Supermicro और VAST Data ने AI फैक्ट्री परिनियोजन में तेजी लाने के लिए NVIDIA के साथ एक नया एंटरप्राइज AI डेटा प्लेटफ़ॉर्म समाधान लॉन्च किया है
- यह प्लेटफ़ार्म उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग, स्केलेबल डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर को एक साथ मिलाकर एक रेडी-टू-रन समाधान के रूप में प्रस्तुत करता है।
- पूर्णतः एकीकृत AI इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टैक में Supermicro कंप्यूट और स्टोरेज सर्वर, VAST AI OS और NVIDIA एक्सिलरेटड कंप्यूटिंग मॉडल और सॉफ्टवेयर शामिल हैं।
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया और साल्ट लेक सिटी, 26 फरवरी, 2026 /PRNewswire/ -- VAST Forward -- Supermicro, Inc. (NASDAQ: SMCI), AI, क्लाउड, स्टोरेज और 5G/एज के लिए एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता, VAST Data के साथ मिलकर एक अत्यंत एकीकृत, तेजी से परिनियोजित होने योग्य AI डेटा प्लेटफ़ार्म CNode-X Solution लॉन्च कर रहा है। उद्यमों को तेजी से एक संपूर्ण AI समाधान का परिनियोजन करने में सक्षम बनाते हुए, VAST InsightEngine और VAST DataBase सहित VAST AI Operating System के साथ NVIDIA के ओपन मॉडल, माइक्रोसेवाएँ और लाइब्रेरियाँ, Supermicro GPU और स्टोरेज सर्वर एक पूर्णत: एकीकृत AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्टैक का निर्माण करते हैं।
Supermicro के अध्यक्ष और CEO, Charles Liang, ने कहा, "VAST Data के साथ हमारे सफल सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, यह समाधान Supermicro के उच्च-प्रदर्शन AI सिस्टम, VAST के सॉफ्टवेयर और NVIDIA की तकनीक को सही मायने में एकीकृत एंटरप्राइज AI प्लेटफ़ार्म में एक साथ प्रस्तुत करता है। साथ मिलकर, हम संगठनों को AI फैक्ट्री के परिनियोजन में तेजी लाने में सक्षम बनाते हैं, चाहे वह बड़े AI पहलों का विस्तार करना हो या जनरेटिव AI और वीडियो एनालिटिक्स जैसे एंटरप्राइज एप्लिकेशन का परिनियोजन करना हो।"
नए Supermicro और VAST समाधान के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहाँ जाएं: https://www.supermicro.com/en/solutions/vast
"Supermicro की एकीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञता को VAST AI Operating System और NVIDIA-एक्सिलरेटड कंप्यूट के साथ मिलाकर एंटरप्राइज AI फैक्ट्रियों के लिए CNode-X एक टर्नकी आधार प्रदान करता है," VAST Data में वैश्विक टेक्नोलॉजी एलायंसेस के उपाध्यक्ष, John Mao, ने कहा। "साथ मिलकर, हम संगठनों के लिए एक शुरू-से-अंत-तक AI डेटा प्लेटफ़ार्म को परिनियोजित करना बेहद आसान बना रहे हैं - GPU को लगातार डेटा प्रदान करते हुए, टीमों को परिनियोजन से लेकर पहले टोकन तक तेजी से आगे बढ़ने में सहायता, और आत्मविश्वास के साथ AI कार्यभारों को पूरा कर रहे हैं।"
Supermicro का 2024 में लॉन्च किया और स्थान, बिजली तथा लागत दक्षता के आधार पर बड़े स्टोरेज ग्राहकों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया गया, मौजूदा VAST युक्त EBox समाधान दो अलग-अलग सर्वर नोड्स को एक ही सर्वर में जोड़ता है। दूसरी पीढ़ी के EBox समाधान को नवीनतम AMD EPYC™ 9005 CPUs में अपडेट किया गया है।
CNode-X समाधान NVIDIA AI Data Platform संदर्भ आर्किटेक्चर का अनुसरण करता है, जो डेटा वेक्टरराइजेशन, वेक्टर डेटाबेस सर्चिंग और इंफरेंस कार्यभारों को गति देने के लिए प्लेटफ़ॉर्म में GPU एक्सिलरेशन को शामिल करता है। इस समाधान के लाभों में निम्न शामिल हैं:
- Validated Hardware Platforms: EBox Solution से प्रमाणित Supermicro CloudDC AS-1116CS-TN का उपयोग करते हुए, यह समाधान Supermicro के SYS-212GB-FNR 2U मल्टी-GPU कंप्यूट सर्वर को जोड़ता है जो एक कॉम्पैक्ट 2U फॉर्म-फैक्टर में दो NVIDIA RTX PRO™ 6000 Blackwell Server Edition GPUs को सपोर्ट करता है।
