B.E.S.T Metasurg 2018 (Bariatric Endoscopy Surgery Trends)- कॉन्फ्रेन्स का पहली बार भारत में आयोजन
पुणे, भारत, May 8, 2018 /PRNewswire/ --
B.E.S.T (Bariatric Endoscopy Surgery Trends) बैरियाट्रिक और मेटाबोलिक सर्जरी के क्षेत्र में एक उच्च प्रतिष्ठित वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस है, जिसमें विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और अनुभवी विशेषज्ञ एकत्रित होते हैं। यह भारत में पहली बार होने जा रही है और भारत के शीर्षस्तरीय बैरियाट्रिक सेंटर - Laparo Obeso Centre, पुणे द्वारा B.E.S.T Metasurg 2018 के रूप में आयोजित की जाएगी। इस कॉन्फ्रेन्स को मोटापे से संबंधित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन है जिनमें: IFSO, IEF, OSSI, PSS, IAGES शामिल हैं।
इस भव्य कॉन्फ्रेन्स का एक लक्ष्य है: मोटापे और डायबिटीज़ की रोकथाम-उपचार-इलाज। इसे 15-16 जून, 2018 को JW Marriott, पुणे में आयोजित किया जाएगा। 16 देशों से प्रतिष्ठित प्रतिनिधि इस कॉन्फ्रेन्स में भाग लेंगे, अकादमिक सम्मेलन के लिए मंच तैयार है। एक साथ पांच ऑपरेशन थिएटर संचालित करने के साथ रोजाना 15 सर्जरी किए जाने की योजना है। सामान्य बैरियाट्रिक प्रक्रियाओं जैसे कि स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी से लेकर उन्नत रिवीजन बैरियाट्रिक प्रक्रियाएं तथा मोटापे से ग्रस्त रोगियों में सामान्य सर्जरी तक की रेंज प्रदर्शित करना इस कॉन्फ्रेन्स का ध्येय है। रोबोटिक प्रक्रियाएं, तथा बैरियाट्रिक से संबंधित नवीन विधियां जैसे कि एंडोस्कोपिक तकनीकें भी प्रदर्शित की जाएंगी।
सर्जरी के अलावा, पोषण एवं फार्माकोथेरेपी सहित मोटापे के प्रबंधन के अन्य पहलुओं पर भी सत्र आयोजित होंगे। कॉन्फ्रेन्स के आयोजक Dr. Shashank Shah ने बताया, "मोटापे व डायबिटीज़ के बेहतर उपचार विकल्प प्रदान करने के लिए यह प्रतिष्ठित विशेषज्ञों का अद्वितीय सम्मेलन है। औषधि विज्ञान तेज़ी से विकसित हो रहा है और वैज्ञानिक चर्चाएं, इस विज्ञान में नवप्रवर्तन का आधार हैं। हमें गर्व है कि B.E.S.T Metasurg 2018 ने भारत में अपनी पहली कॉन्फ्रेन्स के आयोजन के लिए हमारे सेंटर को चुना है। हमें आशा है कि इसमें पूरी दुनिया से लोगों की भागीदारी होगी।"
मोटापे से ग्रस्त रोगियों पर कार्यवाही हेतु एनस्थेटिस्ट्स के लिए यह अद्वितीय अवसर है क्योंकि इसमें सामान्य सर्जनों के लिए, के बारे में एक 'लाइव' सत्र होगा; मोटापे से ग्रस्त रोगियों पर एनस्थीसिया का प्रयोग करने, मोटापे से ग्रस्त रोगियों में हार्निया प्रबंधन करने, एंडोस्कोपिस्ट्स तथा उन्नत लपारोस्कोपिक सर्जनों को मोटापे से ग्रस्त रोगियों में विविध एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं के बारे में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। कॉस्मेटिक तथा सामान्य सर्जनों को, रोगियों में बैरियाट्रिक सर्जरी के बाद एब्डोमिनोप्लास्टी और एब्डोमिनल वॉल रिकांस्ट्रक्शन के बारे में सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस तरह से इसमें सभी प्रकार के सर्जनों को एक अभूतपूर्व अवसर प्राप्त होगा।
जाने-माने विदेशी फैकल्टी की सहायता हेतु नए सर्जनों को जीवन का अभूतपूर्व अवसर प्रदान करने के लिए आयोजकों ने प्रतिनिधियों के बीच एक निष्पक्ष लकी ड्रॉ कराने पर भी विचार किया है, जिससे OT में मौजूदगी का मौका पाने के लिए सर्जन चुनने का अवसर मिलेगा। B.E.S.T Metasurg 2018 में भाग लेने के लिए http://best-metasurg.com/registration/ पर रजिस्टर कराएं।
इसके अलावा, केवल डॉक्टरों ही नहीं, बल्कि रोगियों को भी एक अनोखा अवसर प्राप्त होगा। B.E.S.T Metasurg 2018 के अंतर्गत सर्वोत्तम मानकों तथा सुरक्षा विधियों के साथ बैरियाट्रिक प्रक्रियाओं का स्पेशल पैकेज ऑफर किया जाएगा। अधिक भार के अलावा फिर से भार बढ़ने या बैरियाट्रिक सर्जरी के किन्हीं प्रतिकूल प्रभावों से परेशान रोगी भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह से, रोगियों व डॉक्टरों से यह एक अपील है कि वे दुनिया भर के सबसे प्रतिष्ठित सर्जनों की राय लेने के लिए इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
Laparo Obeso Centre, पुणे के बारे में
यह अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र है, जो Surgical Review Corporation, American Board द्वारा प्रमाणित है। यह भारत में एक सबसे ज़्यादा बैरियाट्रिक सर्जरी करने वाला सेंटर है। यह भारत में बैरियाट्रिक सर्जरी सहित "बेसिक और एडवांस्ड लपारोस्कोपिक सर्जरी" के लिए एकमात्र प्रशिक्षण केंद्र है। इसने पूरे भारत व एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 300 से अधिक सर्जनों को प्रशिक्षित करते हुए प्रमाणित किया है। यह भारत में "लपारोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी" और "डायबेटिक्स की सर्जरी" के शोध अध्ययन में अग्रणी है।
मीडिया संपर्क:
Dr. Shashank Shah
[email protected]
+91-9766316734
Laparo Obeso Centre
Share this article