Supermicro ने क्लाउड, एज और SaaS कार्यभारों के लिए उद्योग की सबसे अधिक घनत्व वाली AMD EPYC™ 4005 सीरीज़ MicroBlade® प्रस्तुत की
- अद्वितीय स्केलेबिलिटी, लचीलापन और ऊर्जा दक्षता प्रदान करना
- ई-कॉमर्स और साइबर सुरक्षा सहित विशिष्ट कंप्यूटिंग के लिए अनुकूलित
- 6U के एक घेरे में 40 तक सर्वर नोड्स
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, 27 फरवरी, 2026 /PRNewswire/ -- Supermicro, Inc. (NASDAQ: SMCI), जो AI, क्लाउड, स्टोरेज और 5G/एज के लिए एक Total IT Solution Provider है, नवीनतम AMD EPYC™ 4005 सिरीज़ प्रोसेसरों द्वारा संचालित उद्योग के पहले और अधिकतम-घनत्व वाले ब्लेड सर्वर प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा कर रहा है। Supermicro का दीर्घायु और बहुमुखी प्रतिभा के लिए बनाया गया नया MicroBlade प्लेटफॉर्म को लचीली, घनत्व-अनुकूलित ब्लेड आर्किटेक्चर के साथ डिज़ाइन किया गया है। संगठनों को कंप्यूटिंग आवश्यकताओं में बदलाव के साथ विस्तार और अपग्रेड करने की सुविधा प्रदान करते हुए नवीनतम AMD EPYC 4005 सिरीज़ प्रोसेसरों के साथ-साथ पिछले संस्करणों को शामिल करके सिस्टम निर्बाध स्केलेबिलिटी और दीर्घकालिक निवेश सुरक्षा प्रदान करता है।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "हमारा लचीला ब्लेड आर्किटेक्चर ग्राहकों को एक ही घेरे के भीतर विभिन्न CPUs के साथ विभिन्न नोड प्रकारों को मिलाने में सक्षम बनाता है और एक मानक 48U रैक में 320 सर्वर नोड्स तक शामिल कर सकता है। बाजार में स्केलेबिलिटी को अधिकतम, स्वामित्व की कुल लागत को कम और दीर्घकालिक रूप से डेटा सेंटर निवेश की रक्षा करने वाले उन्नत, ऊर्जा-कुशल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते हुए Supermicro उद्योग का नेतृत्व कर रहा है।"
अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएं: https://www.supermicro.com/en/Aplus/MicroBlade/module/MBA-315R-1DE12.php
स्केल-आउट और मल्टी-टेनेंट वातावरण के लिए बेजोड़ कंप्यूट घनत्व, ऊर्जा दक्षता और लागत प्रभावशीलता प्रदान करते हुए नया 6U सिस्टम एक ही घेरे में 40 नोड्स तक को सपोर्ट कर सकता है। यह प्लेटफॉर्म कुशल और उच्च घनत्व वाले कार्यभारों की निम्न सहित एक विस्तृत रेंज के लिए अनुकूलित है:
- Cloud & Virtualization: मल्टी-टेनेंट वेब होस्टिंग और छोटे Virtual Private Server (VPS) इंस्टांनसों के लिए उपयुक्त।
- Modern Infrastructure: API सेवाओं और वेब फ्रंट एंड सहित Kubernetes और माइक्रोसर्विसेज प्लेटफॉर्म।
- Enterprise & Edge: सीमित स्थानों में उच्च घनत्व की आवश्यकता के मद्देनजर विभागीय निजी क्लाउड और एज परिनियोजन।
- Data Services: ऑब्जेक्ट स्टोरेज गेटवे और उच्च-दक्षता डेटा प्रोसेसिंग।
- Specialized Compute: कार्य विभाजन सिमुलेशन, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और साइबर सुरक्षा एप्लीकेशनें।
दो PCIe Gen5 E1.S SSD और एक M.2 SSD युक्त प्रत्येक नोड दो DDR5 ECC UDIMM स्लॉट तथा 5600 MT/s तक की गति से काम करते हुए एक सिंगल AMD EPYC 4005 सिरीज़ प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। TPM 2.0, साइन्ड फर्मवेयर, विश्वसनीय हार्डवेयर रूट, IPMI 2.0, IP पर KVM और Redfish API सपोर्ट सहित इंटीग्रेटेड नेटवर्किंग में Broadcom BCM57414 के माध्यम से उन्नत सुरक्षा और प्रबंधन क्षमता के साथ-साथ डुअल-पोर्ट 25GbE की सुविधा प्रदान की जाती है। ऑल-इन-वन Supermicro ब्लेड सिस्टम की बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखते हुए नया MicroBlade सिस्टम सिंगल-चौड़े और दोहरे-चौड़े नोड्स में लचीले मिश्रण-और-मिलान कॉन्फ़िग्रेशनों को विशिष्ट रूप से सक्षम बनाता है। केबल की कम करके TCO को कम करते एवं विश्वसनीय, उच्च-गति नेटवर्किंग सुनिश्चित करते हुए, घेरे के पीछे दो एकीकृत 25G Ethernet स्विच और 100G अपलिंक के साथ कनेक्टिविटी से इसकी क्षमताओं में वृद्धि होती है।
MicroBlade चेसिस मैनेजमेंट मॉड्यूल (CMM) व्यक्तिगत सर्वर ब्लेडों, बिजली सप्लाइयों, कूलिंग पंखों और नेटवर्किंग स्विचों को दूरस्थ रूप से पूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है। पॉवर कैपिंग के माध्यम से सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर प्रति सर्वर अधिकतम बिजली खपत को नियंत्रित और प्रत्येक ब्लेड सर्वर के लिए MicroBlade CMM में बिजली आवंटन को मैनेज कर सकते हैं। सर्वर को रीबूट और/या रीसेट करने के लिए रिमोट पॉवर कंट्रोल की सुविधा उपलब्ध है, तथा SOL (Serial over LAN) या एम्बेडेड KVM क्षमताओं के माध्यम से BIOS कॉन्फ़िग्रेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम कंसोल की जानकारी तक दूरस्थ पहुँच भी उपलब्ध है। चूंकि कंट्रोलर एक अलग प्रोसेसर है, CPU के संचालन या सिस्टम के चालू होने की स्थिति पर ध्यान दिए बिना सभी निगरानी और नियंत्रण कार्य त्रुटिहीन रूप से संचालित होते हैं।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2920796/Supermicro_MicroBlade_platform.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article