Mixx Technologies ने Sophic Silicon Technologies का अधिग्रहण और Kaynes Semicon के साथ मैन्यूफ़ैक्चरिंग सहयोग घोषित किया
एक ऐतिहासिक दोहरी घोषणा भारत को वैश्विक AI सेमीकंडक्टर इंफ्रास्ट्रक्चर में डिज़ाइन से लेकर परिनियोजन तक के सभी पहलुओं को समाहित करते हुए वर्टिकल रूप से एकीकृत की गई एक शक्ति के रूप में उभरने का संकेत देती है।
बेंगलुरु, भारत, 24 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- Mixx Technologies, Inc., US स्थित हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंटरकनेक्ट परत का निर्माण करने वाली वेंचर-समर्थित डीप-टेक कंपनी, ने आज भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक निर्णायक क्षण को चिह्नित करने वाली दो समकालिक कूटनीतिक कार्यवाहियों की घोषणा की है। सबसे पहले, भारत के DLI की लाभार्थी बेंगलुरु स्थित सेमीकंडक्टर IP डिज़ाइन फ़र्म Sophic Silicon Technologies का अधिग्रहण किया गया, जिसकी एनालॉग मिश्रित-सिग्नल डिज़ाइन विशेषज्ञता अब Mixx के को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स प्लेटफ़ार्म का अभिन्न अंग है। दूसरा, Mixx के ऑप्टिकल IC पैकेजिंग रोडमैप का समर्थन करने वाली एक परीक्षण और असेंबली प्लांट स्थापित करने के लिए, Outsourced Semiconductor Assembly and Test (OSAT) विशेषज्ञ और भारत की Production Linked Incentive (PLI) योजना के लाभार्थी, Kaynes Semicon Private Limited के साथ एक मैन्यूफ़ैक्चरिंग सहयोग करना है। कुल मिलाकर, देश की नीतिगत महत्वाकांक्षा को व्यावसायिक वास्तविकता में बदलते हुए, ये दोनों घोषणाएं पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय डीप-टेक कंपनी द्वारा अगली पीढ़ी के AI सिलिकॉन प्लेटफ़ार्म के डिज़ाइन और मैन्यूफ़ैक्चरिंग दोनों स्तरों को भारत में स्थापित करने का प्रतिनिधित्व करती हैं।
अधिग्रहण: को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स के लिए फुल-स्टैक फाउंडेशन को पूरा करना
प्रत्येक प्रमुख क्लाउड प्रदाता द्वारा GPUs को तीन वर्ष पूर्व अकल्पनीय लगने वाली गति और पैमाने पर परिनियोजित किया जा रहा है। लेकिन रॉ कम्प्यूट घनत्व केवल आधा समीकरण है। सबसे कठिन समस्या GPUs द्वारा बिना प्रतीक्षा किए अपनी पूरी क्षमता से काम करनी की सुनिश्चितता है। बड़े AI क्लस्टरों में, कंप्यूट क्षमता बनाए रखने के लिए एक्सिलरेटर अपना अधिकांश समय डेटा के आदान-प्रदान के लिए चिप्स के बीच डेटा प्रवाह की प्रतीक्षा में व्यतीत करते हैं। GPU की बजाय इंटरकनेक्ट ही उपयोगिता पर मुख्य अवरोध बनता जा रहा है। और उपयोग सीधे तौर पर टोकन की लागत और उसे बनाने में खर्च होने वाली ऊर्जा को निर्धारित करता है। प्रतिदिन कई बिलियन प्रश्नों पर अनुमान लगाने वाले हाइपरस्केलरों के लिए, आर्थिक स्थिति बेहद जटिल है: बड़े पैमाने पर GPU के निष्क्रिय समय का प्रत्येक प्रतिशत बिंदु व्यर्थ है। डेटा मार्ग को सुव्यवस्थित करने के लिए ऑप्टिक्स का उपयोग करने से दक्षता में सुधार होता है। इंटरकनेक्ट मार्गावरोध का सबसे प्रभावी समाधान को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स (CPO) है, जो डेटा को ऑप्टिकल गति से और पारंपरिक विद्युत इंटरकनेक्ट की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत पर स्थानांतरित करते हुए फ़ोटोनिक इंजनों को सीधे ASICs और एक्सिलरेटरों के साथ एकीकृत करता है। टोकन की लागत और इसे बनाने में खपत होने वाली ऊर्जा, दोनों को कम करते हुए यह GPUs को कुशलतापूर्वक और स्थाई रूप से उपयोग में लाने के लिए आवश्यक बैंडविड्थ घनत्व को अनलॉक करता है।
