Supermicro ने उच्च घनत्व वाले AI और HPC इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए Rear Door Heat Exchangers के साथ अपने शुरु-से-अंत-तक के DCBBS लिक्विड कूलिंग पोर्टफ़ोलियो का विस्तार किया
- सिस्टम स्तर से लेकर रैक-स्केल AI फैक्ट्रियों तक के लिए, दस मॉडलों का विस्तारित पोर्टफ़ोलियो 10kW से लेकर 120kW तक की कूलिंग चिल डोर क्षमताओं को सपोर्ट करता है
- लचीले Rear Door Heat Exchangers नए और पुराने दोनों प्रकार के डेटा सेंटरों के लिए तीव्र, कम व्यवधान वाली लिक्विड कूलिंग प्रदान करते हैं
- एकीकृत DCBBS प्रमाणित रैक-स्केल इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और वैश्विक परिनियोजन सेवाएं प्रदान करते हैं
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 16 जुलाई, 2026 /PRNewswire/ -- Super Micro Computer, Inc. (NASDAQ: SMCI), Data Center Building Block Solutions® (DCBBS) सहित AI, एंटरप्राइज, स्टोरेज, और 5G/एज IT टोटल समाधान प्रदाता, ने आज उच्च घनत्व वाले AI और HPC इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए अपने शुरु-से-अंत-तक लिक्विड कूलिंग समाधानों को और सशक्त बनाते करते हुए Rear Door Heat Exchanger (RDHx) पोर्टफ़ोलियो के विस्तार की घोषणा की है। DCBBS के एक प्रमुख घटक के रूप में, डेटा सेंटर ऑपरेटरों को नए और पुराने दोनों प्रकार के डेटा सेंटरों के लिए लिक्विड कूलिंग को सहजता से परिनियोजित करने का मार्ग प्रदान करते हुए विस्तारित RDHx पोर्टफ़ोलियो लचीली कूलिंग क्षमताएं प्रदान करता है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "हम अपने ग्राहकों को बेजोड़ अनुकूलन और इष्टतमीकरण विकल्प प्रदान करने के लिए अपने DCBBS प्रस्तावों में विस्तार करते रहते हैं। डेटा सेंटर के संचालन को अधिक कुशल बनाते हुए डोर स्तर पर 10kW से लेकर 120kW तक की कूलिंग क्षमता और रैक स्तर पर अधिकतम 240kW की कूलिंग क्षमता वाले हमारे विस्तारित RDHx पोर्टफ़ोलियो से ग्राहकों को लिक्विड कूलिंग के लाभों का एहसास करने में सहायता मिलती है।"
Supermicro के RDHx पोर्टफ़ोलियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ और इस वीडियो सारांश में देखें।
उच्च कंप्यूटिंग घनत्व, बेहतर कूलिंग दक्षता और स्वामित्व की कुल लागत (TCO) को कम करते हुए, ग्राहक अपने प्लांट की आवश्यकताओं, इंफ्रास्ट्रक्चर की बाधाओं और कार्यभार की मांगों के अनुरूप प्रमाणित रैक-स्केल कूलिंग समाधानों का डिजाइन और परिनियोजन कर सकते हैं। दस RDHx मॉडलों के विस्तारित पोर्टफ़ोलियो को प्राथमिक लिक्विड कूलिंग समाधान के रूप में परिनियोजित या एक संपूर्ण DCBBS इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान के भाग के रूप में Supermicro की डायरेक्ट-टू-चिप (D2C) लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजियों के साथ एकीकृत किया जा सकता है।
10kW से लेकर 120kW प्रति रैक तक की कूलिंग क्षमता को सपोर्ट करते हुए, संगठनों को बड़े सुविधा संशोधनों की आवश्यकता के बिना AI और HPC कार्यभारों के लिए कंप्यूट घनत्व और कूलिंग दक्षता बढ़ाने में RDHx सक्षम बनाता है। मानक EIA, ORv3 और MGX रैक के अनुकूल, ये समाधान नए डेटा सेंटर परिनियोजनों और मौजूदा सुविधाओं दोनों में सहजता से एकीकृत हो जाते हैं। ग्राहकों को खरीद को सरल बनाने, एकीकरण जोखिम को कम करने और टाइम-टू-ऑनलाइन (TTO) को कम करने में सहायता प्राप्ति के लिए Supermicro के प्रमाणित DCBBS पोर्टफ़ोलियो के भाग के रूप में, RDHx को त्वरित सिस्टमों, रैक-स्केल एकीकरण, प्लांट बिजली और कूलिंग, इंटेलिजेंट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और परिनियोजन सेवाओं के साथ वितरित किया जा सकता है।
Supermicro RDHx समाधानों के प्रमुख लाभों में निम्न क्षमताएं शामिल हैं:
- Deploy Anywhere — समर्पित प्लांट चिल्ड वॉटर या अतिरिक्त हार्डवेयर की आवश्यकता के बिना नए डेटा सेंटरों या मौजूदा डेटा सेंटरों में त्वरित परिनियोजन के लिए मानक EIA, ORv3 और MGX रैक पर सीधे माउंट करना।
- Maximize Reliability — अनवरत संचालन और सरल रखरखाव के लिए इंटेलिजेंट पंखा नियंत्रण, N+1 अतिरिक्तता और कंडेंसेशन-रोधी सुरक्षा के साथ ऊर्जा दक्षता को अनुकूलित करना
- Simplify Power Integration — सुव्यवस्थित परिनियोजन हेतु DC-संचालित मॉडलों को रैक बसबार के साथ या व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर की अनुकूलता के लिए AC-संचालित मॉडलों को एकीकृत करना
- Monitor Infrastructure — Redfish®, SNMP, वेब-आधारित मैनेजमेंट और Supermicro SuperCloud Composer® (SCC) का उपयोग करते हुए वास्तविक समय में तापमान, दबाव, प्रवाह दर और पंप की स्थिति को ट्रैक करना
Supermicro DCBBS प्रमाणित घटकों और सब-सिस्टमों से निर्मित संपूर्ण, मॉड्यूलर AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है, जो सॉफ़्टवेयर और सेवाओं सहित विशिष्ट सर्वरों और नेटवर्किंग से लेकर पूर्ण रैक-स्केल और डेटा सेंटर-स्तरीय समाधानों तक लचीले परिनियोजन को सक्षम बनाता है। पूरे विश्व के संगठनों को स्केलेबल, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल AI डेटा सेंटर परिनियोजन करने में सहायता करते हुए, Supermicro अपने सर्वसमावेशी AI इंफ्रास्ट्रक्चर समाधानों के पोर्टफ़ोलियो के साथ उद्योग में अग्रणी बना हुआ है।
Supermicro लिक्विड कूलिंग समाधान और DCBBS मॉड्यूलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकल्पों की पूरी रेंज एक्सप्लोर करें।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक टोटल IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों को इन-हाउस (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, जो प्रगति और दक्षता के लिए वैश्विक परिचालन का लाभ उठाते हैं और TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (Green Computing) को कम करने के लिए अनुकूलित होते हैं। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
Share this article