प्रगति मैदान में 9 से 11 दिसम्बर को आयोजित किए जाने वाले Zak Doors & Windows Expo में दरवाजों, खिड़कियों और फैसेड्स के क्षेत्र में नए आर्किटेक्चरल इनोवेशन प्रदर्शित किए जाएंगे
नई दिल्ली, November 28, 2016 /PRNewswire/ --
खिड़कियों, दरवाजों, फैसेड्स और सहायक सेवा क्षेत्रों में सबसे आधुनिक नवप्रवर्तनों की खोज करने के लिए Zak Doors & Windows Expo एक बार फिर से पेश किया जा रहा है जो उपयोक्ताओं और कंपनियों दोनों को ही खूब पसंद आएगा। बिल्डिंग फैसेड और विंडो सिस्टम्स, कम्पोनेन्ट्स और निर्माण तकनीक के क्षेत्र में दुनिया की जानी-मानी कंपनियां अपने उत्पादों व सेवाओं की अभूतपूर्व नई और नवप्रवर्तक रेंज पेश करने के लिए तैयार हैं क्योंकि दरवाजों, खिड़कियों और फैसेड समाधानों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी Zak का 13वां संस्करण नई दिल्ली में शुरू होने वाला है। यह प्रदर्शनी, भारत के सबसे बड़े प्रदर्शनी व सम्मेलन स्थल-प्रगति मैदान में 9 से 11 दिसम्बर, 2016 तक आयोजित की जानी है। इस प्रदर्शनी में निर्माताओं और उपयोक्ताओं को परस्पर मुलाकात करने का मौका मिलेगा और वास्तुकारों की सौंदर्यपरक कल्पनाओं को साकार करने तथा डेवेलपर्स की आकांक्षाओं को नए आयाम देने में मदद करने वाले संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह ऐसे उद्यमियों के लिए भी शानदार प्लेटफॉर्म है, जो इन तकनीकों के उत्पादन में निवेश के इच्छुक हैं।
15वें वर्ष में Zak प्रदर्शनी के तहत आपस में संबंधित उत्पादों के तीन एक्सपो शामिल हैं जिनमें Zak Glass Technology Expo जो कि निर्माण क्षेत्र में कांच के प्रयोग के बारे में हमारा नज़रिया परिष्कृत करने के लिए कांच के उत्पादों, उत्पादन, प्रोसेसिंग और तकनीक पर आधारित 14वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेला (ट्रेड फेयर) है; Zak Aluminium Extrusions Expo, जो कि ऐल्युमिनियम एक्सट्रूजन्स, तकनीकों, अनुप्रयोगों तथा सहायक उत्पादों पर आधारित 8वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेला (ट्रेड फेयर) है; और इसके साथ Zak Doors & Windows Expo का 13वां संस्करण शामिल है, जो पूरे आर्किटेक्चरल क्षेत्र से जुड़े उपयोक्ता उद्योगों की ज़रूरतें पूरी करेंगे।
Mr. Syed Ahad Ahmed, डॉयरेक्टर, Zak Trade Fairs and Exhibitions, जो कि इस विशिष्ट कार्यक्रम के आयोजक हैं, ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, "नवीनतम तकनीकों और समाधानों के बारे में ज्ञान और जागरूकता बढ़ाने की इच्छुक कंपनियों की उद्देश्य पूर्ति में सहायता तथा प्रदर्शनी की पूरक सहायक गतिविधियों के माध्यम से विविध वर्ग के लोगों के बीच संवाद और जानकारियों का आदान-प्रदान सुगम बनाना ही इस एक्सपो का ध्येय है।"
उन्होंने आगे कहा कि, "इस प्रदर्शनी में विजिटरों के लिए प्रस्तुतिकरण तथा लाइफ-साइज मॉडल पेश किए जाएंगे जो रियलिटी कंस्ट्रक्शन और डिजाइन के नए दौर का आभास कराएंगे। इस वर्ष प्रदर्शित किए जाने वाले कुछ नए उत्पादों में टेक्सटाइल सन प्रोटेक्शन स्क्रीन्स (Textile Sun Protection Screens), पैनोरैमिक फैसेड डिजाइन सिस्टम्स (Panoramic Facade Design Systems), मोटराइज्ड फोल्डिंग शटर्स (Motorised Folding Shutters), एक्सपैंडेड मैश फॉर फैसेड्स (Expanded Mesh for Facades), एक्सटर्नल क्लैडिंग सॉल्युशंस (External Cladding Solutions), एलईडी इंटिग्रेटेड रेलिंग्स (LED Integrated Railings), हाई परफॉर्मेंस स्लाइडिंग विंडो सिस्टम्स (High Performance Sliding Window Systems) व अनेक अन्य शामिल हैं। इसके अलावा, जमीनी स्तर पर तथा उद्योग जगत की विशिष्ट कंपनियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के लिए सेमिनारों और कार्यशालाओं के भी आयोजन किए जाएंगे।"
Schueco इस कार्यक्रम के प्रमुख पार्टनर हैं जो कि ऐल्युमिनियम के दरवाजों, खिड़कियों और कर्टेन वॉल सिस्टम के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी कंपनी है। वे अपने नियमित फैसेड और फेनेस्ट्रेशन समाधानों के अलावा लिफ्ट और स्लाइड डोर, पैनोरमा डिजाइन फैसेड की अपनी नई रेंज भी पेश करेंगे।
एक्सपो के 2015 संस्करण में 600 भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों को प्रस्तुत करने वाले 350 से अधिक प्रदर्शनीकर्ताओं तथा 24,000 से अधिक आगंतुकों ने हिस्सा लिया था।
Zak Trade Fairs and Exhibitions के विषय में
Zak Group एक अग्रणी ट्रेड शो और प्रदर्शनी आयोजक कंपनी है जो प्रदर्शनियों और व्यापारिक मेलों (ट्रेड शो) जैसे कि Zak Glass Technology, Zak Doors & Windows Expo और अपने आपसी मेल-मुलाकातों वाले सम्मेलनों Zak World of Facades और Zak World of Windows.की सीरीज के माध्यम से भवन निर्माण क्षेत्र के बारे में नज़रिया बदल देने के विज़न से प्रेरित है। नवप्रवर्तन को प्रेरित करने तथा भवन निर्माण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए Zak निर्माताओं, नवप्रवर्तकों, वितरकों और फैब्रिकेटर्स को एक मंच पर लाती है। 1994 में अपनी पहली प्रदर्शनी के बाद से Zak दक्षिण एशिया, मध्य-पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न भागों में 22 विभिन्न उद्योगों से जुड़ी 490 से अधिक प्रदर्शनियां और सम्मेलन आयोजित कर चुकी है।
मीडिया संपर्क:
Esha Sharma
Zak Trade Fairs & Exhibitions Pvt. Ltd.
[email protected]
+91-11-42576205
Share this article