Supermicro ने पिछली पीढ़ी की तुलना में 1.7x बेहतर प्रदर्शन सुधार डिलिवर करते हुए, 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC™ 9006 सिरीज़ CPU के साथ नया सर्वर पोर्टफ़ोलियो प्रस्तुत किया
- 33% अधिक कोर, 2X PCIe बैंडविड्थ और 2.6X अधिक मेमोरी बैंडविड्थ उच्च-प्रदर्शन वाले कार्यभारों को अत्याधिक शक्ति प्रदान करते हैं
- 6 वीं पीढ़ी के AMD EPYC CPUs और AMD Instinct™ GPUs द्वारा संचालित, DCBBS आर्किटेक्चर पर निर्मित सर्वसमावेशी रैक-स्केल सिस्टम, क्लाउड, एंटरप्राइज़, स्टोरेज, HPC और AI कार्यभारों के लिए अनुकूलित हैं
- बड़े पैमाने पर AI प्रशिक्षण और उच्च-थ्रूपुट इंफरेंस के लिए डिज़ाइन किए गए उद्योग के सबसे व्यापक पोर्टफ़ोलियो में 72-GPU AMD Helios Platform भी शामिल है
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 24 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), एक Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) युक्त AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज और 5G/एज टोटल IT समाधान प्रदाता, ने आज अपने 6वीं पीढ़ी के AMD EPYC™ 9006 सिरीज़ CPUs द्वारा संचालित, AMD Instinct™ सहित अगली पीढ़ी के GPUs के लिए अनुकूलित, और AMD Pensando™ नेटवर्किंग द्वारा कनेक्टेड अगली पीढ़ी के H15 सर्वर पोर्टफ़ोलियो की घोषणा की है। 256 कोर और 512 थ्रेड्स तक की क्षमता के साथ, H15 सिस्टम क्लाउड, एंटरप्राइज, स्टोरेज, उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (HPC) और एजेंटिक AI कार्यभारों की बढ़ती कंप्यूटिंग मांगों को पूरा करते हैं। अभूतपूर्व 1.7x पीढ़ीगत CPU प्रदर्शन सुधार1, विस्तारित मेमोरी और I/O बैंडविड्थ, और उद्योग-अग्रणी कंप्यूट घनत्व के साथ, ग्राहक अब अधिक समवर्ती AI एजेंट चलाने, एंटरप्राइज़ एप्लीकेशनों को गति देने और मौजूदा बिजली खपत के भीतर संचालन करते हुए होस्ट-नोड प्रदर्शन को अधिकतम करने में सक्षम हैं।
Supermicro के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Vik Malyala, ने कहा, "हमारे DCBBS परिवार में AMD द्वारा संचालित नवीनतम उत्पाद उच्च प्रदर्शन, तीव्र स्केलेबिलिटी और अधिकतम कार्यदक्षता के लिए अनुकूलित अगली पीढ़ी के AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करते हैं। अपनी वैश्विक सेवा टीम, मजबूत U.S. सप्लाई चेन और US AI नवाचार में अनवरत निवेश के समर्थन से, हम ग्राहकों को विश्वास के साथ AI को परिनियोजित और उसका विस्तार करने में सहायता करते रहते हैं।"
Supermicro के AMD सर्वरों के पोर्टफ़ोलियो के बारे में यहाँ, और इस वीडियो सारांश से और अधिक जानकारी प्राप्त करें।
"एंटरप्राइज़ स्तर तक एजेंटिक AI का विस्तार करते हुए, उन्हें असाधारण प्रदर्शन, कार्यदक्षता और लचीलापन प्रदान करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होती है," AMD के कंप्यूट और एंटरप्राइज AI के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक, Dan McNamara, ने कहा। "Supermicro के मॉड्यूलर सर्वर और रैक-स्केल डिज़ाइनों के साथ नवीनतम AMD EPYC CPUs, Instinct GPUs और AMD Pensando नेटवर्किंग को मिलाकर, ग्राहक AI इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से परिनियोजन, उपयोगिता में सुधार, ऊर्जा खपत को कम कर सकते हैं और स्वामित्व की कुल लागत को घटा सकते हैं।"