- Integrated Software Stack: NVIDIA की सॉफ्टवेयर लाइब्रेरियों द्वारा समर्थित और Supermicro के हार्डवेयर प्लेटफ़ार्म के साथ एकीकृत VAST AI OS, VAST AgentEngine का उपयोग करके रीयल-टाइम एजेंटों के लिए और InsightEngine का उपयोग करके एंटरप्राइज जनरेटिव AI के लिए पूर्व-कॉन्फ़िगर किए गए, को चलाने के लिए तैयार AI कार्यप्रवाह प्रदान करता है।
- AI Factory Foundation: NVIDIA के HGX B300 सर्वरों और Supermicro के शुरू-से-अंत-तक लिक्विड कूलिंग समाधानों का उपयोग करते हुए जब हमारे 8-वे GPU सर्वरों सहित Supermicro के बड़े पैमाने पर AI सर्वरों को जोड़ा जाता है, तो CNode-X बड़े एंटरप्राइज AI समाधान के लिए स्टोरेज परत के रूप में काम कर सकता है।
- Rack Integration, Testing, & Installation: Supermicro की Rack Integration सेवाओं का उपयोग करते हुए जटिल AI Factory इंस्टॉलेशनों को सिस्टम आर्किटेक्चर प्लानिंग, फैक्ट्री इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, ऑन-साइट परिनियोजन, नेटवर्क केबल इंस्टॉलेशन और एक्सेप्टेंस टेस्टिंग के लिए तेजी से परिनियोजित किया जा सकता है।
- End-to-End Management: मैनेजमेंट टूल्स के Supermicro SuperCloud Suite सभी Supermicro सिस्टमों और कूलिंग सबसिस्टमों तथा थर्ड-पार्टी स्विचों और सर्वरों को सिंगल पेन-ऑफ-ग्लास मैनेजमेंट प्रदान करता है।
Supermicro और VAST ने 24-26 फरवरी को साल्ट लेक सिटी में VAST Forward सम्मेलन में नए AI डेटा प्लेटफ़ॉर्म समाधान को प्रस्तुत किया।
Super Micro Computer, Inc. का परिचय
Supermicro (NASDAQ: SMCI) एप्लीकेशन-अनुकूलित टोटल IT समाधानों की एक वैश्विक अग्रणी कंपनी है। सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया में संस्थापित और संचालित Supermicro, Enterprise, Cloud, AI और 5G Telco/Edge IT इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मार्केट में सबसे पहले नवाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सर्वर, AI, स्टोरेज, IoT, स्विच सिस्टमों, सॉफ्टवेयर और सहायता सेवाओं से युक्त एक संपूर्ण IT समाधान प्रदाता हैं। हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए क्लाउड से लेकर एज तक अगली पीढ़ी के नवाचार को सक्षम बनाने के लिए Supermicro की मदरबोर्ड, पॉवर और चेसिस डिज़ाइन विशेषज्ञता हमारे विकास और उत्पादन को और अधिक सक्षम बनाती है। हमारे उत्पादों का हमारे पैमाने और कार्यकुशलता के लिए वैश्विक संचालन का लाभ उठाते हुए TCO में सुधार और पर्यावरणीय प्रभाव (ग्रीन कंप्यूटिंग) को कम करने के लिए अनुकूलित कार्यस्थलों के भीतर (अमेरिका, एशिया और नीदरलैंड में) ही डिज़ाइन और निर्माण किया जाता है। Server Building Block Solutions® का पुरस्कार-विजेता पोर्टफ़ोलियो हमारे फ़ार्म फ़ैक्टरों, प्रोसेसरों, मेमोरी, GPUs, स्टोरेज, नेटवर्किंग, पॉवर और कूलिंग समाधानों (वातानुकूलित, निर्बाध एयर कूलिंग या लिक्विड कूलिंग) के सर्वसमावेशी सैट को सपोर्ट करने वाले सहज और पुन: प्रयोज्य बिल्डिंग ब्लॉकों से निर्मित सिस्टमों के व्यापक परिवार से चयन करके ग्राहकों के सटीक कार्यभार और एप्लिकेशन के लिए अनुकूल बनाने में उनकी सहायता करता है।
Supermicro, Server Building Block Solutions और We Keep IT Green, Super Micro Computer, Inc. के ट्रेडमार्क और/या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।
अन्य सभी ब्रांड, नाम और ट्रेडमार्क उनके संबंधित स्वामियों की परिसंपत्ति है।
फोटो - https://mma.prnewswire.com/media/2920387/Supermicro_VAST_Data.jpg
लोगो - https://mma.prnewswire.com/media/1443241/Supermicro_Logo.jpg
Share this article