीन दशकों के दौरान हमने विकसित कीं," ऐसा Mr. Tushar Sighat, Executive Director & CEO - D-Link (India) Ltd. ने बताया।
उन्होंने आगे कहा कि, "बीते 30 वर्षों ने D-Link को वॉयरलेस उद्योग को आकार देने वाली शक्तियों में मजबूत स्थान दिलाया है। हमने अपनी प्रेरणा को नए किस्म के समाधानों में साकार किया है-जैसे कि हमारी कनेक्टेड होम रेंज और बेहतरीन परफार्मेंस वाली नेटवर्किंग किट्स-जो लोगों का जीवन उन्नत बनाती हैं। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, हम 2016 में तथा इसके बाद भी नवप्रवर्तन की अपनी प्रेरणा को बनाए रखेंगे।'
अपने 30वें वर्ष में D-Link अधिक नवप्रवर्तक नेटवर्किंग उत्पाद पेश करते हुए तथा अपनी पुरानी सुदृढ़ता का प्रयोग करके भावी रूझानों का अनुमान लगाते हुए तथा ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करते हुए 'नवप्रवर्तन की प्रेरणा' का जश्न मना रही है। आने वाले वर्षों में D-Link ऐसे नवीनतायुक्त उत्पादों के बूते नेटवर्किंग उद्योग में अगुवाई करेगी जो घरों व कार्यालयों में बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा, दक्षता, तथा लागत-कुशल समाधान देने वाले उच्च कार्यक्षमता वाले तथा लागत-कुशल उत्पाद उपलब्ध कराएगी। आगे बढ़ते हुए D-Link, अपने भरोसेमंद, किफायती, व उपयोग में आसान उत्पादों की बड़ी रेंज के साथ उपभोक्ताओं व कारोबारियों की भावी ज़रूरतें पूरी करने के लिए तत्पर है। D-Link को भविष्य हेतु उन्नत तकनीक तथा व्यावहारिक नवप्रवर्तन पेश करते हुए गर्व है।
अपनी विरासत, नवप्रवर्तन की प्रेरणा, तथा हमारे 30 सालों के सफर में सहयोगी सभी लोगों के साथ जश्न के इस गर्वभरे क्षण में D-Link अब नेटवर्किंग और वृद्धि के आगामी 30 सालों के दौर में कदम रखने के लिए एकदम तैयार है।
D-Link (India) Limited के विषय में:
D-Link घरों, छोटे कारोबारों, मध्यम से बड़े आकार वाले उद्यम परिवेशों और सेवा प्रदाताओं के लिए कनेक्टिविटी समाधान पेश करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनी है। एक पुरस्कृत डिजाइनर, विकासकर्ता और निर्माता D-Link ऐसे एकीकृत नेटवर्क समाधान लागू और सपोर्ट करती है जिनमें स्विचिंग, वायरलेस, ब्रॉडबैंड, स्टोरेज, IP सर्विलांस, क्लाउड-आधारित नेटवर्क प्रबंधन, तथा स्ट्रक्चर्ड केबलिंग की विशेषताएं एकीकृत होती हैं।
D-Link (India) Limited, D-Link Corporation का एक अंग है और भारत में एक सबसे बड़ी नेटवर्किंग कंपनी है। यह कंपनी, भारत और सार्क क्षेत्र में नेटवर्किंग उत्पादों की मार्केटिंग और वितरण में लगी है। D-Link (India) Limited के शेयर NSE और BSE शेयर बाज़ारों में सूचीबद्ध हैं। इस समय D-Link (India) Limited बाज़ार में एक प्रमुख कंपनी है जिसकी भारत भर में पहुंच है, उत्पादों का प्रभावशाली पोर्टफोलियो है और बेहतरीन सेवाएं प्रदान करती है। यह कंपनी, उच्चकोटि के दक्ष और भरोसेमंद नेटवर्किंग उत्पाद, समाधान और सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। D-Link इंडिया के 17 शाखा कार्यालय हैं और 11 शहरों में अत्याधुनिक D-Link Service Center (DSC) स्थित हैं और भारत भर में स्थित 38 D-Link Service Partners (DSP) का समर्थन इसे प्राप्त है। D-Link (India) Limited ने अपने ग्राहकों के लिए टोल-फ्री सपोर्ट हेल्पडेस्क भी स्थापित की हुई है।
अधिक जानकारी के लिए देखें http://www.dlink.co.in, या Facebook पर http://www.facebook.com/dlinkindia और Twitter पर जुड़ें http://www.twitter.com/dlink_india
मीडिया संपर्क:
Divya Shetty
[email protected]
+91-9004672817
Sr. Manager - PR & Marketing Communication
D-Link (India) Ltd.
Share this article