Talwalkars ने वार्षिक सदस्यता में छूट की घोषणा की
मुंबई, August 2, 2016 /PRNewswire/ --
1 अगस्त से 12 सितम्बर, 2016 तक वार्षिक सदस्यता शुल्क पर 35% छूट की पेशकश
Talwalkars Better Value Fitness Limited (TBVFL), जो कि भारत की सबसे बड़ी फिटनेस चेन है और जिसके पूरे भारत के 80 शहरों में 176 से अधिक जिम और स्टूडियो हैं, ने अपने बेहद लोकप्रिय वार्षिक सदस्यता डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। 01 अगस्त - 12 सितम्बर के दौरान जिम अपनी वार्षिक सदस्यता फीस में 35% तक की छूट के अलावा अपनी कई सारी मूल्यवर्धित सेवाओं जैसे कि बॉडी मसाज और पर्सनल ट्रेनिंग में खास ऑफर प्रदान करेगा। 01-05 अगस्त, 2016 के दौरान Talwalkars एक अर्ली बर्ड प्रोमोशनल ऑफर पेश करेगा, जिसमें हर नामांकित सदस्य कई सारे फायदे पाने का हकदार होगा।
(Photo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160801/10151621-a )
(Logo: http://photos.prnewswire.com/prnh/20160801/10151621 )
भारतीय उपभोक्ताओं का एक नया वर्ग फिटनेस और सेहत के प्रति जागरूक बन रहा है। लेकिन वे जिम की साधारण सुविधाओं से कहीं बढ़कर चाहते हैं और लगातार अत्याधुनिक सुविधाओं, अद्वितीय और नए दौर के वर्कआउट्स, तथा इस क्षेत्र में विशेषज्ञों से सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की तलाश करते हैं। फिटनेस और सेहत के मामले में अपनी खास पेशकशों जैसे कि Zorba (योगा), Zumba, Reduce (आहार आधारित वजन घटाने का प्रोग्राम) और Nuform (एक आधुनिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिमुलेशन ट्रेनिंग) के जरिए Talwalkars, ऐसे सभी फिटनेस प्रेमियों की सभी ज़रूरतें पूरी करने के लिए तैयार हैं।
इस पेशकश के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए Mr. Prashant Talwalkar, मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ, Talwalkars Better Value Fitness Limited ने कहा कि, "जब आप फिटनेस को अपनी आदत बना लेते हैं तो इससे आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। यही सही वक्त है कि आप अपनी फिटनेस की राह पर आगे बढ़ें। हमारी सालाना सदस्यता में छूट का ऑफर पेश करते हुए हमें बहुत प्रसन्नता है, इससे हम अपने सदस्यों को ऐसे टूल्स तक सुविधाजनक पहुँच प्रदान करेंगे, जिससे वे सेहत और फिटनेस के प्रति नए सिरे से अपना संकल्प मजबूत बनाएंगे, जो कि Talwalkars का मिशन है।"
इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया में, Mr. Aditya Dhillon, आपरेशन प्रमुख, Talwalkars Better Value Fitness Limited ने कहा कि, "Talwalkars में, हम फिटनेस के ऐसे सम्पूर्ण तरीके में यकीन रखते हैं, जो सेहत के हर पहलू का ख्याल रखता हो। गुणवत्ता की हमारी परम्परा और समर्पण भावना पर हमें गर्व है, और सदस्यों की सेवा हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। निजी ध्यान और बुटिक जिम की सदस्यता तथा बड़े क्लब के फिटनेस विकल्प हमारी सुविधाओं में शामिल हैं। हमारे इंस्ट्रक्शन पूरे उद्योग क्षेत्र के अनुरूप व उनसे बढ़कर सुनिश्चित करने के लिए हम एक टीम की तरह मिलकर कार्य करते हैं।"
एक गर्मजोशी भरा और उत्साहवर्धक माहौल देने के अलावा, Talwalkars अपनी इकाईयों में नवीनतम उपकरणों की रेंज तथा प्रमाणित पर्सनल ट्रेनरों की सुविधाएं देते हैं। पर्सनल ट्रेनर, ग्राहक की समस्या के पहलुओं को ध्यान में रखकर उसके लिए सबसे उचित व्यायाम विधि तय करता है, बंधे-बंधाए ढर्रों से अलग हटता है, एकरसता से छुटकारे में मदद करता है, और वर्कआउट्स में नया जोश भरता है। इसके साथ पर्सनल ट्रेनर अनुशासन प्रेरित करने, सदस्य का नजरिया बदलकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाने और ऐसे परिणाम दिलाने में मदद करता है जो महज शारीरिक दिखावट से कहीं बढ़कर होते हैं।
अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव के इच्छुक, अपनी सेहत के प्रति जागरूक सदस्य 53636 पर FIT को SMS कर सकते हैं या http://www.talwalkars.net पर रजिस्टर या 022- 66553636 पर कॉल करके आज ही अप्वाइंटमेन्ट बुक करा सकते हैं! ज्यादा जानकारी के लिए http://www.facebook.com/TalwalkarsIndia पर लाइक करें या http://www.twitter.com/Talwalkars पर फॉलो करें। यह ऑफर 01 अगस्त से 12 सितम्बर, 2016 तक मान्य है।
Talwalkars Better Value Fitness Ltd. (TBVFL) के विषय में:
पूरे भारत के 80 शहरों में 176 से अधिक जिम और स्टूडियो वाली Talwalkars Better Value Fitness Limited (TBVFL), भारत की सबसे बड़ी फिटनेस चेन है, जो 'Talwalkars' ब्रांड नाम के तहत अपने 1,68,000 से अधिक सक्रिय ग्राहकों को जिम, स्पा, एरोबिक्स और हेल्थ काउंसिलिंग सहित कई तरह की सेवाएं देती है। देश भर में जिम सुविधाएं देने लायक इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करके अब Talwalkars इस पहुँच का लाभ उठाते हुए कई नई चीज़ें पेश कर रहे हैं जो फिटनेस प्रेमियों को नए-नए विकल्प देने के लिए हैं। इन्होंने भारत में NuForm ट्रेनिंग की अगुवाई की है, जो जर्मनी से आयातित Electro Muscular Stimulus technology के जरिए सप्ताह में बीस मिनट का फिटनेस समाधान पेश करती है। Zumba® Fitness की लांच एक अन्य कदम है, जिसके जरिए मौजूदा टीम व इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करके ग्राहकों की तादाद बढ़ाते हुए भारत में फिटनेस उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत की। Reduce लांच करके Talwalkars ने ग्राहकों के फिटनेस लक्ष्य पूरे कराने में मदद का ध्येय बनाया है। Reduce एक ऐसा आसान, सेहतभरा समाधान है जो आहार के आधार पर वजन घटाने में मदद करता है और इसे उपभोक्ताओं की व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। तेजी से विस्तार करते हुए Talwalkars ने चेन्नई स्थित फिटनेस फर्म Inshape Health and Fitnez Pvt Ltd (IHPL) में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल करके दक्षिण भारत में अपना और विस्तार किया। अपनी फिटनेस और वेलनेस पेशकशों को विविधता देने के लिए Talwalkars ने हाल ही में चेन्नई स्थित योगा स्टूडियो चेन, Zorba में एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। श्रीलंका के Power World Gyms (PWG) में 49.5% हिस्सेदारी हासिल करके Talwalkars ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में प्रवेश किया।
स्वर्गीय Shri Vishnu Talwalkar द्वारा मुम्बई में 1932 में पहले जिम की स्थापना के साथ, Talwalkars ने भारत में जिम की सोच को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। Madhukar Talwalkar ने इस विरासत को और आगे बढ़ाया और आज Talwalkars ब्रांड पूरे देश में फिटनेस का दूसरा नाम बन गया है। देश भर के विविध शहरों में अपने जिम स्थापित करते हुए 'Talwalkars' ब्रांड ने लगातार अपना विस्तार किया है जिनमें: अलीगढ़, औरंगाबाद, बरेली, भावनगर, भोपाल, देहरादून, जमशेदपुर, हुबली, कोल्हापुर, कोलकाता, नासिक, मुरादाबाद, सांगली, सूरत, सोलापुर, राजकोट, रांची आदि शहर शामिल हैं।
कंपनी के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया उनकी वेबसाइट http://www.talwalkars.net देखें।
मीडिया संपर्क:
Hiral Shah
[email protected]
+91-9819637300
Corporate Communications Manager
Talwalkars Better Value Fitness Ltd.
Share this article