प्रत्येक कार्यभार के लिए H15 पोर्टफ़ोलियो अनुकूलित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है
नए H15 पोर्टफ़ोलियो में एंटरप्राइज़ और AI इंफ्रास्ट्रक्चर परिनियोजनों की एक विस्तृत रेंज के लिए अनुकूलित विशेष रूप से निर्मित निम्न सिस्टम होते हैं:
Hyper – उच्चतम प्रदर्शन वाले AMD EPYC प्रोसेसरों को सपोर्ट करने के लिए उन्नत थर्मल डिज़ाइन के साथ एंटरप्राइज़ एप्लीकेशनों, AI इंफरेंस, वर्चुअलाइजेशन और क्लाउड कार्यभारों के लिए डिज़ाइन किया गया प्रमुख ड्यूल-सॉकेट प्लेटफ़ॉर्म।
CloudDC – खुले डेटा सेंटेर मानकों के साथ क्लाउड-स्केल वातावरणों के लिए डिज़ाइन किया गया एक सिंगल-सॉकेट या डुअल सॉकेट सर्वर और Open Compute Project (OCP) Data Center Modular Hardware System (DC-MHS) विनिर्देश पर निर्मित।
GrandTwin® – ऑब्जेक्ट स्टोरेज, वर्चुअलाइजेशन, क्लाउड सेवाओं और उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग सहित स्केल-आउट वातावरणों के लिए डिज़ाइन किया गया एक उच्च-घनत्व 2U, चार-नोड आर्किटेक्चर।
FlexTwin™ – लिक्विड कूलिंग का उपयोग करके क्लाउड-नेटिव और हाइपरस्केल परिनियोजन के लिए कंप्यूट घनत्व और बिजली दक्षता को अधिकतम करने वाला एक 1OU, दो-नोड, उच्च-प्रदर्शन, उच्च-घनत्व डुअल CPU कंप्यूट सिस्टम।
Petascale Storage – प्रति सिस्टम 4.8 PB तक को सपोर्ट करते हुए सॉफ्टवेयर-परिभाषित स्टोरेज-आधारित AI डेटा लेकों, बड़े पैमाने पर विश्लेषणों और HPC वातावरणों के लिए अनुकूलित 1U और 2U उच्च क्षमता वाले ऑल-फ्लैश स्टोरेज प्लेटफॉर्म।
SuperBlade® - H15 8U 10 SuperBlade HPC द्वारा AI इंफरेंस, एजेंटिक AI और CPU तथा GPU के साथ एंटरप्राइज-क्लास कंप्यूट कार्यभारों के लिए अगली पीढ़ी, रैक-स्केल ब्रेकथ्रू आर्किटेक्चर का प्रतिनिधित्व। यह प्लेटफॉर्म सिंगल-सॉकेट और डुअल-सॉकेट ब्लेड कॉन्फ़िग्रेशनों दोनों को सपोर्ट करता है - जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर परिनियोजनों की एक विस्तृत रेंज में काम करने के लिए एयर और लिक्विड-कूल्ड दोनों प्रारूपों को अधिकतम घनत्व, उच्च प्रदर्शन और कार्यदक्षता के लिए अनुकूलित किया गया है।
AMD GPU-संचालित AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
H15 सर्वर पोर्टफ़ोलियो के पूरक के रूप में, Supermicro नए PCIe GPU सर्वरों और रैक-स्केल Supermicro AMD Helios Platform के साथ अपने AMD GPU-संचालित AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करता रहता है। जैसा कि Computex 2026 में दिखाया गया है, ये समाधान संगठनों को एंटरप्राइज AI इंफरेंस से लेकर बड़े पैमाने पर AI प्रशिक्षण तक, लचीले परिनियोजन विकल्प प्रदान करते हैं।
AMD Instinct™ MI350P GPUs द्वारा संचालित 5U PCIe GPU सर्वर
Supermicro AS -5126GS-TNRT और AS -5126GS-TNRT2 को AMD Instinct MI350P PCIe GPUs के प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक स्टैन्डर्ड 5U एयर-कूल्ड प्लेटफॉर्म में दस GPUs तक को सपोर्ट करने वाले ये सिस्टम मौजूदा डेटा सेंटर पॉवर और कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के भीतर काम करते हुए असाधारण AI एक्सिलरेशन प्रदान करते हैं।
Supermicro की उच्च-घनत्व वाले PCIe आर्किटेक्चर को 144GB तक की HBM3e मेमोरी और कम-सटीकता वाले AI फॉर्मैटों के समर्थन वाले AMD Instinct MI350P GPUs के साथ मिलाकर, संगठन AI इंफरेंस और प्रशिक्षण को गति देने के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की कार्यदक्षता में सुधार, डेटा सेंटर के आकार को कम और स्वामित्व की कुल लागत को कम कर सकते हैं।