उद्योग का ध्यान केंद्रित है, वर्तमान में मांग है, और वास्तविक दुनिया में परिनियोजन के लिए Mixx तैयार है।
ऐसा होने पर भी, हाइपरस्केल पर CPO डिलीवर करने के लिए पूरे इलेक्ट्रॉनिक-फ़ोटोनिक स्टैक में सटीकता की आवश्यकता होती है; डिज़ाइन करने के लिए फ़ोटोनिक्स और डिजिटल सिस्टम के बीच एनालॉग मिश्रित-सिग्नल इंटरफेस सबसे कठिन परत होती है। Sophic Silicon Technologies ने उन्नत CMOS प्रोसेस नोड्स का उपयोग करके ठीक यही डिज़ाइन किया है। उनकी IP अब Mixx के HBxIO™ प्लेटफ़ार्म की इलेक्ट्रॉनिक IC बुनियाद - बड़े पैमाने पर AI अनुमान और प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से बनाया गया एक मल्टी-टेराबिट, अल्ट्रा-हाई-रेडिक्स ऑप्टिकल इंटरकनेक्ट आर्किटेक्चर - का निर्माण करती है। इस अधिग्रहण के पूरा होते ही Sophic Silicon की पूरी टीम और IP पोर्टफ़ोलियो तुरंत प्रभाव से Mixx में शामिल हो जाएगा।
"हमारा लक्ष्य हमेशा से संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक-फ़ोटोनिक स्टैक का निर्माण करना रहा है। Sophic Silicon की महत्वपूर्ण एनालॉग मिश्रित-सिग्नल विशेषज्ञता है जो HBxIO को मजबूत करती है और हमें हाइपरस्केल पर ऑप्टिकल कनेक्टिविटी परिनियोजित करने के करीब ले जाती है।"
— Vivek Raghuraman, CEO, Mixx Technologies
उन्नत CMOS प्रोसेस डिज़ाइन, EDA तथा IP विकास, और हाई-स्पीड नेटवर्किंग की विशेषज्ञ Sophic Silicon के संस्थापक और मुख्य इंजीनियर, Mixx के मुख्य उत्पाद विकास संगठन में शामिल होंगे और भारत में R&D कार्यों का विस्तार करते रहेंगे।
"Sophic Silicon इसलिए मौजूद है क्योंकि हाइपरस्केल पर ऑप्टिकल कनेक्टिविटी के लिए और भी बहुत कुछ चाहिए - कम बिजली खपत, उच्च बैंडविड्थ, निर्बाध मल्टी-प्रोटोकॉल एकीकरण और नेटवर्क को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने देने वाली विलंबता। Mixx हमें वह प्लेटफ़ार्म, इकोसिस्टम और वैश्विक पहुंच प्रदान करता है जिससे हम उस काम को हमेशा से उसके नियत स्तर तक ले जा सकें। हमने बेंगलुरु में जो कुछ भी बनाया है, वह अब उस इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा है जिस पर विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटिंग परियोजनाएं चलेंगी।"
— Deepak Pancholi, Founder, Sophic Silicon Technologies
सहयोग: Kaynes Semicon के साथ डिज़ाइन से लेकर परिनियोजन तक
भारत में विश्व स्तरीय सेमीकंडक्टर IP का डिज़ाइन करना एक उपलब्धि है। इसका निर्माण और परीक्षण एक परिवर्तनकारी प्रक्रिया है। Mixx Technologies का एक प्रमुख भारतीय OSAT प्रदाता और PLIआई लाभार्थी Kaynes Semicon Private Limited के साथ सहयोग ठीक उसी दिशा में उठाया गया दूसरा कदम है।
