नई दिल्ली, May 23, 2017 /PRNewswire/ --
इस एलबम से प्राप्त कमाई का 15% कैंसर पीड़ित बच्चों हेतु दान करने की योजना
देश में प्रतिभाशाली नए बच्चों की कमी नहीं है लेकिन Shourya Kumar Lal सचमुच अद्वितीय है। 15 साल का यह बच्चा संगीत की उच्च प्रतिस्पर्धी दुनिया में चमकता सितारा बनकर उभरा है। कम आयु में ही बेहद मनमोहक गाने रचकर उसने बड़े-बड़े दिग्गजों को चकित कर दिया है। Shourya ने 15 साल की उम्र में म्यूजिक कम्पोज करना शुरू कर दिया था और 4 गाने रिकॉर्ड कर चुका है। अपनी 5 गानों की सीरीज़ पूरी करने के लिए वह अब पांचवां गाना भी तैयार कर रहा है। Tatv Aarvi Films and Music ने इस छोटे संगीतकार की मदद के लिए पहल करते हुए 'Albee' शीर्षक से उसका पहला एलबम लॉन्च करने में मदद की है। Shourya के संगीत के सफर की शुरुआत इस YouTube लिंक पर देखें: https://www.youtube.com/watch?v=iSQSVIrCSI4
Shourya ने अपना पहला पंजाबी-अरबी फ्यूजन गाना 'Albee' कम्पोज किया है। YouTube लिंक https://www.youtube.com/watch?v=1p2hluuNKdA इसे पार्श्वगायिका Shivangi Bhayana, Aarvi और Leo Sharma द्वारा गाया गया है। इस गाने में 'मेरी आशिकी तुमसे ही' से प्रसिद्ध हुए टीवी स्टार Shakti Arora प्रमुख भूमिका में हैं, जो उनका बचपन का पसंदीदा है। इस कम्पोजीशन ने संगीत की दुनिया में हलचल मचा दी है।
बॉलीवुड के नामी गायकों Shaan, Benny Dayal, Roshni, Aish King, और पंजाब के नए और स्थापित गायकों के साथ काम करने की Shourya की योजना है। 6 महीने के समय में Shourya ने 5 म्यूजिक ट्रैक लॉन्च करने की योजना बनाई है जिसमें से 4 पहले ही फिल्माए जा चुके हैं।
Shourya सचमुच चमत्कारी प्रतिभा है। उसने महज 5 साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में उसे शिप्रा मॉल में लाइव परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया गया। एक इंस्ट्रूमेंटलिस्ट के रूप में उसने 8 गानों पर प्रयोग किया और 'Shourya at 10' नामक एलबम पेश किया। RD Burman, AR Rahman, और प्रसिद्ध Richard Clayderman उसके प्रेरणास्रोत हैं। फ्यूजन, रॉक, ब्ल्यूज, न्यू एज, बॉलीवुड व अन्य अनेक में उसकी रूचि है। संगीत और साउंड डिजाइन के बारे में SherAzad, Guru Sharma ने उसका मार्गदर्शन किया है।
वह म्यूजिकोलॉजी के माध्यम से ट्रिनिटी स्कूल लंदन से संगीत सीखता है। इसके अलावा, वह Mr. Mukherjee, Mr. Eric, Mr. Jerry Silas, Mr. Anurag Dixit, Mr. Abhishek Awasthi, Mr. Aslam और Mrs. Savitri जैसे संगीतकारों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने उसे पूर्वी और पश्चिमी दुनिया के संगीत की शिक्षाएं दी हैं। Shourya बॉलीवुड में अग्रणी कम्पोजर बनना चाहता है। Shahrukh Khan के लिए म्यूजिक कम्पोज करना उसका ख्वाब है। Mr. R D Burman उसके आदर्श संगीत निर्देशक हैं।
'Albee' गाने को कोर ट्यून के माध्यम से 110 प्लेटफॉर्मों पर वितरित किया जा रहा है जिनमें iTunes, Amazon music, Hungama, Saavn आदि शामिल हैं। 'Albee' गाने को वेव एंड फ्रेम्स स्टूडियो, मुम्बई और इंद्रलोक स्टूडियो, लुधियाना में रिकॉर्ड किया गया है
Tatv Aarvi Films and Music LLP के बारे में
Tatv Aarvi Films and Music LLP एक नई कंपनी है जो नई और उभरती प्रतिभाओं वाली फीचर फिल्मों, लघु फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो को बढ़ावा देने की सोच रखती है। कंपनी 5 म्यूजिक वीडियो फिल्मा चुकी है और Albee इस सीरीज़ में पहला गाना है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
Vinayak Lal
[email protected]
+91-9958944446
Tatv Aarvi Films & Music LLP.
Share this article