AMD Pensando™ Pollara 400 AI NIC के साथ खुली इथरनेट नेटवर्किंग
AMD Pensando Pollara 400 AI NIC AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए AI प्रशिक्षण और इंफरेंस के लिए आवश्यक उच्च बैंडविड्थ, कम विलंबता और कार्यदक्षता के साथ AMD Instinct MI350P-आधारित सिस्टम के लिए फ्रंट-एंड, स्टोरेज और स्केल-आउट कनेक्टिविटी को सक्षम बनाते हुए, उच्च-प्रदर्शन, खुली ईथरनेट नेटवर्किंग प्रदान करता है। स्टैन्डर्ड ईथरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए AMD Instinct MI350P GPUs और AMD Pensando Pollara 400 AI NIC मिलकर ग्राहकों को खुले, उच्च-प्रदर्शन AI क्लस्टर बनाने में सक्षम तथा सिंगल सर्वर से लेकर बड़े मल्टी-रैक परिनियोजनों तक स्केल कर सकते हैं।
Supermicro AMD Helios Platform
अत्याधुनिक AI मॉडल परिनियोजित करने वाले संगठनों के लिए, Supermicro, AMD के साथ सहयोग करते हुए Supermicro AMD Helios Platform बड़े पैमाने पर AI प्रशिक्षण और उच्च-थ्रूपुट इंफरेंस के लिए डिज़ाइन किया गया 72-GPU रैक-स्केल वाला समाधान प्रदान कर रहा है।
लिक्विड-कूल्ड प्लेटफॉर्म, AMD Instinct MI455X GPUs, 60वीं पीढ़ी के AMD EPYC प्रोसेसरों, AMD Pensando नेटवर्किंग तकनीकों और AMD ROCm™ सॉफ्टवेयर स्टैक को मिलाकर एक खुला, उच्च-प्रदर्शन वाला AI इंफ्रास्ट्रक्चर बनाता है। प्रत्येक आकार के परिनियोजनों को सपोर्ट करते हुए, यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और परिचालन लचीलेपन को अधिकतम करते हुए कुशलतापूर्वक विस्तार करने में सक्षम बनाता है।
Supermicro का DCBBS इन टेक्नोलॉजियों को एक संपूर्ण, प्रमाणित AI इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में एक साथ लाता है, जिससे संगठनों को व्यक्तिगत सर्वरों से लेकर पूरी तरह से एकीकृत रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय सिस्टमों तक के समाधानों के परिनियोजनों में सहायता मिलती है। उद्योग जगत में अग्रणी डिजाइन, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, लिक्विड कूलिंग, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर और वैश्विक सहायता सेवाओं के साथ, Supermicro ग्राहकों को AI को अपनाने में तेजी लाने में सहायता करते रहने के साथ- साथ परिनियोजन के समय को कम, ऊर्जा दक्षता में सुधार और स्वामित्व की कुल लागत को कम करता है।
Supermicro के विशेषज्ञों द्वारा निर्देशित विस्तृत उत्पाद प्रदर्शन के लिए, सैन फ्रांसिस्को में मोस्कोन वेस्ट में 22-23 जुलाई, 2026 को आयोजित AMD Advancing AI Day 2026 में Supermicro बूथ पर अवश्य जाएं। FlexTwin सिस्टम का उपयोग करते हुए, 42U रैक में 96 EPYC 9006 CPU के साथ Supermicro सबसे सघन EPYC 9006 रैक कार्यान्वयन का प्रदर्शन भी करेगा, जिसे AMD डिस्प्ले क्षेत्र में दिखाया जाएगा।
AMD द्वारा प्रकाशित SPECInt Rate 2017 परिणामों के आधार पर1 1.7X प्रदर्शन सुधार।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, एंटरप्राइज़, क्लाउड, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
AMD, AMD Arrow का लोगो, EPYC, AMD Instinct, Pensando, ROCm और इनके संयोजन Advanced Micro Devices, Inc. के ट्रेडमार्क हैं।
Share this article