इस सहयोग से अगली पीढ़ी के ऑप्टिकल एकीकृत सर्किट के लिए एक समर्पित परीक्षण और असेंबली क्षमता का निर्माण कर सकने के लिए, Kaynes Semicon की उन्नत OSAT क्षमताओं और Mixx की ऑप्टिकल IC डिज़ाइन विशेषज्ञता को एक साथ लाया गया है। Kaynes Semicon के पास सेमीकंडक्टर असेंबली, पैकेजिंग और परीक्षण में PLI-समर्थित कार्यक्रम के पूंजी निवेश और संस्थागत विश्वसनीयता का समर्थन प्राप्त गहन प्रक्रिया का ज्ञान है। Mixx के लिए, यह साझेदारी, विकास चक्र को तेज, डिज़ाइन और उत्पादन टीमों के बीच घनिष्ठ सहयोग, और ऑप्टिकल IC प्रदर्शन की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संपूर्ण नियंत्रण संभव करते हुए, HBxIO™ प्लेटफ़ार्म के घटकों के लिए एक सुव्यवस्थित घरेलू मैन्यूफ़ैक्चरिंग मार्ग तैयार करती है।
"Mixx Technologies के साथ यह बहु-वर्षीय सहयोग भारत के सेमीकंडक्टर मैन्यूफ़ैक्चरिंग इकोसिस्टम के भविष्य की दिशा निर्धारण का एक मजबूत संकेत है। हमने उन्नत ऑप्टिकल IC पैकेजिंग का समर्थन करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोसेस की गहराई विकसित कर ली है। Mixx के साथ काम करने से उस इकोसिस्टम में एक विश्व स्तरीय डिज़ाइन पार्टनर जुड़ जाता है, जो यह दर्शाता है कि PLI समर्थित भारतीय निर्माता वैश्विक AI हार्डवेयर सप्लाई चेन में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।"
— Raghu Panicker, CEO, Kaynes Semicon Private Limited
भारत से, विश्व के लिए: सेमीकंडक्टर वैश्वीकरण के लिए एक नया मॉडल
Mixx Technologies ने अपनी स्थापना के बाद से भारत में R&D कार्यों को बनाए रखा है, तथा सैन जोस में इसका मुख्यालय और ताइवान में अन्य प्लांट भी हैं। Sophic Silicon के अधिग्रहण से यह उपस्थिति काफी मजबूत बन जाती है, और यह Mixx के मुख्य उत्पाद संगठन में अत्याधुनिक एनालॉग मिश्रित-सिग्नल और फ़ोटोनिक्स डिज़ाइन अनुभव वाली एक टीम को शामिल करता है। Kaynes Semicon के साथ सहयोग से मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षेत्र में एक नया आयाम जुड़ जाता है: पहली बार, अगली पीढ़ी के ऑप्टिकल इंटरकनेक्ट प्लेटफ़ार्म के डिज़ाइन और असेंबली एवं परीक्षण कार्यों का केंद्र भारत में होगा। यह ऑफशोरिंग की कहानी नहीं है। यह कहानी भारत के वैश्विक AI सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक प्रमुख केंद्र बनने के बारे में है, जहां वैश्विक स्तर पर डिज़ाइन, मैन्यूफ़ैक्चरिंग और IP उत्पत्ति हो रही है।
"Mixx Technologies भारत में देश की सेमीकंडक्टर डिज़ाइन और उन्नत मैन्यूफ़ैक्चरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने की महत्वाकांक्षा में योगदान देने वाले अगली पीढ़ी के सिलिकॉन फ़ोटोनिक्स IP और सिस्टम डिज़ाइन विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां की प्रतिभा असाधारण है। इसको सपोर्ट करने के लिए नीतिगत माहौल परिपक्व हो चुका है। और आज की घोषणाएं इस बात का उदाहरण हैं कि दोनों तत्वों को एक साथ आने से क्या होता है।"
— Vivek Raghuraman, CEO, Mixx Technologies
भविष्य की राह: भारत में AI इंटरकनेक्ट परत का निर्माण
Sophic Silicon के मिश्रित-सिग्नल IP को अब HBxIO™ प्लेटफ़ार्म स्टैक में एकीकृत किया जा रहा है। डेटा सेंटर फैब्रिक में सर्वर और क्लस्टर को जोड़ते हुए, Mixx स्केल-अप और स्केल-आउट नेटवर्क दोनों में प्लेटफ़ार्म को उपयुक्त बनाने के लिए क्लाउड सेवा प्रदाताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है।
Kaynes Semicon के साथ सहयोग जारी है, जिसका उद्देश्य हाइपरस्केल परिनियोजन की मांग के अनुसार कठोर प्रदर्शन और विश्वसनीयता मानकों को पूरा करने वाली उन्नत ऑप्टिकल IC असेंबली और परीक्षण प्रोसेसों को प्रमाणित करना है। बेंगलुरु में अपने वैश्विक एनालॉग मिश्रित-सिग्नल और फ़ोटोनिक्स IC विकास केंद्र के साथ Mixx भारत में अपने R&D संगठन का विस्तार कर रहा है।
अनुमान है कि वैश्विक AI चिप बाजार 2030 तक $400 बिलियन से अधिक हो जाएगा। चिप्स, एक्सिलरेटरों और क्लस्टरों के बीच डेटा के प्रवाह को ट्रैक करने वाली इंटरकनेक्ट परत, वह जगह है जहां अगली पीढ़ी की विशिष्टता हासिल की जाएगी। Mixx Technologies उस परत का निर्माण कर रही है। और इसका निर्माण भारत में हो रहा है।
Mixx Technologies का परिचय
Mixx Technologies, Inc. एक वेंचर-समर्थित डीप-टेक कंपनी है जिसकी स्थापना कई जीरो-टू-वन सिलिकॉन फ़ोटोनिक्स उत्पादों का व्यावसायीकरण करने वाली टीम द्वारा किया गया था। कंपनी अपने HBxIO™ प्लेटफ़ार्म के माध्यम से AI कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए डेटा-मूवमेंट के अवरोध को दूर कर रही है। यह एक मल्टी-टेराबिट, अल्ट्रा-हाई-रेडिक्स को-पैकेज्ड ऑप्टिकल इंटरकनेक्ट आर्किटेक्चर है जो क्लाउड सेवा प्रदाताओं को हाइपरस्केल की मांग के अनुसार गति और दक्षता के साथ बड़े पैमाने पर AI इंफरेंस को परिनियोजित करने में सक्षम बनाता है। इसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है, और भारत और ताइवान में इसके R&D कार्य संचालित होते हैं। यहाँ जाएं: www.mixxtech.io।
Sophic Silicon Technologies का परिचय
Sophic Silicon Technologies बेंगलुरु स्थित एक सेमीकंडक्टर IP डिज़ाइन फ़र्म है जिसकी AI-स्केल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एनालॉग मिश्रित-सिग्नल, वायरलेस और फ़ोटोनिक्स IC में विशेषज्ञता है। India Semiconductor Mission के तहत भारत की Design Linked Incentive (DLI) Scheme की लाभार्थी, इस कंपनी ने को-पैकेज्ड ऑप्टिक्स और अगली पीढ़ी के AI स्केल-अप इंटरकनेक्ट्स के लिए केंद्रीय इलेक्ट्रो-ऑप्टिक इंटरफेस चुनौतियों का समाधान करने के लिए अत्याधुनिक CMOS प्रोसेस नोड्स पर अपनी IP विकसित की है। Sophic Silicon Technologies अब Mixx Technologies की एक घटक है।
Kaynes Semicon Private Limited का परिचय
Kaynes Semicon Private Limited एक भारतीय OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) कंपनी है और सेमीकंडक्टर के लिए भारत सरकार की Production Linked Incentive (PLI) योजना की लाभार्थी है। गुजरात के सानंद में स्थित अपने प्लांट में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत असेंबली क्षमताओं के साथ, Kaynes Semicon अगली पीढ़ी की पैकेजिंग और परीक्षण आवश्यकताओं के लिए भारत के घरेलू सेमीकंडक्टर मैन्यूफ़ैक्चरिंग इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है।
मीडिया संपर्क
Ramya Barna
मार्केटिंग और निवेशक संबंध, Mixx Technologies, Inc.
[email protected]
फ़ोटो - https://mma.prnewswire.com/media/3007336/Mixx_Technologies_System_Level_Solution.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/2834697/Mixxblack_Logo.jpg
Share this article